Tag: भीषण अग्निकांड

फ़िताड़ी अग्निकांड: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पीड़ितों का जाना हाल, हर संभव मदद का दिया भरोसा

फ़िताड़ी अग्निकांड: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पीड़ितों का जाना हाल, हर संभव मदद का दिया भरोसा

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडी, मोरी/उत्तरकाशीउत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रविवार को फ़िताड़ी गांव पहुंचकर हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। कैबिनेट मंत्री ने प्रभावित परिवारों के घरों का निरीक्षण किया और आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।इस दौरान मंत्री ने अग्निकांड से प्रभावित 14 परिवारों को गोट वैली प्रोजेक्ट से जोड़ने की घोषणा की। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि बकरियों के वितरण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए, ताकि प्रभावित परिवारों की आजीविका को मजबूत किया जा सके और उन्हें ...
मोरी के फिताड़ी गांव में भीषण अग्निकांड: 8 परिवार बेघर, 4 मकान जलकर राख, जनहानि टली

मोरी के फिताड़ी गांव में भीषण अग्निकांड: 8 परिवार बेघर, 4 मकान जलकर राख, जनहानि टली

उत्तराखंड हलचल
 ग्राउंड रिपोर्ट | मोरी (उत्तरकाशी) से नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के दूरस्थ गांव फिताड़ी में सोमवार देर रात एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। रात करीब 11 बजे ग्राम प्रधान द्वारा आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और फायर सर्विस मोरी व पुरोला, एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं।फिताड़ी गांव, मोरी बाजार से करीब 35 किलोमीटर दूर दुर्गम क्षेत्र में स्थित है, जहां पहुंचना चुनौतीपूर्ण माना जाता है। ऐसे में शुरुआती राहत और बचाव का जिम्मा स्थानीय ग्रामीणों ने ही संभाला। ग्रामीणों की तत्परता और एकजुट प्रयासों से आग पर काबू पाया जा सका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।हालांकि, आग की लपटों ने कई परिवारों की वर्षों की मेहनत को राख में बदल दिया। राजस्व उप निरीक्षक के अनुसार, आग लगने क...