Tag: बिल लाओ-ईनाम पाओ योजना

राजस्व संग्रह में कर विभाग ने दर्ज की उल्लेखनीय वृद्धि, बिल लाओ-ईनाम पाओ योजना का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान

राजस्व संग्रह में कर विभाग ने दर्ज की उल्लेखनीय वृद्धि, बिल लाओ-ईनाम पाओ योजना का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : राज्य कर विभाग उत्तराखंड ने चालू वित्तीय  वर्ष 2023-24 में एसजीएसटी और राजस्व संग्रह  में 30 दिसंबर तक उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। इतना ही नहीं विभाग ने राजस्व लक्ष्य का 30 दिसंबर तक 93 फीसदी  लक्ष्य हासिल कर लिया है जो की एक बड़ी उपलब्धि है। राज्य कर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 (माह दिसम्बर तक) में एसजीएसटी (एसजीएसटी व आईजीएसटी  सेटलमेंट) रु0 5596 करोड़ की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 (30 दिसम्बर तक) में  रु. 6119 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो कि लगभग 9 फीसदी  अधिक है। माह दिसम्बर, 2022 में प्राप्त राजस्व रु. 573 करोड़ की तुलना में माह दिसम्बर, 2023 (30 तारीख तक) में प्राप्त राजस्व  रु. 681 करोड़ है, जो कि लगभग 19 फीसदी  अधिक है l  माह दिसम्बर, 2023 तक निर्धारित राजस्व लक्ष्य रु. 6611 करोड़ के सापेक्ष रु. 6119 करोड़ की प्राप्ति कर ली गयी है, जो कि ...