Tag: बाबा बर्फानी

उत्तराखंड : यहां विराजमान हैं छोटे अमरनाथ, होते हैं बाबा बर्फानी के दर्शन

उत्तराखंड हलचल
धर्म-आस्था  अमरनाथ गुफा के बारे आप जानते ही होंगे। अमरनाथ गुफा में बाब बर्फानी विराजमान होते हैं। अमरनाथ गुफा जम्मू-कश्मीर में है यह भी आप जानते ही हैं। ठीक उसी तरह उत्तराखंड में भी बाबा बर्फानी दर्शन देते हैं। उत्तराखंड के बाबा बर्फानी को छोटे अमरनाथ के नाम से जाना जाता है। छोटे अमरनाथ भारत चीन सीमा पर उत्तराखंड में नीती घाटी के मलारी में बाबा बर्फानी दर्शन देते हैं। यहां पर बाबा बर्फानी बिल्कुल अमरनाथ धाम के स्वरूप में विराजमान हैं। बर्फबारी के कारण सड़क बंद हो गई थी। लेकिन अब सड़क खुलने के बाद एक बार फिर से बाबा टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन होने लगे हैं। उनके दर्शन के लिए श्रदालु पहुंचने लगे हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले के मलारी में भी बाबा बर्फानी विराजमान हैं। मलारी जोशीमठ से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्थान को लोग छोटे अमरनाथ और टिम्मरसैंण महादेव के नाम से जानते...