Tag: बटरोही

बटरोही को मिलेगा दीर्घकालीन साहित्य गौरव सम्मान

बटरोही को मिलेगा दीर्घकालीन साहित्य गौरव सम्मान

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा वर्ष 2023 के साहित्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस बार दीर्घकालीन साहित्य सृजन के लिए साहित्यकार बटरोही को सुमित्रानंदन पंत साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। कथा साहित्य के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय को शैलेश मटियानी सम्मान दिया जाएगा। उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा जारी किए गए विवरण के अनुसार 10 विभिन्न श्रेणियां में प्रदेश के साहित्यकारों को साहित्य गौरव सम्मान के लिए चुना गया है। इन सभी साहित्यकारों को 21 फरवरी को देहरादून में होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाषा मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसी अवसर पर संस्थान की पत्रिका केदार मानस का विमोचन किया जाएगा, जिसका संपादन पूर्व कुलपति प्रो. सुधा पांडेय ने किया है। उत्तराखंड भाषा संस्थान की निदेशक स्वाति एस.भदौरिया के अनुसार, दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य...