Tag: दुल्हनी नाला

देहरादून में नाला बना ‘दुलहनिया’, जानें इस कहानी का पूरा सच

देहरादून में नाला बना ‘दुलहनिया’, जानें इस कहानी का पूरा सच

उत्तराखंड हलचल
प्रदीप रावत ‘रवांल्टा’  दुल्हनिया…यह शब्द आप जब भी सुनते हैं तो आपके मन में किसी दुल्हन का ही ख्याल आता होगा। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि किसी नाले का नाम भी दुल्हनिया (’दुलहनिया’) नाला हो सकता है। जी हां…हम पूरी तरह से सही कह रहे हैं। यह कहीं और नहीं, बल्कि ‘वालाओं’ के शहर देहरादून में ही है। ये दुल्हनिया नाला भी दो वालाओं के आसपास ही बहता है। आपका मन खट्टा हो गया होगा कि आखिर कोई किसी नाले को दुल्हनिया नाला कैसे कह सकता है? मेरे मन में भी यही सवाल आया था कि आखिर इस नाले का नाम दुल्हनिया नाला कैसे हो सकता है? हालांकि, नाला अब नाले जैसा नजर नहीं आता है, लेकिन नाम का बोर्ड लगा है, तो नाला भी जरूर रहा होगा। मेरे सवाल का जवाब अब तक नहीं मिल पाया था और ना आपके मन में उठ रहे सवाल का जवाब मिल पाया होगा। तो अब हम आपको बताते हैं कि ये दुल्हनिया नाला कहां पर है? यह नाला हरिद्वार जाते हु...