Tag: जन्मदिन

अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सीएम ने बांटे उपहार तो खिल उठे बच्चों के चेहरे

अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सीएम ने बांटे उपहार तो खिल उठे बच्चों के चेहरे

देहरादून
देहरादून। अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित बनियावाला नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बच्चों के साथ जन्मदिन का केक काटा और इस दौरान उन्होंने करीब एक घंटे का समय उनके साथ बिताया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उपहार भी बांटे। बच्चों ने भी दीप प्रज्वलन, गायत्री मंत्र और गणेश वंदना का उच्चारण करते हुए मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना न रहा। मुख्यमंत्री ने बच्चों को मन से पढ़ाई करने और जीवन में नेक इंसान बनने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री में इस अवसर पर अन्न दान भी किया और बच्चों के साथ बैठ कर भोजन भी किया तथा अपने हाथ से बच्चों को भोजन कराया। इस अवसर पर शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी, अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ मुकुल कुमार सती आदि उपस्थित रहे।...