नोएडा में जोरों पर है श्रीराम मंदिर समर्पण निधि अभियान, घर-घर संपर्क कर रहे हैं स्वयं सेवक

हिमांतर ब्यूरो, नोएडा 
अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार से ही देशभर में श्रीराम मंदिर समर्पण निधि अभियान की शुरुआत हो चुकी है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) और उससे जुड़े संगठनों के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क अभियान के जरिए राम मंदिर के निर्माण के लिए सहयोग राशि जुटा रहे हैं। नोएडा में भी इस अभियान के तहत हर सोसायटी, सेक्टर और मोहल्लों में जाकर कार्यकर्ता राम मंदिर निर्माण के लिए धन संचय और संपर्क अभियान कर रहे हैं। प्रभात फेरियों के जरिए हर हिंदू को अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर और उसके निर्माण के लिए चलाई जा रही श्रीराम मंदिर समर्पण निधि अभियान के बारे में जानकारी दी जा रही है और भजन-कीर्तन के जरिए राम काज के लिए लोगों के भीतर समर्पण का भाव भरा जा रहा है। संघ के कार्यकर्ता और आम हिंदू नागरिक जोश, जुनून और समर्पण भाव से घर-घर जाकर संपर्क अभियान कर रहे हैं और धन संचय के साथ ही लोगों को अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

बात अगर नोएडा की करें तो यहां साढ़े छह लाख से ज्यादा परिवारों के बीच संपर्क अभियान के जरिए धन संचय की योजना है। इसके लिए नोएडा महानगर को 15 नगरों में बांटा गया है व प्रत्येक नगर को दस प्रखंड एवं प्रत्येक प्रखंड को पांच उपखंड में बांटा गया है। 25 सौ से ज्यादा टीमें व टोलियां इस महासंपर्क व धन संचय अभियान में जुटी हुई हैं। सभी टोलियों में उत्साह और जुनून है। बाकायदा अलग-अलग नगरों के व्हॉट्सएप ग्रुप में धन संचय के लिए किए जा रहे संपर्क अभियान की जानकारी भी साझा की जा रही है।

केशव नगर के नगर कार्यवाह शेखर का कहना है कि श्रीराम मंदिर समर्पण निधि अभियान जोरों पर है। प्रभात फेरियों और शोभा यात्रा के जरिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है। धन संचय अभियान की शुरुआत मंदिरों से की गई है। अलग-अलग सोसायटी और उपबस्तियों में संपर्क व धन संचय अभियान मंदिर के पुजारियों के आशीर्वाद से आरंभ किया गया और सबसे पहले धन संचय उनसे ही किया गया है। इसके बाद अलग-अलग सोसायटी और उपबस्तियों में अभियान को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि केशव नगर के माननीय संघ चालक बद्रीनाराणय हैं। कोष प्रमुख सागर सरकार हैं। केशव नगर में 15-20 सोसायटी हैं और 9 गांव हैं, जिनमें अभियान चल रहा है।

अरिहंत अंबर, एस एसिटी, एस एस्पायर, जलपुरा, भगत सिंह बस्ती, देविका होम्स, पैरामाउंट, ट्राइडेंट आदि सोसायटियों में अभियान की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, सागर सरकार का कहना है कि एस एस्पायर सोसायटी में रविवार को भव्य प्रभात फेरी के जरिए अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। संपर्क अभियान का शुरुआत हो चुकी है। सारी योजनाएं बन चुकी हैं। 11 टावरों में टोली का निर्माण हो चुका है और प्रत्येक टावर में संपर्क अभियान होगा व प्रत्येक व्यक्ति का संपर्ण भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए लिया जाएगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *