
नैनीताल : यहां गहरी खाई में गिरी कार, पांच दोस्तों की दर्दनाक मौत
नैनीताल: उत्तराखंड में हर दिन कोई ना कोई हादसा होता है। ये हादसे लोगों की जान लेते हैं। शहर से 55 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के बिलासपुर के पर्यटकों की कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार दोपहर बाद सिंचाई के लिए पानी लगाने गधेरे (गूल) तक पहुंचे ग्रामीण ने क्षतिग्रस्त कार व क्षतविक्षत पड़े शवों को देखा तो पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर जिला प्रशासन, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम शाम करीब चार बजे मौके पर पहुंची। पर्यटकों को तलाशते हुए उनके स्वजन भी मौके पर पहुंचे हैं। हादसा शुक्रवार रात में होने का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल रेस्क्यू कर शवों को खाई से निकाला जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर बाघनी निवासी श्याम सिंचाई नहर में पानी जोड़ने के लिए बाघनी पुल के नीचे गधेरे में उतरे थे। क्षतिग्रस्त कार व लोगों के शव पड़े देख उन्होंने गांव वालों को भी...







