उत्तरकाशी

उत्तरकाशी से बड़ी खबर : टनल में फंसे मजदूरों को निकाला गया बाहर

उत्तरकाशी से बड़ी खबर : टनल में फंसे मजदूरों को निकाला गया बाहर

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को बचा लिया गया है। दीपावली के दिन 12 नवंबर को टनल में अचानक हुए लैंडस्लाइड के कारण वहां काम कर रहे 41 मजदूर कैद हो गए थे, जिनको बचाने के लिए पिछले 17 दिनों से लगातार दिन-रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। पहले राउंड में झारखंड के दो मजदूरों को बाहर निकाला गया। अब तक पांच मजदूरों को बाहर निकाला लिया गया है। आखिरकार 17 दिनों की दिन रात की मेहनत के बाद जैसे ही मजदूरों को बाहर निकल गया, सभी को एक-एक कर एंबुलेंस के जरिए चिन्यालीसौड़ सीएचसी में ले जाया गया, जहां पहले से ही सभी सुविधाएं चाक-चौबंद कर ली गई थी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के साथ ही मेडिकल से जुड़ी सभी सुविधा उपलब्ध करा दी गई थी। मजदूरों को टनल से बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ के जवान एस्केप पाइप के जरिए टनल में घुसे और फिर मजदूरों को एक-एक करके बाहर निकल गया। अच्छी बात यह रही की सभी मज...
उत्तरकाशी : बस कुछ देर और, बाहर आएंगी 41 जिंदगियां!

उत्तरकाशी : बस कुछ देर और, बाहर आएंगी 41 जिंदगियां!

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: रैट माइनर्स के काम की रफ्तार सबको चौंका रही है। माना जा रहा था कि रैट माइनर्स का काम थोड़ा धीमा हो सकता है। लेकिन, जिस तेजी से रैट माइनर्स ने पाइप के भीतर जाकर मिट्टी को चूहों की तरह खोदा, वह सबको हैरान कर रहा है। माना जा रहा है कि डेढ़-दो घंटों के बीच अच्छी खबर आ सकती है और 41 जिंदगियां बाहर आएंगी। जिन 41 जिंदगियों को पिछले 16 दिनों से इंतजार कर रहे हैं, आखिर अब वो इंतजार खत्म होने वाला है। रैट माइनर्स की खुदाई के बाद पाइप 57 मीटर पर आर-पार हो गया है । ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब एक से डेढ़ घंटे में रेस्क्यू टीम मजदूरों तक पहुंच सकती है। इसके लिए सारें इंतजाम कर लिए गए हैं। फंसे मजदूरों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। सभी को अलर्ट पर रहने के निर्देश पहले ही दे दिए गए हैं।...
ऑपरेशन सिलक्यारा: रेस्क्यू ने फिर पकड़ी रफ्तार

ऑपरेशन सिलक्यारा: रेस्क्यू ने फिर पकड़ी रफ्तार

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: सिलक्यारा टनल में फंसे 41 लोगों को बचाने का अभियान जारी है। तमाम मुश्किलों के बाद रेस्क्यू एक बार फिर पूरी रफ्तार से चल पड़ा है। एक ओर वर्टिकल ड्रिलिंग और दूसरी ओर आर्मी की इंजीनियरिंग कोर ने भी अपना काम शुरू कर दिया। सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पाइप में फंसे ऑगर मशीन की ब्लेड एवं साफ्ट को काटने का कार्य पूरा कर लिया गया है। ऑगर मशीन के हेड को निकालने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। पूर्व में 1.9 मीटर पाइप काटा गया था। अब मैन्युअली काम करते हुए पाइप को 0.9 मीटर आगे पुश भी किया गया है। अपर सचिव (सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) और MD (NHIDCL) महमूद अहमद ने बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग का कार्य भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया अब तक 36 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग कर ली गई है। आगे का कार्य भी पूरी तेज़ी एवं सावधानी से किया जा रहा है।...
उत्तरकाशी: 16 दिन से टनल में कैद 41 जिंदगियां, वर्टिकल ड्रिलिंग का काम जारी, मौसम दिखा रहा तेवर

उत्तरकाशी: 16 दिन से टनल में कैद 41 जिंदगियां, वर्टिकल ड्रिलिंग का काम जारी, मौसम दिखा रहा तेवर

उत्तरकाशी
टनल में फंसी 41 जिंदगियों को बचाने का अभियान जारी है। अब तक 30 मीटर से ज्यादा की वर्टिकल ड्रिलिंग हो चुकी है।उत्तरकाशी: सिलक्यारा टनल में 12 नवंबर को दीपावली के दिन से फंसी 41 जिंदगियों को बचाने का अभियान जारी है। 12 नवंबर से अब तक 16 दिन पूरे हो चुके हैं। इस अभियान में पहले दिन से ही कुछ ना कुछ दिक्कतें आ रही हैं। जब तक एक उम्मीद बढ़ती है। तब तक फिर कुछ अड़चन आ जाती है। लेकिन, रेस्क्यू में जुटी टीमों का हौसला पहले दिन जैसा ही है। टनल के भीतर फंसे मजदूरों का हौसला भी बनाए हुए हैं। ऑगर मशीन के खराब होने के बाद नए विकल्प पर काम शुरू कर दिया गया है। अब तक 30 मीटर से ज्यादा की वर्टिकल ड्रिलिंग हो चुकी है। जबकि, ऑगर मशीन के पाइप में फंसे ब्लेड के छुकड़ों को बाहर निकाल लिया गया है। अब सेना के जवान भी अपना मिशन शुरू करने जा रहे हैं। उम्मीद है कि एक-दो दिन में कुछ अच्छी खबर सामने आएगी। ...
उत्तरकाशी: धनवीर रावत बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष

उत्तरकाशी: धनवीर रावत बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: व्यापार मंडल बड़कोट की आम बैठक आहूत की गई। बैठक में व्यापारी हितों के मसलों पर चर्चा की गई। साथ ही व्यापार मंडल का चुनाव भी संपन्न कराया गया। सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए। अध्यक्ष पद पर ‌ धनवीर रावत अध्यक्ष को चुना गया। इससे पहले भी धनवीर रावत व्यापार मंडल में अहम भूमिका निभाते आए हैं। व्यापारियों के हित में होने वाली हर लड़ाई में मजबूती से खड़े नजर आते हैं। कार्यकारिणी में सोहन गैरोला को महामंत्री, सुनील मनवाल कोषाध्यक्ष और प्रकाश राणा उपाध्यक्ष चु‌ने गए। मनजीत रावत, जय सिंह राणा, मनोज अग्रवाल और प्रदीप असवाल को उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष चुना गया सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।...
उत्तरकाशी: बस से टकराई रेस्क्यू में शामिल अधिकारी की कार, जवान समेत दो घायल

उत्तरकाशी: बस से टकराई रेस्क्यू में शामिल अधिकारी की कार, जवान समेत दो घायल

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे बीआरओ के एक अधिकारी के वाहन की बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में अधिकारी सहित एक जवान घायल हो गए। घायल बीआरओ के कमांडर आरएस राव और जवान को प्राथमिक उपचार दिया गया। सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की जिंदगी बचाने के लिए बचाव अभियान चल रहा है। पखवाड़े भर से टनल के अंदर फंसे श्रमिकों का रेस्क्यू जारी है लेकिन ड्रिलिंग के लगातार अवरुद्ध होने से देरी हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “हैदराबाद से जो प्लाज्मा मशीन लाई गई है, उसने काम करना शुरू कर दिया है। कटाई तेजी से चल रही है। अब कुल 14 मीटर की दूरी शेष बची हुई है जो अगले कुछ घंटों में पूरी कर ली जाएगी। उसके बाद मैन्युअल ड्रिलिंग का काम शुरू होगा। ...
नैनीताल : यहां गहरी खाई में गिरी कार, पांच दोस्तों की दर्दनाक मौत

नैनीताल : यहां गहरी खाई में गिरी कार, पांच दोस्तों की दर्दनाक मौत

उत्तरकाशी
नैनीताल: उत्तराखंड में हर दिन कोई ना कोई हादसा होता है। ये हादसे लोगों की जान लेते हैं। शहर से 55 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के बिलासपुर के पर्यटकों की कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार दोपहर बाद सिंचाई के लिए पानी लगाने गधेरे (गूल) तक पहुंचे ग्रामीण ने क्षतिग्रस्त कार व क्षतविक्षत पड़े शवों को देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जिला प्रशासन, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम शाम करीब चार बजे मौके पर पहुंची। पर्यटकों को तलाशते हुए उनके स्वजन भी मौके पर पहुंचे हैं। हादसा शुक्रवार रात में होने का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल रेस्क्यू कर शवों को खाई से निकाला जा रहा है। पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर बाघनी निवासी श्याम सिंचाई नहर में पानी जोड़ने के लिए बाघनी पुल के नीचे गधेरे में उतरे थे। क्षतिग्रस्त कार व लोगों के शव पड़े देख उन्होंने गांव वालों को भी...
ऑपरेशन सिलक्यारा : हैदराबाद से मंगाया गया प्लाज्मा कटर

ऑपरेशन सिलक्यारा : हैदराबाद से मंगाया गया प्लाज्मा कटर

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में सरकार पूरी शिद्दत के साथ रेस्क्यू कार्य में जुटी है। पाइप में फंसी ऑगर मशीन को जल्द ही काट के निकाल लिया जाएगा। जिसके लिए हैदराबाद से प्लाज्मा कटर भी मंगाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने स्वयं कम्युनिकेशन सिस्टम के माध्यम से अंदर फंसे लोगों से बात की है। अंदर फंसे सभी श्रमिक स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समन्वय बनाते हुए सभी संभव विकल्पों पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियां हर संभव प्रयास कर रहे हैं। दुनिया भर के विशेषज्ञों का इसमें तकनीकी सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा रेस्क्यू कार्य में किसी भी तरह की अड़चन न आये, इसके...
उत्तरकाशी: डिग्री कॉलेज में आपदा पर हुई गोष्ठी, पोस्टर प्रतियोगिता में ये रहे अव्वल

उत्तरकाशी: डिग्री कॉलेज में आपदा पर हुई गोष्ठी, पोस्टर प्रतियोगिता में ये रहे अव्वल

उत्तरकाशी
बड़कोट : राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट उत्तरकाशी द्वारा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद यू कास्ट देहरादून द्वारा आपदा प्रबंधन पर आयोजित की जा रही छठवीं वैश्विक कांग्रेस मैं सहभागिता के रूप में महाविद्यालय शोध कार्य समिति द्वारा महाविद्यालय स्तर पर एक संगोष्ठी और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कला और विज्ञान दोनों संकाय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्राचार्य अविनाश कुमार मिश्रा ने आपदा प्रबंधन से संबंधित ज्वलंत विषयों से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया उपर्युक्त संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने भी उक्त विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। पोस्टर प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की जगराता ने तृतीय शीतल ने द्वितीय और ममता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक तथा कर्मचारी गण उपयुक्त संगोष्...
उत्तराखंड: सिलक्यारा टनल पहुंचे CM धामी, बोले : हर हाल में सकुशल बाहर निकलेंगे श्रमिक

उत्तराखंड: सिलक्यारा टनल पहुंचे CM धामी, बोले : हर हाल में सकुशल बाहर निकलेंगे श्रमिक

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा, उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनल में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने ऑगर मशीन की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पाइप में फंसी ऑगर मशीन को अतिशीघ्र निकाला जाए। ऑगर मशीन को निकालने हेतु जो मशीन या टेक्नोलॉजी का इस्तमाल हो, उसे अतिशीघ्र मंगवाया जाए। मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे श्रमिकों को भेजे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच भी की। उन्होंने श्रमिकों को भोजन भेजने की विधि को भी जाना। उन्होंने कहा श्रमिकों की हर मांग को प्रथमिकता से लिया जाए। एवं जो सामग्री संभव हो उन्हें भेजा जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनल में एसडीआरएफ द्वारा स्थापित ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप...