उत्तराखंड हलचल

देहरादून से उत्तरकाशी और गौचर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ

देहरादून से उत्तरकाशी और गौचर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ

उत्तराखंड हलचल
सीएम ने किया राज्य की तीन हवाई सेवाओं का वर्चुअल उदघाटन देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को उत्तराखण्ड हवाई सम्पर्क योजना के तहत सहस्त्रधारा (देहरादून) से जोशियाड़ा (उत्तरकाशी) और सहस्त्रधारा (देहरादून) से गौचर (चमोली) के लिए हेलीकॉप्टर सेवा एवं दिल्ली से पिथौरागढ़ विमान सेवा का सीएम आवास से वर्चुअल शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि हवाई सेवाएं, राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होने जा रही हैं, इसलिए सरकार उड़ान योजना के तहत 18 स्थानों पर हेलीपोर्टस का निर्माण कर रही है. इन सेवाओं को प्रारंभ करने में सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू जी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि ये तीनों परियोजनाएं हमारे राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होने जा रही हैं, इन सेवाओं के प्रारंभ होने से र...
यमुनोत्री एवं गंगोत्री मंदिर समिति ने जनपद आगमन पर सीएम धामी का भव्य स्वागत

यमुनोत्री एवं गंगोत्री मंदिर समिति ने जनपद आगमन पर सीएम धामी का भव्य स्वागत

उत्तराखंड हलचल
मंदिर समिति ने धामों के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की व्यापक सराहना कीहिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशीयमुनोत्री एवं गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद आगमन पर भव्य स्वागत करते हुए धामों के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की  व्यापक सराहना की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों धामों के विस्तार और सुरक्षा से संबंधित योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता हैं. उन्होंने कहा कि गत मानसून काल में हुए नुकसान से सुरक्षा के लिए आपदा मद से जल्द धनराशि स्वीकृत की जाएगी.सीएम धामी आज उत्तरकाशी के एक दिवसीय भ्रमण पर आए थे. इस मौके पर यमुनोत्री व गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों व तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र, गंगाजली...
उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे नेशनल गेम्स!

उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे नेशनल गेम्स!

देहरादून
युद्धस्तर पर तैयारी, आयोजन की सफलता को पांच कमेटियों का गठन देहरादून. उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स के आयोजन की तारीख पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अपनी अंतिम मुहर लगा दी है. संघ की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र के माध्यम से यह सूचना दी गई है. आयोजन को सफल बनाने के लिए पांच विभिन्न कमेटियों का गठन भी भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से कर दिया गया है.उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स बेहद सफल और ऐतिहासिक होंगे. इस राष्ट्रीय खेल महाकुंभ के लिए उत्तराखण्ड पूरी तरह से तैयार है. राज्य सरकार इस आयोजन को यादगार बनाने में कोई भी कोर कसर बाकी नहीं रखेगी. जिन राज्यों में पिछले राष्ट्रीय खेल हुए हैं, उनके अनुभवों के आधार पर उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल बेहतर ढंग से आयोजित किए जाएंगे. हमारा प्रयास होगा कि उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अभी तक हुए राष्ट्रीय खेलों से बेहतर हो. -...
एक होटल, जहां टीवी और म्यूजिक सिस्टम कुछ नहीं चलता!

एक होटल, जहां टीवी और म्यूजिक सिस्टम कुछ नहीं चलता!

देहरादून
विजेन्द्र रावत, चकराता से प्रसिद्ध हिल स्टेशन चकराता से मात्र 6 किलोमीटर दूर टाइगर फाल रोड़ पर आठ एकड़ में फैले सेब के बाग के बीच में पहाड़ी शिल्प से बना एक शानदार होटल नजर आता है, नाम है “किमौना हिमालयन पैराडाइज”। दर्जन कमरों का यह होटल प्रकृति, जीव जन्तुओं व संस्कृति प्रेमियों की पसंदीदा जगह है, इसलिए 20-25 वर्षों से इनके बड़ी संख्या में नियमित ग्राहक बन गये हैं। इस होटल के शानदार कमरों में न टीवी है और न किसी प्रकार के म्यूजिक सिस्टम।अंधेरा होते ही होटल की बाहरी लाइटें बंद हो जाती है, मुश्किल से ज़ीरो वाट के अति आवश्यक एक आध वल्व ही टिमटिमाते नजर आते हैं। पूरा होटल अंधेरे में समा जाता है। इसका उद्देश्य इस क्षेत्र के सैकड़ों जंगली जीव जंतुओं के रहने में किसी तरह की खलल न पड़े।चकराता का एक इनवायरमेंट फ्रेंडली आलीशान होटल, आठ एकड़ सेब के बाग में स्थित ग्राहकों को मिलती है खुद क...
भैयादूज के दिन दोपहर 12.05 मिनट पर बद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

भैयादूज के दिन दोपहर 12.05 मिनट पर बद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी
शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट चारधामों में प्रसिद्ध प्रथम यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के पर्व पर दोपहर 12.05 मिनट पर बंद होंगे. यमुनोत्री धाम में भी कपाट बंद होने की तैयारियां शुरू हो गई हैं. कल 03 नवम्बर को यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति खरसाली गांव के लिए रवाना होगी. जहां स्थित मां यमुना मंदिर में शीतकाल के दौरान श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन व पूजा अर्चना कर सकेंगे. दोनों धामों के साथ शीतकालीन पड़ावों को फूलों से सजाया संवारा गया है. वहीं आज 02 नवम्बर को अन्नकूट पर्व गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए दोपहर 12.14 मिनट पर बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन पड़ाव मुखबा स्थित गंगा मंदिर में होंगे.गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के मौके पर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. हर-हर गंगे.. जय मां गंगे के ...
दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को 130 नई बसों की सौगात

दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को 130 नई बसों की सौगात

देहरादून
उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बेड़े में में शामिल हुई बी.एस.-06 मॉडल की ये बसें मुख्यमंत्री ने आई.एस.बी.टी देहरादून से किया फ्लैग ऑफ उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में आज 130 नई बसों को शामिल कर राज्य के विकास में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ रही है। आधुनिक तकनीक से युक्त नई बसें हमारे राज्य के परिवहन तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी। ये बसें न केवल यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी, बल्कि प्रदेश की आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन गतिविधियों में भी नई ऊर्जा का संचार भी करेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियां अन्य राज्यों की तुलना में चुनौतीपूर्ण हैं। राज्य के दुर्गम और सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं के लिए हमारे परिवहन नेटवर्क पर ही निर्भर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र उत्तराखण्ड की अर्थव्...
उत्तराखंड की प्रगति के लिए मिलजुलकर करें कार्य : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड की प्रगति के लिए मिलजुलकर करें कार्य : मुख्यमंत्री

देहरादून
विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले 26 लोगों को मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड उदय सम्मान- 2024 से सम्मानित देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में अमर उजाला द्वारा आयोजित किए गए उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह- 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले उत्तराखंड के 26 लोगों को उत्तराखंड उदय सम्मान- 2024 से सम्मानित किया. सम्मानित होने वाले लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग उद्यमशीलता  से  अपनी प्रगति के साथ-साथ उत्तराखंड की  प्रगति में भी मिलजुल कर योगदान करते रहें. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में उद्यमशीलता का बेहतर माहौल है. पंतनगर, सितारगंज, हरिद्वार, सेलाकुई जैसे  हमारे पास बड़े इंडस्ट्रियल एरिया हैं. कहा की सरकार ने इन्वेस्टर समिट के माध्यम से ...
पंतनगर में आठ से दस नवंबर तक आयोजित होगा किताब कौतिक

पंतनगर में आठ से दस नवंबर तक आयोजित होगा किताब कौतिक

उधमसिंह नगर
सुरेश नौटियाल, वरिष्ठ पत्रकारपंतनगर के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय किताब कौतिक (पुस्तक मेला) आठ से दस नवंबर तक आयोजित किया जाएगा. इस पुस्तक मेला में देश के विभिन्न हिस्सों से पुस्तक प्रेमी, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी और अन्य लोग शामिल होंगे. उत्तराखंड राज्य में किताब कौथिग आंदोलन का प्रसार करने वाला "क्रिएटिव उत्तराखंड" किताब कौतिक के बारहवें संस्करण का आयोजन जनरल बिपिन रावत रिसर्च स्कूल ऑन हिल डेवलपमेंट के सहयोग से करेगा. क्रिएटिव उत्तराखंड के हेम पंत के मुताबिक इस बार पुस्तक मेले में पुस्तक वितरकों द्वारा विभिन्न विषयों पर 80,000 से अधिक पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी. प्रतिभागियों को साहित्यिक चर्चाओं, प्रकृति की सैर, पक्षी दर्शन आदि का हिस्सा बनने का भी अवसर मिलेगा. मेले में प्रमुख लेखकों के साथ संवाद सत्र आयोजित करने की योजना बनाई गई है ज...
देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा को पर्व के रूप में मनाया जाएगा: मुख्यमंत्री

देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा को पर्व के रूप में मनाया जाएगा: मुख्यमंत्री

देहरादून
6 नवंबर को दिल्ली में उत्तराखंड भवन के लोकार्पण तथा 7 नवंबर को देहरादून में उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन से किया जाएगा रजतगाथा का भव्य आगाज देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम को देवभूमि रजतोत्सव के रूप में मनाया जाएगा.  मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई.  आगामी 6 नवंबर को दिल्ली में उत्तराखंड भवन के लोकार्पण, 7 नवंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन, 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस तथा 12 नवंबर तक देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा से संबंधित  कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किए जाएंगे. संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि उत्तराखंड के जनमानस, यहां की मिट्टी से प्रेम करने वाले प्रवासियों और उत्तराखंड के विकास में प्रत्यक्ष - अप्रत्यक्ष भागीदार बनने की चाहत रखने ...
लैंगिक असमानता दूर करने में UCC की भूमिका अहम : मुख्य सचिव

लैंगिक असमानता दूर करने में UCC की भूमिका अहम : मुख्य सचिव

देहरादून
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नीति आयोग के समक्ष उत्तराखंड सरकार द्वारा जनहित में किए गए प्रयासों की दी जानकारी देहरादून. उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने माननीय उपाध्यक्ष नीति आयोग सुमन बेरी, भारत सरकार की अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय  में आयोजित बैठक में उत्तराखंड सरकार द्वारा जनहित में किए गए अभिनव प्रयासो एवं उपलब्धियों की जानकारी आयोग को दी. इसके साथ ही मुख्य सचिव ने आयोग के समक्ष उत्तराखंड राज्य की विशेष परिस्थितियों के संदर्भ में अपेक्षित बिंदुओं को रखा. उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी SDG India Index 2023-24 में उत्तराखण्ड राज्य को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. राज्य के जल स्रोतों एवं नदियों के पुनर्जीवीकरण हेतु SARRA (Spring and River Rejuvenation Authority) का गठन कर अब तक 5428 स्रोतों का जल संरक्षण तथा संवर्द्धन कर पुनर्जीवीकरण कर दिया गया है, जबकि 228 वर्षा क...