उत्तराखंड हलचल

उत्तराखंड : ग्लेशियर झीलों के व्यापक अध्ययन और नियमित निगरानी के लिए कार्य योजना!

उत्तराखंड : ग्लेशियर झीलों के व्यापक अध्ययन और नियमित निगरानी के लिए कार्य योजना!

देहरादून
सचिवालय में विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के वैज्ञानिकों के साथ विचार-विमर्श उत्तराखंड में स्थित ग्लेशियर झीलों के व्यापक अध्ययन और इनकी नियमित निगरानी के लिए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा विस्तृत कार्य योजना बनाई जा रही है. इस संबंध में आज सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में सचिवालय में विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के वैज्ञानिकों के साथ विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सचिव श्री विनोद कुमार सुमन ने कहा कि उत्तराखण्ड में 13 ग्लेशियर झीलें चिन्हित की गई हैं. इनमें से पांच श्रेणी-ए में हैं. उन्होंने बताया कि बीते साल एक दल ने चमोली जनपद के धौली गंगा बेसिन स्थित वसुधारा झील का सर्वे किया है. इस दल में यूएसडीएमए, आईआईआरएस, वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा आईटीबीपी के प्रतिनिधि शामिल थे.ग्लेशियर झीलों के स्वरूप व प्रकृति का ...
मुख्यमंत्री ने किया 5 दिवसीय वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी राजकीय औद्योगिक कृषि विकास मेले का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने किया 5 दिवसीय वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी राजकीय औद्योगिक कृषि विकास मेले का शुभारम्भ

टिहरी गढ़वाल
सच्चा शौर्य शक्ति में नहीं अपितु सेवा और समर्पण में निहित होता है : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मलेथा टिहरी गढ़वाल में वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी की स्मृति में आयोजित 5 दिवसीय राजकीय औद्योगिक कृषि विकास मेले का शुभारंभ किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर विभिन्न स्कूलों एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली गई मार्च पास्ट रैली को सलामी दी. इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मलेथा में वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी के स्मारक में उनकी  मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा निर्मित ऐतिहासिक गूल का अवलोकन कर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मलेथा चौराहे का नाम वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी के नाम पर किए जाने, वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी मेला स्थल का विस्तारीकरण किए जाने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिल्काखाल के भवन निर्माण, सूर्य देवी मन्दिर पलेठी बनगढ का सौन्द...
केदारकांठा: जहां होते हैं प्रकृति की छटा के अनुपम दीदार

केदारकांठा: जहां होते हैं प्रकृति की छटा के अनुपम दीदार

उत्तरकाशी
प्रकृति के अ‌द्भुत सौंदर्य का आनन्द ले रहे पर्यटकनीरज उत्तराखंडी, पुरोलाबर्फ की सफेद चादर ओढ़े मखमली बुग्याल पहाड़ से झरते  मनमोहक दुधिया झरने घने जंगल में  झांकती सूर्य की रोशनी, मृग की चहलकदमी और पक्षियों का कर्ण प्रिय कलरव सूर्य के निकले और डूबने का मनोरम दृश्य दृग को सकून दे जाते है जहां प्रकृति ने अपनी छटा मुक्त हस्त से बिखेरी हैं. ऐसा पर्यटक स्थल है केदार कांठा. समुद्रतल से लगभग 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित केरकांठा जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से करीब 220 किलोमीटर दूर है.  यह स्थल शीतकालीन पर्यटन के लिए खास प्रसिद्ध है. केदारकांठा पहुंचने के लिए सांकरी से 11 किलोमीटर की ट्रेकिंग करनी होती है. इस बार क्रिसमस से लेकर नए वर्ष तक 8,000 से अधिक पर्यटक केदार कांडा पहुंच चुके हैं.जो स्नो ट्रेकिंग के साथ  केदारकांठा समिट से रोमांचित हो कर लौटे.हिमालय की गोद में बसा केदार का...
ज्योर्तिमठ: नए साल पर नृसिंह मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ज्योर्तिमठ: नए साल पर नृसिंह मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चमोली
शीतकालीन यात्रा प्रारंभ होने के बाद से करीब छह हजार यात्री कर चुके हैं दर्शन ज्योर्तिमठ। नए साल के पहले दिन, बुधवार को ज्योर्तिमठ (जोशीमठ) स्थित भगवान नृसिंह मंदिर और शंकाराचार्य गद्दी स्थल दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस साल शीतकालीन यात्रा प्रारंभ होने के बाद से करीब छह हजार श्रद्धालु नृसिंह मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। ज्योर्तिमठ स्थित नृसिंह मंदिर, वासुदेव मंदिर, दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खास आस्था के केंद्र रहते हैं। साथ ही शंकराचार्य की शीतकालीन गद्दी भी यहीं पर स्थित है। इसलिए बुधवार को नए साल के पहले दिन साढ़े तीन सौ अधिक श्रद्धालुओं ने यहां पहुंच, नृसिंह भगवान मंदिर में दर्शन किए। बीकेटीसी के प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट ने बताया कि अब तक करीब छह हजार श्रद्धालु नृसिंह मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।बीते दिनों औली में बर्फवारी के बाद, पयर्टकों की भीड़ बढ़ी है। इस...
टिहरी : बंगशील से ओडारशु मोटर मार्ग के दशरथ मांझी और चिपको की गौरा बन ग्रामीण बना रहे सड़क!

टिहरी : बंगशील से ओडारशु मोटर मार्ग के दशरथ मांझी और चिपको की गौरा बन ग्रामीण बना रहे सड़क!

टिहरी गढ़वाल
जेपी मैठाणीआजकल के समय में जब विकास और मूलभूत आवश्यकताओं के आवरण में जनशक्ति एकजुट हो जाए तो फिर राह में कोई काँटा नहीं बिछा सकता. इस एकजुटता का एक बड़ा उदाहरण पट्टी पालीगाड़ के साथ साथ दशजूला जैसी चार पट्टियों के ग्रामीणों ने ख़ुद यहाँ पर संपर्क मार्ग तैयार कर स्थापित करने की जिद्द के साथ स्थापित कर दिया है. पिछले कुछ दिनों से जब पहाड में भारी बर्फ़बारी और बारिश की खबर से ही ठण्ड का आभास हो रहा है तब कडाके की ठंड में भी उत्तराखंड के टिहरी जिले के ग्रामीणों ने दशरथ मांझी की तर - कुदालें, फावड़े, सब्बल, रैक, गैंती, दरांती और थमाली के सहारे बंगशील से ओडारशु गाँव से ओडार्सू मोटर-मार्ग/ संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए कमर कसी हुई है, गौरतलब है कि, इस क्षेत्र के ग्रामीण बड़े लम्बे समय से बंगशील से ओडारशु के एक छोटे से मोटर मार्ग के निर्माण के लिए मांग कर रहे हैं और संघर्ष कर रहे हैं और कड़ाके क...
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी जारी!

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी जारी!

उत्तरकाशी
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट दिए ने पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का पूरा ध्यान रखेने के निर्देशनीरज उत्तराखंडी, उत्तरकाशीजनपद मुख्यालय उत्तरकाशी सहित जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में आज दिनभर हल्की वर्षा तथा जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फवारी का सिलसिला जारी है. बर्फबारी जारी रहने से गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित यमुना जी के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली एवं गंगा जी के शीतकालीन प्रवास मुखवा गांव सहित जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थित अनेक गांव बर्फ से ढक गए हैं. हिमाच्छादित क्षेत्रों की सड़कों पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए मशीनों एवं श्रमिकों की तैनाती के फलस्वरूप जिले की अधिकांश सड़कें बर्फबारी के बावजूद सामान्य दिनों की तरह खुली रहीं. हर्षिल क्षेत्र के आखिरी गांव मुखवा एवं धराली तक विद्युत आपूर्ति भी सुचारू है.हर्षिल एवं सांकरी क्षेत्र में इन दिनों काफी स...
नीति आयोग की रैंकिंग में उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक को राज्य में दूसरा और देशभर में 44वाँ स्थान

नीति आयोग की रैंकिंग में उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक को राज्य में दूसरा और देशभर में 44वाँ स्थान

उत्तरकाशी
आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण उपलब्धिनीरज उत्तराखंडी, पुरोला, उत्तरकाशीआकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) के क्रियान्वयन में उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक को राज्य में दूसरी तथा देशभर के 500 ब्लॉकों में 44वीं रैंक मिली है. समग्र विकास की नीति आयोग की कसौटी पर बेहतर प्रदर्शन करने पर मोरी ब्लॉक और उत्तरकाशी जिले को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है.जिले के मोरी विकास खंड को देशभर के 500 ब्लाकों के साथ आकांक्षी विकास खंड कार्यक्रम के लिए चुना गया है. केन्द्र सरकार के द्वारा राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित इस योजना के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध सेवाएँ, बुनियादी ढांचे व सामाजिक विकास के तय संकेतकों की कसौटी पर आकांक्षी विकास खंड को पूरी तरह से संतृप्त करने की मुहिम चलाई जा रही है.मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमव...
पद्मभूषण दादा बनारसी दास चतुर्वेदी स्मृति- ‘मुनि ब्रह्म गुलाल नाट्यश्री अलंकरण’ से सम्मानित होंगे महावीर रवांल्टा

पद्मभूषण दादा बनारसी दास चतुर्वेदी स्मृति- ‘मुनि ब्रह्म गुलाल नाट्यश्री अलंकरण’ से सम्मानित होंगे महावीर रवांल्टा

उत्तरकाशी
नीरज उत्तराखंडी, पुरोला      साहित्य की विभिन्न विधाओं में अपने लेखन के जरिए अपनी खास पहचान बना चुके साहित्यकार महावीर रवांल्टा को प्रज्ञा हिन्दी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट-फिरोजाबाद (उ प्र) द्वारा पद्म भूषण दादा बनारसी दास चतुर्वेदी स्मृति-'मुनि ब्रह्म गुलाल नाट्यश्री अलंकरण' से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान उन्हें 22-23 फरवरी 2025 को फिरोजाबाद में आयोजित षष्ठ राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा. संस्थान के प्रबंध सचिव से मिली जानकारी के अनुसार इस सम्मान में उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र व नगद राशि भेंट की जाएगी. महावीर रवांल्टा को यह सम्मान उनकी नाट्य कृति 'एक प्रेमकथा का अंत' के लिए दिया जा रहा है जो रवांई क्षेत्र की सुप्रसिद्ध लोकगाथा 'गजू-मलारी' पर आधारित है. उपन्यास, कहानी, कविता,लोक साहित्य, व्यंग्य, लघुकथा,आलेख,आलेख, समीक्षा, साक्षात्कार जैसी अन...
मुख्यमंत्री ने किया प्रथम सोलर मेला “सौर कौथिग” का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया प्रथम सोलर मेला “सौर कौथिग” का शुभारंभ

देहरादून
2026 तक कुल 250 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट्स की स्थापना करने का लक्ष्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रेंजर्स ग्राउण्ड देहरादून में ‘ उत्तराखण्ड के प्रथम सोलर मेले दो दिवसीय ‘सौर कौथिग’ का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना और सोलर वाटर हीटर योजना के लाभार्थियों को अनुदान राशि के चेक प्रदान करने के साथ ही यूपीसीएल मुख्यालय में बनाई गई सौर ऊर्जा आधारित म्यूरल आर्ट का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री ने किया. मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा जन जागरूकता के लिए चलाई जा रही सोलर वैन को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया. इसके माध्यम में आगामी सौ दिनों तक सोलर ऊर्जा से संबंधित विभिन्न जानकारी लोगों को दी जायेगी. साथ ही विभिन्न स्टॉल पर जाकर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे नवोन्मेषी प्रयोगों की जानकारी ली. सौर कौथिग को संबोधित करते हुए मुख्यमंत...
उत्तराखंड लागू करेगा देश की प्रथम योग नीति : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड लागू करेगा देश की प्रथम योग नीति : मुख्यमंत्री

देहरादून
10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो - 2024 में मुख्यमंत्री ने दी जानकारी. केंद्र सरकार से उत्तराखंड में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने का अनुरोध किया सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश सरकार देश की 'प्रथम योग नीति' लागू करने की दिशा में कार्य कर रही है. योग नीति आयुर्वेद और योग को व्यापक स्तर पर साथ लाकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई क्रांति लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. गुरुवार को परेड ग्राउंड में आयोजित 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो -2024 को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में इस आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमारे प्रदेश में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और 6000 से अधिक विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं. एक्सपो में ल...