उत्तराखंड हलचल

कांग्रेस की कॉरिडोर हटाओ, हरिद्वार बचाओ जन जागरण यात्रा संपन्न

कांग्रेस की कॉरिडोर हटाओ, हरिद्वार बचाओ जन जागरण यात्रा संपन्न

हरिद्वार
कॉरिडोर हटाओ हरिद्वार बचाओ जन जागरण यात्रा के तहत पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज श्री दक्ष मंदिर कनखल से यात्रा का शुभारम्भ कर चौक बाजार, बंगाली मोड़, रविदास बस्ती, वाल्मीकि बस्ती, कनखल थाना, चौक बाजार पर संपन्न हुई. इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि नगर विधायक झूठ बोल रहे है कि शहर में कोई तोड़फोड़ नहीं होंगी, लेकिन वह कितना भी विरोध कांग्रेस का करवा लें, कांग्रेस जनहित में जनता के बीच रहेगी और कॉरिडोर के खिलाफ संघर्ष और व्यापारियों को खड़ा होने की अपील करती रहेगी. पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका हरिद्वार प्रदीप चौधरी ने कहा कि बीजेपी और मोदी दोनों देश के लिए परेशानी का सबब बन चुके है तथा आज देश इनकी नीतियों से परेशान हो चूकी है गरीबो और आमजन का उत्पीड़न करना इनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है. प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि यदि विधायक सच बोल रहे है कि कॉरिडोर ...
केदारनाथ पैदल यात्रा को दो हफ्ते में दोबारा शुरू करने को होंगे प्रयास

केदारनाथ पैदल यात्रा को दो हफ्ते में दोबारा शुरू करने को होंगे प्रयास

रुद्रप्रयाग
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशानुसार सचिव आपदा प्रबंधन विनोद सुमन, सचिव पीडब्लूडी पंकज पांडे, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग दयानंद पहुंचे केदारघाटीसचिव लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड शासन पंकज पांडे, सचिव आपदा विनोद सुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग दयानंद ने आज सोमवार को केदारघाटी के प्रभावित क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण एव हवाई सर्वेक्षण किया. इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त मार्गों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाशआउट सड़क मार्ग को पुर्नस्थापित करने के लिए प्राथमिकता से प्लानिंग तैयार कर अविलंब कार्य शुरू करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के बाद उच्च अधिकारियों ने पैदल यात्रा को 15 दिन में सुचारू करने के लिए सभी संबंधित विभागों से सुझाव मांगे. इसके लिए अनिवार्य  पुनर्निमाण कार्यों का एस्...
केदारघाटी : चिनूक और एमआई से रेस्क्यू अभियान जारी

केदारघाटी : चिनूक और एमआई से रेस्क्यू अभियान जारी

रुद्रप्रयाग
आज 133 और लोगों को एयरलिफ्ट किया गया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निकट परिवेक्षण में श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू एव सर्च अभियान पांचवे दिन भी जारी है. आज केदार घाटी का मौसम साफ होने के साथ ही एमआई 17 और चिनूक से एयर लिफ्ट रेस्क्यू शुरू हो गया है. एमआई चारधाम हेलीपैड पर यात्रियों को उतार रहा है जबकि चिनूक गौचर हवाई पट्टी पर यात्रियों को उतरेगा. सुबह 09 बजे तक 133 लोगों को केदारनाथ से एमआई एव चिनूक एव छोटे हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित एयर लिफ्ट कर रेस्क्यू किए जा चुके हैं.रविवार देर शाम तक स्निफर डॉग की मदद से सर्च अभियान जारी रहा. वर्तमान में लिनचोली से रामबाड़ा क्षेत्र तक सर्च अभियान पूरा किया जा चुका है जिसमें अब तक किसी व्यक्ति के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं सोमवार सुबह 100 लोगों को सुरक्षा बलों की देखरेख में श्री केदारनाथ धाम से लिनचोली हेलीपैड के लिए र...
पंचायत भवनों के निर्माण में अब दिखेती विरासत की झलक

पंचायत भवनों के निर्माण में अब दिखेती विरासत की झलक

देहरादून
पर्वतीय शैली के आधार होगा पंचायत भवनों का निर्माण. प्रत्येक विकासखण्ड में 5-5 गांवों को बनाया जाए आदर्श ग्राम : मुख्यमंत्री गांवों के सुनियोजित विकास के लिए प्रत्येक विकासखण्ड में 5-5 गांवों को आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में कार्य किये जाएं. देश के शीर्ष 100 आदर्श गांवों की श्रेणी में उत्तराखण्ड के 10 गांवों के नाम भी शामिल हों, इसके लिए गावों के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किये जाएं. ग्राम चौपाल के आयोजन में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और जनपदों में जिलाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाए तथा ग्राम पंचायतों के प्रबुद्धजनों के साथ बैठकर गांवों की विकास योजनाओं पर कार्य किया जाए. ग्राम सभाओं के स्थापना दिवस उत्सव के रूप में मनाये जाए, इनमें उन गांवों के प्रवासी लोगों को प्रतिभाग करने के लिए विशेष रूप से प्रतिभागी बनाया जाए. यह बात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार ...
केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान जारी, 700 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान जारी, 700 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

रुद्रप्रयाग
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए एमआई-17 एवं चिनूक हेलीकॉप्टर केदारघाटी में भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए एमआई-17 एवं चिनूक हेलीकॉप्टर द्वारा केदारघाटी में अत्यधिक केदारनाथ यात्रा मार्ग में फंसे तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू कर यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने का कार्य जारी है. जिला प्रशासन के साथ एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमों द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ दूसरे दिन शुक्रवार को रेस्क्यू कार्य कर शुरू कर दिया गया है. बीती देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा. शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक लिंचोली एवं भीमबली से एयर लिफ्ट कर लगभग 430 यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है. वहीं गौरीकुंड- सोनप्रयाग के बीच लगभग 700 यात्रियों को सफल रेस्क्यू किया जा चुका है. इसके साथ ही एनडीआरएफ एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा...
पौड़ी गढ़वाल: चौथान क्षेत्र में अतिवृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त

पौड़ी गढ़वाल: चौथान क्षेत्र में अतिवृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त

पौड़ी गढ़वाल
डांग, स्यूंसाल गांव में बादल फटने से भारी तबाही, किंवाड़ी, जैंती, डडोली गांव में खेत, पुल बहेभीम सिंह रावत, चौथान, पौड़ी गढ़वाल31 जुलाई 2024 की शाम पांच बजे से आठ बजे तक अतिवृष्टि से चौथान क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. गनीमत है कि अतिवृष्टि से कोई जन हानि नहीं हुई है परंतु निजी एवं सार्वजनिक सम्पति को खासा नुकसान हुआ है. क्षेत्र को थलीसैंण-नागचुला से जोड़ने वाली मुख्य सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे  यातायात पूरी तरह बाधित है. इस बीच चौथान पट्टी के डांग और स्यूंसाल गांव में दो जगह बादल फटने से बड़े पैमाने पर नुकसान की सूचना है. देर शाम सात बजे बादल फटने से डांग गांव के दो गदेरों में उफान आ गया और गांव दोनों तरह से बाढ़ से घिर गया. जिससे आधा दर्जन के करीब घरों में मलबा भर गया. एक घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त है और ग्रामीणों को रात को गांव के स्कूल में शरण लेनी पड़ी. ...
सूबे की 1424 ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्तः डॉ. धन सिंह रावत

सूबे की 1424 ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्तः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून
टीबी उन्मूलन के सभी 6 सूचकांकों पर खरी उतरी ग्राम पंचायतें कहा, दवा और हौंसलों ने जीती जंग, अब टीबी मुक्त प्रदेश की बारी देहरादून. प्रदेश की 1424 ग्राम पंचायत क्षयरोग (टीबी) से मुक्त हो गई है. भारत सरकार ने टीबी मुक्त पंचायत गतिविधि के अंतर्गत प्रमाणित करते हुये इन सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया है. यह राज्य के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तथा योजनाओं के सटीक क्रियान्वयन के चलते प्राप्त की गई. अब प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल करना है जिसके लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है. सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश टीबी उन्मूलन की दिशा में अग्रसर है. दवा और हौंसलों के दम पर क्षयरोग को मात देने में सफलता मिल रही है. डॉ. रावत ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय क्षय उ...
पशुपालन एवं डेरी विकास की योजनायें बने जीएसडीपी में वृद्धि के आधार

पशुपालन एवं डेरी विकास की योजनायें बने जीएसडीपी में वृद्धि के आधार

देहरादून
योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में नवाचार पर दिया जाए ध्यान: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में पशुपालन, डेरी विकास, मत्स्य पालन और गन्ना विकास विभाग की समीक्षा की. बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पशुपालन और डेरी विकास के क्षेत्र में आगामी 03 वर्षों में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में योगदान 03 प्रतिशत से बढ़ाकर 05 प्रतिशत करने की दिशा में कार्य किये जाएं. इसके लिए उन्होंने स्थानीय उत्पादों को तेजी से बढ़ावा दिये जाने पर भी बल दिया. उन्होंने पशुपालन और डेरी विकास के क्षेत्र में जीएसडीपी में वृद्धि के लिए आवश्यक संसाधनों का पूरा एक्शन प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के साथ प्रत्येक जनपद में एक-एक मॉडल पशु चिकित्सालय बनाए जाने के निर्देश दिए.मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के साथ नवाचार की दिशा में विशेष ध्यान दिया ...
राज्य में होगी प्रवासी शिक्षा केन्द्रों की स्थापना : डॉ. धन सिंह रावत

राज्य में होगी प्रवासी शिक्षा केन्द्रों की स्थापना : डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून
पीजीआई इंडिकेटर्स में सुधार के लिये नामित होंगे नोडल अधिकारी देहरादून. नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत सूबे में रह रहे श्रमिकों के बच्चों शिक्षा-दिशा के दृष्टिगत प्रवासी शिक्षा केन्द्रों की स्थापना की जायेगी. राष्ट्रीय फलक पर शिक्षा विभाग की विभिन्न गतिविधियों के बेहतर आंकलन हेतु परफॉरमेंस ग्रेड इंडिकेटर्स (पीजीआई) में सुधार हेतु निदेशालय स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किये जायेंगे. प्रत्येक जनपद मुख्यालय में बेसहारा, निर्धन व असहाय बच्चों के लिये नेता जी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास की स्थापना होगी. सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली. जिसमें उन्होंने प्रदेश की विभिन्न परियोजनाओें एवं औद्यौगिक क्षेत्रों में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिये परियोजना बाहुल्य...
मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयुक्त गढ़वाल ने जनपद टिहरी के आपदा राहत शिविर राजकीय इण्टर कॉलेज विनक खाल में पीडितों का जाना हाल चाल

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयुक्त गढ़वाल ने जनपद टिहरी के आपदा राहत शिविर राजकीय इण्टर कॉलेज विनक खाल में पीडितों का जाना हाल चाल

टिहरी गढ़वाल
तिनगढ़ गांव एवं बूढ़ाकेदार आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुनी पीडितो की समस्या मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पाण्डेय ने सोमवार का आपदाग्रस्त तिनगढ गॉव एवं बूढाकेदार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होने अस्थाई राहत शिविर राजकीय इण्टर कॉलेज विनक खाल में आपदा प्रभावितों और अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्रामीणों की समस्यायें सुनी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी आपदा पीडितों के प्रति संवेदनशील है तथा निरन्तर राहत कार्यों की जानकारी ले रहे है. आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद के निर्देश मुख्यमंत्री जी ने दिए है आपदा पीडितों की मदद में पैसों की कमी आड़े न आने दी जाए इसके भी सख्त निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये है. आयुक्त गढवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर बूढ़ाकेदार में बालगंगा एवं धर्म गंगा के किनारे क्षतिग्रस्त ...