उत्तराखंड हलचल

लोकल से ग्लोबल हुई खादी, गांव-गांव तक रोजगार पहुंचाने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग लगातार प्रयत्नशील

लोकल से ग्लोबल हुई खादी, गांव-गांव तक रोजगार पहुंचाने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग लगातार प्रयत्नशील

देहरादून
खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अध्यक्ष मनोज कुमार ने ग्राम लब्बरहेडी, मंगलौर, लजला हरिद्वार में ग्रामोद्योग विकास योजना के अर्न्तगत उत्तराखंड राज्य में परम्परागत उद्योगों के कामगार और लाभार्थियों को मशीनरी एवं टूलकिट का वितरण किया. इस कार्यक्रम में मौनपालन उद्योग के 30 मधुमक्खी पालाकों को 300 मधुमक्खी बी-बॉक्स एवं टूलकिट, 62 कुम्हारों को विद्युत चलित चाक, 50 चर्मशिल्पियों को फुटवियर रिपेयरिंग टूलकिट एवं 20 प्लम्बरों को प्लम्बिरिंग उपकरण दिये गये. इस अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से गांव-गांव तक रोजगार पहुंचाने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग लगातार प्रयत्नशील है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा ग्रामोद्योग विकास योजना के अन्तर्गत भा...
आस्था का सैलाब: चालदा महासू महाराज की प्रवास यात्रा का क्रम

आस्था का सैलाब: चालदा महासू महाराज की प्रवास यात्रा का क्रम

देहरादून
भारत चौहान कश्मीर से हनोल की महासू महाराज की प्रवास यात्रा का एक लंबा क्रम है, हनोल (Hanol) में प्रकटीकरण के पश्चात बोटा महाराज हनोल में ही विराजित रहते हैं. जबकि चालदा महाराज जौनसार-बावर, उत्तरकाशी (Uttarkashi) एवं हिमाचल (Himachal) प्रदेश में प्रवास करते हैं. चालदा महाराज की प्रवास यात्रा के इतिहास की लंबी कढ़ी है परंतु ब्रिटिश सरकार ने चालदा महाराज के प्रवास को दो भागों में विभक्त किया एक भाग साटी बिल (तरफ) मतलब जौनसार बावर एवं आंशिक हिमाचल का क्षेत्र जिसके वजीर दीवान सिंह जी है जो बावर क्षेत्र के बास्तील गांव के निवासी है और दूसरा भाग पासी बिल मतलब उत्तरकाशी जनपद व हिमाचल प्रदेश का क्षेत्र. जिसके वजीर जयपाल सिंह जी है जो ठडीयार गांव के निवासी है. (यहां यह बात ध्यान रखने योग्य है कि चालदा महाराज के वजीर महाराज के प्रवास यात्रा की संपूर्ण व्यवस्था करते हैं. कहां पर कब प्रवास होना है यह...
पीएम की ‘मन की बात’ का 100 वां संस्करण कल, प्रदेश में होगा भव्य आयोजन

पीएम की ‘मन की बात’ का 100 वां संस्करण कल, प्रदेश में होगा भव्य आयोजन

देहरादून
सभी विद्यालयों, ग्राम सभाओं, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई आदि में होगी सुनने की व्यवस्था देहरादून. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का कल(रविवार) को 100 वां संस्करण प्रसारित होने जा रहा है. ऐसे में राज्य में भी अधिकाधिक लोग पीएम की मन की बात सुन सकें इसके लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने  सभी विद्यालयों, ग्राम सभाओं, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई में कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गये 'मन की बात' का कल 100 वां संस्करण प्रातः 11 बजे प्रसारित होगा. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उन लोगों का विशेष उल्लेख करते हैं जो कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. ऐसे तमाम लोग देश के कोने-कोने में हैं और अपने कार्यों से अलग पहचान बनाते हुए समा...
नर्सिंग अधिकारी के 1564 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

नर्सिंग अधिकारी के 1564 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

देहरादून
रंग लाई स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की पहल, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेगा नर्सिंग स्टॉफ देहरादून. आखिरकार लम्बे इंतजार के बाद सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी मिलने जा रहे हैं. प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल रंग लाई है. डा. रावत के अथक प्रयासों के उपरांत स्वास्थ्य विभाग में वर्षवार मैरिट के आधार पर 1564 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी. उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने महिला एवं पुरूष संवर्ग के नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, शीघ्र ही अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जायेगा. अभिलेख सत्यापन के उपरांत चयनित अभ्यर्थियों को विभाग में तैनाती दी जायेगी.नर्सिंग अधिकारियों के 1564 रिक्त पदों पर नई तैनाती के उपरांत स्वास्थ्य विभाग में काफी हद तक नर्स...
श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले भगवान बद्री विशाल के कपाट, हजारों लोग बने साक्षी

श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले भगवान बद्री विशाल के कपाट, हजारों लोग बने साक्षी

चमोली
कपाट खुलने के अवसर पर तीर्थयात्रियों पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने पर समस्त श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं चमोली: भगवान श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज गुरूवार को सुबह 7:10 बजे शुभ मुहूर्त पर ब्रहम बेला में पूरे वैदिक मंत्रोचारण एवं विधि विधान के साथ श्रद्वालुओं के लिए खुल गए है. इस मौके पर पहली पूजा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई. कपाटोद्घाटन के साक्षी बनने के लिए हजारों संख्या में श्रद्वालु धाम मौजूद थे. गुरूवार को सुबह चार बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई. कुबेर जी, श्री उद्वव जी एवं गाडू घडा दक्षिण द्वार से मंदिर में परिसर में लाया गया. इसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी रावल समेत धर्माधिकारी, हकहकूधारी एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रशासन एवं हजारों श्रद्वालुओं की मौजूदगी में विधि ...
विलक्षण प्रतिभा के धनी थे स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा : मुख्यमंत्री

विलक्षण प्रतिभा के धनी थे स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा : मुख्यमंत्री

अल्‍मोड़ा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयन्ती पर किया भावपूर्ण स्मरण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अल्मोड़ा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की 104वीं जयंती के अवसर पर जनसेवा आधारित बहुद्देशीय शिविर एवं कृषक महोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा को विलक्षण प्रतिभा का धनी बताया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 256.75 करोड की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया. जिसमें 217.75 करोड की योजनाओं का शिलान्यास तथा 39 करोड की योजनाओं का लोकार्पण सामिल है. उन्होंने कहा कि स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा का स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी के बाद देश को और विशेष रूप से अविभाजित उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने में उनका अमूल्य योगदान रहा. उन्होंने अ...
विश्व पृथ्वी दिवस पर आगाज ने रोपे मेडिसिनल प्लांट

विश्व पृथ्वी दिवस पर आगाज ने रोपे मेडिसिनल प्लांट

चमोली
विश्व पृथ्वी दिवस पर - आगाज फेडरेशन  और टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस के छात्रों ने बायोटूरिज्म पार्क पीपलकोटी में विभिन्न फल प्रजाति और मेडिसिनल प्लांट का रोपण किया!पीपलकोटी में आगाज संस्था द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों से अनेक प्रकार के फल , जड़ी बूटी  और आजीविका वर्धन में सहायता करने वाले पेड़ पौधों का एक जेनेटिक बैंक बनाया जा रहा है !वर्तमान तक इस कैम्पस में 288 प्रकार के विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष, घास प्रजातियाँ , झाड़ियाँ, रिंगाल, बांस, सजावटी पेड़ पौधों के अलावा आगर वुड, गुग्गल, मोंक फ्रूट , किवी , कई प्रकार के नट आदि के पेड़ पौधों को संरक्षित किया गया है!22 अप्रैल पृथ्वी दिवस के अवसर टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस के- सेंटर फॉर लाइवलीहुड एंड इंटरप्रेनयूरशिप चार विद्यार्थियों - जिनमे से एक विद्यार्थी - म्यांमार (बर्मा) - सु प्याई, उड़ीसा से रोहन , बंगलुरु से कार्तिक,  जमशेदपुर ...
प्रधानमंत्री मोदी के नाम से की गई बाबा केदार में पहली पूजा, सीएम धामी ने देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

प्रधानमंत्री मोदी के नाम से की गई बाबा केदार में पहली पूजा, सीएम धामी ने देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

रुद्रप्रयाग
ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट विधि विधान के साथ सुबह 06ः20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिये गये हैं. श्री केदारनाथ में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई. रावल भीमाशंकर लिंग तथा पुजारी शिवलिंग एवं धर्माचार्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई. कपाट खुलते समय सेना के बैंड तथा भजन कीर्तन एवं जय श्री केदार के उदघोष से केदारनाथ धाम गुंजायमान रहा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गयी.सीएम धामी ने की बाबा केदार की पूजा अर्चना केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी को यहां पहुंचना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण वे कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम नहीं पहुंच पाए थे. इसके बाद जब मौसम ठीक हुआ तो सीएम केदारनाथ धाम पहुंचे. श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री...
मुख्यमंत्री  ने किया चारधाम यात्रा मार्गों पर 50 हेल्थ एटीएम का लोकापर्ण

मुख्यमंत्री  ने किया चारधाम यात्रा मार्गों पर 50 हेल्थ एटीएम का लोकापर्ण

देहरादून
चारधाम यात्रियों को सुलभ और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं उपलब्ध करवाने हेतु राज्य सरकार गंभीर- पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को सुलभ और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से कार्य कर रहे हैं. यात्रा मार्गो व दूरदराज क्षेत्रों में लगाए जा रहे हेल्थ एटीएम यात्रियों तथा स्थानीय जनता के लिए अत्यन्त लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं.  हेल्थ एटीएम तकनीक लोगों को सुलभ और सस्ती प्राथमिक और निवारक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सा पेशे में सबसे महत्वपूर्ण विकासों में से एक है. यह शहरी और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के बीच की खाई को पाटने जा रहा है और दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों के समग्र स्वास्थ्य में सुधार करेगा. मुख्यमंत्री ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में चारधाम यात्रा मार्गो पर एचपीई कम्पनी के ...
आपात स्थिति में एयर लिफ्ट किये जायेंगे यात्रीः डॉ. धन सिंह रावत

आपात स्थिति में एयर लिफ्ट किये जायेंगे यात्रीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून
चार धाम यात्रा के दौरान आपात स्थिति में तीर्थ यात्रियों को एयर एम्बुलेंस की सहायता से एम्स ऋषिकेश के साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून व श्रीनगर में एयर लिफ्ट किया जायेगा, ताकि किसी भी गंभीर परिस्थिति में उनको बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इसके लिये सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि विगत दिनों यमुनोत्री में हृदय गति रूकने से दो तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हो गई थी, जिसको देखते हुये उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग व चमोली के जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तीर्थयात्रियों को तत्काल एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून व श्रीनगर पह...