उत्तराखंड हलचल

रवांई बसंतोत्सव एवं विकास मेले का दूसरा दिन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मचाया धमाल

रवांई बसंतोत्सव एवं विकास मेले का दूसरा दिन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मचाया धमाल

उत्तरकाशी
नीरज उत्तराखंडी, पुरोलातीन दिनों तक जारी मूसलाधार बारिश के बाद शनिवार को मौसम साफ होते ही रवांई बसंतोत्सव एवं  विकास मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े. शनिवार को रवांई, जौनपुरी और जौनसारी संस्कृति की झलक पेश करने वाली प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया.  रवांई बसंतोत्सव एवं कृषि विकास मेले का दूसरा दिन सांस्कृतिक विरासत और लोक कलाओं के प्रदर्शन का एक शानदार अवसर साबित हुआ. इस मेले ने न केवल स्थानीय कलाकारों को एक मंच प्रदान किया, बल्कि रवांई की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रवांई-जौनसार के प्रसिद्ध गायक अत्तर शाह, महासू महाराज की हारूल से गायन की शुरुआत की. उनके गीत “सीगतूर बुमली नाची”, “जमुना कू पाणी अगलाड़ की मांछी” और गढ़वाली, जौनपुरी, जौनसारी एवं रवांल्टी गीतों ने दर्शकों ...
हिमालयी राज्यों में वनाग्नि के प्रभाव और समग्र वन प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय सेमिनार संपन्न

हिमालयी राज्यों में वनाग्नि के प्रभाव और समग्र वन प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय सेमिनार संपन्न

देहरादून
सी एम पपनैदेहरादून.  हिमालयी राज्यों में वनाग्नि के प्रभाव और समग्र वन प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन 1 मार्च को मोलियार रिसोर्स फाउंडेशन द्वारा सीआईएमएस कॉलेज सभागार में मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय सचिव एवं प्रधानमंत्री के सलाहकार तथा वर्तमान में उत्तराखण्ड़ सरकार में केदारनाथ-बदरीनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की देखरेख कर रहे भाष्कर खुल्बे तथा ओएनजीसी अन्वेषण निदेशक सुषमा रावत, मैती आन्दोलन संस्थापक पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सदस्य सचिव आइएफएस पराग मधुकर धकाते, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी, स्पिरिचुअल लीडर साध्वी जया भारती, संकल्प तेज संस्थापक अपूर्व भंडारी, मोलियार रिसोर्स फाउंडेशन मुख्य समन्वयक दुर्गा सिंह भंडारी, मोलियार रिसोर्स फाउंडेशन चेयरपर्सन परिधि भंडारी इत्यादि इत्यादि विशिष्ट अतिथियों की उपस्...
माणा हिमस्खलन : देर रात राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा

माणा हिमस्खलन : देर रात राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा

देहरादून
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन की जानकारी लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को देर रात राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आईटी पार्क पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की और रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए. जोशीमठ में भी की जाए आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सर्च ऑपरेशन तेजी से चलाए जाए. उन्होंने कहा जोशीमठ में भी आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए. उन्होंने कहा एनडीआरएफ, एस.डी.आर.एफ ,आईटीबीपी सेना आपसी सहयोग से बर्फ हटाने का कार्य तेजी से करें.  जिन श्रमिकों को निकाला गया है उनका विशेष ख्याल रखा जाए. उन्होंने माणा स्थित हेलीपैड को प्राथमिकता से खोले जाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने जोशीमठ स्थित आर्मी अस्पताल, जिला अस्पताल, एम्स ऋषिके...
खटीमा में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 337.17 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

खटीमा में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 337.17 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

उधमसिंह नगर
खटीमा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, थारू इंटर कॉलेज खटीमा में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹337.17 लाख के तीन कार्यों का शिलान्यास किया खटीमा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शिलान्यास की गई योजनाओं में ₹ 183.77 लाख कि लागत से ग्राम कल्याणपुर, रुद्रपुर के प्रशासनिक क्षेत्र में लगभग 1.5 किमी में सड़क के दोनों ओर पाथ-वे निर्माण कार्य. ₹ 67.50 लाख की लागत से ग्राम कल्याणपुर, रुद्रपुर के प्रशासनिक क्षेत्र में लगभग 1.5 किमी स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य एवं ₹84.90 लाख की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में पार्किंग निर्माण कार्य का शिलान्यास शामिल है. जनता को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा मेरी कर्मभूमि रही है और यहां के लोग मेरे परिवार के ही सदस्य हैं. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से राज्य सरकार अपने "विकल्प रहित संकल्प" क...
रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने के लिए आयुर्वेद और विज्ञान का अद्भुत संगम!

रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने के लिए आयुर्वेद और विज्ञान का अद्भुत संगम!

देहरादून
आयुर्वेद के कथित रोग प्रतिरोधक क्षमता के गुण को वैज्ञानिक रूप से समझने और विकसित करने की एक अनुपम पहल देहरादून. तंदुरुस्त रखने के उपाय तथा बीमारियों को दूर करने के उपाय के सिद्धांतों पर आधारित है आयुर्वेद. इसी प्रकार शरीर के वात, पित्त, कफ दोषों, रस, रक्त, मांस, मेद, मज्जा, शुक्र धातुओं तथा मल, मूत्र, विष्ठा के सामान्य क्रियाओं के साथ समस्त ज्ञानेन्द्रियों, मन और आत्मा की प्रसन्नता की अवस्था में रहने वाले को आयुर्वेद में स्वस्थ की परिभाषा दी गई है. तात्पर्य है कि शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक शक्ति को बराबरी में रखकर किसी आदमी को स्वस्थ रखा जा सकता है. यह तभी संभव होगा जब शरीर में स्थित कोशिकाएं, ग्रंथियों और विभिन्न अंगों में रोग प्रतिरोधक शक्ति इम्यूनिटी का संचार हो. कोरोना के विश्व व्यापी संक्रमण के पश्चात वैज्ञानिकों का ध्यान वायरस, बैक्टीरिया को नष्ट करने के साथ-साथ शरीर की रोग प्र...
उत्तरकाशी : अपात्र राशन कार्ड धारकों पर होगी कार्रवाई!

उत्तरकाशी : अपात्र राशन कार्ड धारकों पर होगी कार्रवाई!

उत्तरकाशी
जिले के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में खाद्यान्न विभाग की टीम कर रही डोर टू डोर सत्यापन, कार्ड धारकों की वार्षिक आय 15000 होने पर कार्ड करने होंगे सरेंडरनीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी. केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिलना चाहिए जो वास्तव में जरूरतमंद हैं, लेकिन वर्तमान में ऐसे कई लोग भी इसका लाभ उठा रहे हैं जो आर्थिक रूप से संपन्न व सक्षम हैं. सरकार अब ऐसे अपात्र लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने अपात्र लोगों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. जिला आपूर्ति अधिकारी उत्तरकाशी संतोष कुमार भट्ट ने बताया कि जनपद के समस्त नगर क्षेत्रों में राशन कार्डों के सत्यापन के लिए पूर्ति विभाग टीम लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों व एक-एक नगर पालिका का प्रभारी जांच अधिकारी को दायित्व दिया है. उन्होंने कहा कि उन...
प्रस्तावित दौरा: प्रधानमंत्री 27 को आएंगे हर्षिल-मुखवा, तैयारियां अंतिम दौर में

प्रस्तावित दौरा: प्रधानमंत्री 27 को आएंगे हर्षिल-मुखवा, तैयारियां अंतिम दौर में

उत्तराखंड हलचल
शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य स्वरूप देने में जुटा शासन-प्रशासन  हिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशीहर्षिल/उत्तरकाशी. उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी की हर्षिल-मुखवा की प्रस्तावित यात्रा को अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक अवसर के तौर पर लेते हुए इस दौरे को भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारियां की जा रही है. जिसके लिए शासन-प्रशासन के द्वारा तैयारियां तेज कर प्रस्तावित कार्यक्रमों व व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसी सिलसिले में आज सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त गढ़वाल मंडल  विनय शंकर पांडेय, सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, आईजी गढ़वाल मंडल  राजीव स्वरूप ने जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक  सरिता डोभाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हर्षिल से लेक...
रिस्पना और बिंदाल कॉरिडोर का कार्य जल्द शुरू किया जाए : सीएम

रिस्पना और बिंदाल कॉरिडोर का कार्य जल्द शुरू किया जाए : सीएम

उत्तराखंड हलचल
आबादी और वाहनों की वृद्धि के दृष्टिगत राज्य के अन्य शहरों के लिए भी सुनियोजित प्लान पर कार्य किया जाए देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि रिस्पना और बिंदाल कॉरिडोर का कार्य जल्द शुरू किया जाए. देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर को एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए केन्द्र से सहयोग का अनुरोध करने और स्टेट सेक्टर से शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये हैं. देहरादून में आबादी और वाहनों की संख्या में तेजी से हो रही वृद्धि, पर्यटकों की संख्या में हो रही वृद्धि और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बनने के बाद यातायात में संभावित वृद्धि के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर का कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिये हैं.रिस्पना नदी के तल पर 11 किलोमीटर और बिंदाल नदी के तल पर 15 कि...
स्कूलों को रचनात्मकता से लबरेज होना चाहिए: एस.पी.सेमवाल

स्कूलों को रचनात्मकता से लबरेज होना चाहिए: एस.पी.सेमवाल

देहरादून
मनोहर चमोली ‘मनु’साहित्यकार, शिक्षाविद् एस.पी. सेमवाल ने कहा कि अभी हमारे विद्यालयों को रचनात्मकता का केन्द्र होने में समय लग रहा है. हालांकि सृजनशील शिक्षक मौलिकता, रचनात्मकता के लिए अपने रास्ते खोज लेते हैं. उन्हें बाधाओं में भी हल मिल जाते हैं. टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एस.पी.सेमवाल ने कहा कि समाज में जो भी नया और अनोखा दिखाई देता है वह रचनात्मक विचार से ही उत्पन्न होता है. एस.पी.सेमवाल दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र तथा अंकुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे. ‘शिक्षा और उसकी चिंताएँ’ विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि रचनात्मकता ही है जो समाज को जीवंत बनाए रखती है. विद्यालयों में सृजनात्मकता की आवश्यकता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सूचना, तकनीक और कम्प्यूटरीकृत युग में भी मौलिकता, हाथ के कौशल और बौद्धिक सम्पदा का कोई विकल्प नहीं हो सकता. भावन...
सरकार संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने का कर रही है कार्य : मुख्यमंत्री

सरकार संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने का कर रही है कार्य : मुख्यमंत्री

देहरादून
मुख्यमंत्री धामी ने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में 261 संस्कृत विद्यार्थियों को किया सम्मानित देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में संस्कृत शिक्षा से जुड़े हुए 261 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया. उन्होंने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान में 2024-25 हेतु 10 वीं और 12 वीं के कुल 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया. इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः रु 5100, रु 4100 और रु 3100 रुपए की धनराशि दी गई. डॉ भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति- जनजाति संस्कृत छात्रवृत्ति योजना 2024 - 25 हेतु कुल 148 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया. इसी प्रकार से मुख्यमंत्री ने गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना 2024- 25 के अंतर्गत कुल 89 छात्राओं क...