उत्तराखंड हलचल

उत्तराखंड वन विभाग में कई अधिकारियों के ट्रांसफर

उत्तराखंड वन विभाग में कई अधिकारियों के ट्रांसफर

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड वन विभाग में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त हलचल मची हुई है। जहां यमुना वन प्रभाग की टोंस रेंज में और चकराता क्षेत्र में बड़ी संख्या में हरे पेड़ों की कटान के बाद के वन विभाग एक्शन मोड में है। जहां प्रकरण में कई अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। वहीं, ट्रांसफर का दौर भी लगातार जारी है।बड़ी संख्या में वन अफसरों के ट्रांसफर किये गए हैं। उत्तराखंड में शासन ने वन सेवा के सहायक वन संरक्षक यानी एसीएफ के बड़ी संख्या में तबादले किए हैं। एक साथ 10 अफसरों को गढ़वाल और कुमाऊं के अलग-अलग जिलों में तैनाती दी है।...
बागेश्वर उपचुनाव: जनता ने लगाई सीएम धामी के काम पर मुहर, भाजपा की प्रचंड जीत

बागेश्वर उपचुनाव: जनता ने लगाई सीएम धामी के काम पर मुहर, भाजपा की प्रचंड जीत

उत्तराखंड हलचल
बागेश्वर उपचुनाव: जनता ने लगाई सीएम धामी के काम पर मुहर, भाजपा की प्रचंड जीत देहरादून: बागेश्वर उपचुनाव के नतीजों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फिर विरोधियों पर इक्कीस साबित हुए। चुनाव के अंतिम दो दिनों में जिस तरह का धुंआधार प्रचार धामी की अगवाई में हुआ उसने चुनाव की तस्वीर बदल कर रख दी। इन चुनावों में धामी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को चारों खाने चित करने में कामयाब रहे। दरअसल, कांग्रेसी दिग्गज नेता हरीश रावत ने खुद आठ दिनों तक बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में डेरा डाले रखा लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। वहीं, जनता ने उपचुनावों के जरिये स्पष्ट संदेश भी दे दिया है कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर उन्हें पूर्ण भरोसा है और जिन विकासपरक नीतियों के साथ वे आगे बढ़ रहे हैं, उन्हें जनता हाथों हाथ ले रही है। बागेश्वर विधानसभा सीट से धामी मंत्रिमंडल के सदस्य रहे श्री चंदन राम दास की बीमारी से हुई मृत्...
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित, हाईस्कूल रिजल्ट में 06.87 व इंटरमीडिएट में 05.60 फीसदी की हुई वृद्धि

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित, हाईस्कूल रिजल्ट में 06.87 व इंटरमीडिएट में 05.60 फीसदी की हुई वृद्धि

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित, हाईस्कूल रिजल्ट में 06.87 व इंटरमीडिएट में 05.60 फीसदी की हुई वृद्धि देहरादून: राज्य में पहली बार आयोजित उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2023 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। परीक्षाफल सुधार परीक्षा के उपरांत हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में 06.87 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में 05.60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस प्रकार वर्ष 2023 का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 85.17 से बढ़कर 92.04 हो गया है जबकि इंटरमीडिया का परीक्षा परिणाम 80.98 से बढ़कर 86.57 हो गया है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा निदेशालय में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2023 का परीक्षा परिणाम जारी किया। उन्होंने बताया कि राज्य में पहली बार विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षाफल सुधार परी...
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए 25 करोड़

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए 25 करोड़

उत्तराखंड हलचल
रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ की धनराशि प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के लिए दिये गये इस सहयोग के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज और अनंत अंबानी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी की ओर से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी सहायक तनय द्विवेदी एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार बी.डी.सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ रूपये का चेक सौंपा।...
उत्तराखंड ब्रेकिंग : बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की जीत, कांग्रेस ने दी कड़ी टक्कर

उत्तराखंड ब्रेकिंग : बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की जीत, कांग्रेस ने दी कड़ी टक्कर

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड ब्रेकिंग : बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की जीत, कांग्रेस ने दी कड़ी टक्करउत्तराखंड की अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा सीट बागेश्वर के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है। कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास की पत्नी भाजपा प्रत्याशी पार्वती ने कांग्रेस के बसंत कुमार को 2810 मतों के अंतर से हरा दिया है। तीसरे नंबर पर मतदाताओं ने नोटा को रखा। समाजवादी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के उम्मीदवार हजार के अंक तक भी नही पहुंच सके। ये रहा नतीजा  पार्वती दास, भाजपा- 32192 बसंत कुमार, कांग्रेस – 29382 अर्जुन देव, यूकेडी – 840 भगवती प्रसाद, सपा – 619 भागवत कोहली, यूपीपी – 263 नोटा- 1214 उत्तराखंड ब्रेकिंग : बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की जीत, कांग्रेस ने दी कड़ी टक्कर...
उत्तराखंड: हाई स्कूल, इंटर का रिजल्ट जारी, पहली बार हुआ ऐसा

उत्तराखंड: हाई स्कूल, इंटर का रिजल्ट जारी, पहली बार हुआ ऐसा

देहरादून
देहरादून: राज्य में ऐसा पहली बार हुआ है। हाईस्कूल और इंटर की अंकसुधार परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने घोषित किया। हाईस्कूल अंक सुधार परीक्षा परिणाम 76.23% रहा। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 76.95% प्रतिशत रहा। शिक्षा विभाग ने इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण या कम नंबर पाने वाले परीक्षार्थियों को दोबारा परीक्षा में बैठने और परीक्षाफल को सुधारने का मौका दिया। विद्यार्थियों के लिए सात अगस्त से 12 अगस्त के बीच अंक सुधार परीक्षा आयोजित की गई। हाईस्कूल अंक सुधार परीक्षा में 11,956 अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी और 1,631 उत्तीर्ण परीक्षार्थीयों ने आवेदन किया था, जिसमें से 11,517 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी और 8,780 परीक्षार्थी उत्तीर्ण होने में सफल। इंटरमीडिएट अंक सुधार परीक्षा की बात करें तो इसमें 9346 अनुत्तीर्ण औ...
बागेश्वर उपचुनाव : 7 राउंड की काउंटिंग पूरी, BJP को 1542 वोटों की बढ़त

बागेश्वर उपचुनाव : 7 राउंड की काउंटिंग पूरी, BJP को 1542 वोटों की बढ़त

बागेश्‍वर
बागेश्वर: बागेश्वर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के दौरान जहां कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने शुरूआत बढ़ती बनाई। वहीं, अब भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को 1500 से अधिक वोटों की बढ़त मिल चुकी है। अब देखना होगा कि कांग्रेस वापसी कर पाती है या फिर भाजपा की यह बढ़त और बढ़कर उसे जीत की दहलीज तक ले जाती है। पहला चरण  बीजेपी       पार्वती दास             2191 कांग्रेस       बसंत कुमार          2945 यूकेडी         अर्जुन देव              52 एसपी          भगवत प्रसाद        27 यूपीपी         भागवत कोहली    10 दूसरा चरण  बीजेपी       पार्वती दास             4359 कांग्रेस       बसंत कुमार          4554 यूकेडी         अर्जुन देव                106 एसपी          भगवत प्रसाद           72 यूपीपी         भागवत कोहली       28 नोटा                                          155 तीसरा...
पांच जिलों के लिए मौसम का अर्लट

पांच जिलों के लिए मौसम का अर्लट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का सिलसिला थमने के साथ ही गर्मी और उमस लोगों के पसीने छुड़ानने लगी है। लेकिन, मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर मौसम करवट बदलने जा रहा है। फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बारिश और गर्जना का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी और चम्पावत जिले के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। इससे बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में हो रही गर्मी से भी लोगों को राहत मिल सकती है। बारिश न होने से मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को खूब सता रही है। बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है। ...
स्वास्थ्य मंत्री व लैंसडाउन विधायक ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

स्वास्थ्य मंत्री व लैंसडाउन विधायक ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

देहरादून
 राज्य के विकास, स्वास्थ्य योनजाओं सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर हुआ विचार विमर्श देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धनसिंह रावत व लैंसडाउन विधायक महंत दलीप सिंह रावत ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश की स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बातचीत की। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से किए जा रहे कार्यों से अवगत करवाया। स्वास्थ्य मंत्री ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को राज्य सरकार का महत्वपूर्णं सहयोगी बताया। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत और विधायक लैंसडाउन महंत दलीप सिंह रावत का श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्य के विकास से जुड़े व राज्य की स्वास्थ्य योनजाओं सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार...
कालसी: हरिद्वार, ऋषिकेश के भांति विश्व विख्यात होगा हरिपुर: मुख्यमंत्री  

कालसी: हरिद्वार, ऋषिकेश के भांति विश्व विख्यात होगा हरिपुर: मुख्यमंत्री  

देहरादून
मुख्यमंत्री श्री धामी ने यमुना घाट निर्माण कार्य, हरिपुर एवं जमुना कृष्ण धाम (मंदिर) का किया शिलान्यास कालसी (देहरादून). मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कालसी, देहरादून स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए यमुना नदी के तट पर हरिपुर (कालसी) में स्नान घाट/ यमुना घाट के निर्माण कार्य एवं लोक पंचायत द्वारा प्रस्तावित जमुना कृष्ण धाम (मंदिर) का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने जौनसार बावर के बॉलीबुड सिंगर अभिनव चौहान के भजन "हरिपुर में आंनद सजेगा" का भी विमोचन किया. जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर हरिपुर क्षेत्र के नव निर्माण का कार्य एक शुभ संकेत है. यह कार्य पौराणिक मान्यताओं को पुनर्जीवित करने एवं आध्यात्मिक, सनातन संस्कृति के नए अध्याय को लिखने का कार्य करेगा. उन्होंने कहा हरि...