उत्तराखंड हलचल

उत्तराखंड : लेफ्टिनेंट कर्नल ने ‘सिंदूर’ के बदले दी मौत, आखिर क्यों कातिल बना सेना का अफसर?

उत्तराखंड : लेफ्टिनेंट कर्नल ने ‘सिंदूर’ के बदले दी मौत, आखिर क्यों कातिल बना सेना का अफसर?

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड : लेफ्टिनेंट कर्नल ने ‘सिंदूर’ के बदले दी मौत, आखिर क्यों कातिल बना सेना का अफसर?देहरादून: कत्ल करने वाला कितना होशियार क्यों ना हो, कुछ ना कुछ ऐसे सबूत छोड़ जाता है, जिससे वह पकड़ा जाता है। संडे के दिन 11 सितंबर को रायपुर में सड़क किनारे एक युवती का शव मिला था, जिसका खुलासा देहरादून पुलिस ने महेश 24 घंटे के भीतर कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि महिला का हत्यारा कोई आम आदमी नहीं, बल्कि सेना का एक अफसर निकला। जिस लड़की का मर्डर किया गया, वह मूल रूप से नेपाल की बताई जा रही है, जो सिलीगुड़ी में बार डांसर थी। लेफ्टिनेंट कर्नल को बार में जाते-जाते बार डांसर से मोहब्बत हो गई और यह मोहब्बत शारीरिक संबंधों तक जा पहुंची।सिलीगुड़ी से देहरादून ट्रांसफर होने के बाद बार डांसर भी लेफ्टिनेंट कर्नल का पीछा करते हुए देहरादून आ पहुंची। युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। युवती बार...
उत्तरकाशी: बड़कोट, पुरोला, मोरी में भूकंप के झटके, इतनी थी तीव्रता

उत्तरकाशी: बड़कोट, पुरोला, मोरी में भूकंप के झटके, इतनी थी तीव्रता

उत्तराखंड हलचल
  उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिला भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है। जिले में भूकंप के झटके अक्सर महसूस किए जाते रहे हैं। इतना ही नहीं बड़े भूकंप भी उत्तरकाशी जिला झेल चुका है।इस बीच खबर आई है कि आज सुबह उत्तरकाशी जिले के बड़कोट,  पुरोला और मोरी समेत विभिन्न क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिससे लोग दहशत में आ गए। हालांकि, कहीं से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।  ...
सीएम धामी ने जन्म दिवस पर पं. गोविंद बल्लभ पंत का किया भावपूर्ण स्मरण

सीएम धामी ने जन्म दिवस पर पं. गोविंद बल्लभ पंत का किया भावपूर्ण स्मरण

देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का उनकी जन्म जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। सीएम ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा भारत रत्न स्व. पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक थे। उन्होंने कहा कि पंडित पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हिंदी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने तथा उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में भी उनकी महती भूमिका रही। उनका संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।...
यशपाल आर्य का बयान: जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पाई सरकार

यशपाल आर्य का बयान: जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पाई सरकार

देहरादून
देहरादून : नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधानसभा सत्र को लेकर बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र मे जहां कांग्रेस विधायक दल ने राज्य के प्रमुख विपक्षी दल का पूरा दायित्व निभाते हुए सरकार को हर कदम पर घेरा। वहीं, सरकार विधानसभा में विपक्ष के माध्यम से पूछे गए जनता के प्रश्नों का जबाब देने में असफल रही है। माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को कुशलता और निष्पक्षता से संचालित करते हुए माननीय विधायकों की गरिमा की रक्षा के लिए पीठ से कठोर निर्णय लिए उसके लिए कांग्रेस विधायक दल उन्हें धन्यवाद देता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार मानूसन सत्र को भी पिछले सत्रों की तरह बहुत ही कम दिनों के लिए चला रही है। कम समय के बाबजूद भी कांग्रेस के सभी विधायकों ने अपने विधाई कर्तव्यों का पालन करते हुए विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली 2005 के हर प्रावधान का पूरा प्रयोग कर विधानसभा...
हल्द्वानीः क्या ड्रग्स फ्री होगी देवभूमि? यहां पकड़ी गई 15 लाख की स्मैक!

हल्द्वानीः क्या ड्रग्स फ्री होगी देवभूमि? यहां पकड़ी गई 15 लाख की स्मैक!

नैनीताल
हल्द्वानीः ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन नशे की तस्करी अब तक कम होने का नाम नहीं ले रही है. पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। तस्कर पकड़े भी जा रहे हैं, लेकिन अब तक पुलिस असली सरगना से सप्लाई के नेटवर्क को तोड़पाने में नाकाम साबित हुई है. नैनीताल जिले के काठगोदाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ऊधसिंह नगर के किच्छा के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से स्मैक और तमंचा बरामद हुआ है. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. बरामद स्मैक की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है. वहीं, पुलिस आरोपियों के खिलाफ NDPS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. नैनीताल SSP पंकज भट्ट ने बताया कि काठगोदाम पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम रोड पर बिना हेलमेट बाइक सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक पुलिस को देख भ...
देहरादून में डेंगू से अब तक 13 लोगों की मौत!

देहरादून में डेंगू से अब तक 13 लोगों की मौत!

देहरादून
देहरादून: डेंगू कहर बरपा रहा है. हर दिन नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. अस्पतालों में डेंगू मरीजों की लाइन लग रही है. कई लोग अस्पताल के बजाय घरों पर भी इलाज करा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज पूरे प्रदेश में 62 नए डेंगू के केस मिले हैं. जिसमें से 29 डेंगू के केस राजधानी में पाए गए हैं. देहरादून में अब तक डेंगू से 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 640 लोग बुखार से तप रहे हैं. अब रायपुर क्षेत्र डेंगू का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है. यहां करीब पांच सौ मरीज मिले है. कोटद्वार के राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती दो डेंगू मरीजों की शनिवार को मौत हो गई. इनमें एक युवक की टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी, जबकि दूसरे में डेंगू के लक्षण थे. अचानक दोनों की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली है. अब तक 640 मरीज सिर्फ देहरादून से सामने आए हैं. बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रा...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ईएनटी सर्जनों ने सीखी ईएनटी सर्जरी की अत्याधुनिक अन्तर्राष्ट्रीय तकनीकें, माॅर्डन तकनीकों से ईएनटी ऑपरेशनों का हुआ सजीव प्रसारण

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ईएनटी सर्जनों ने सीखी ईएनटी सर्जरी की अत्याधुनिक अन्तर्राष्ट्रीय तकनीकें, माॅर्डन तकनीकों से ईएनटी ऑपरेशनों का हुआ सजीव प्रसारण

देहरादून
विश्व प्रसिद्ध ई.एन.टी. सर्जन प्रो. डैनिल, मारक्योनि ने अत्याधुनिक तकनीकों से की ई.एन.टी. सर्जरीदेहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नाक कान गला रोग विभाग की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। ई.एन.टी. एडिटस 2023 विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वर्कशाॅप में विश्व प्रसिद्ध एंडोस्कोपिक सर्जन प्रोफेसर डेनियल मार्केन्यू व अन्य एशिया के टॉप ई एन टी सर्जन विकास अग्रवाल व अन्य विख्यात ई.एन.टी. सर्जनों ने अन्तर्राष्ट्रीय माॅर्डन तकनीकों पर आधारित माॅर्डन तकनीकों से सर्जरी की। मेडिकल शोधार्थियों व डाॅक्टरों को उन तकनीकों से रूबरू करवाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर से इन सर्जरियों का सजीव प्रसारण किया। यू-ट्यूब व अन्य इंटरनेट माध्यमों से भी सर्जरी के लाइव टेलीकास्ट में देश विदेश में देखा गया। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की नाक कान गला रोग विभाग की विभागा...
बॉक्सिंग : खेल के प्रति जुनून ने दिलाई सफलता, मिल रही बधाइयां

बॉक्सिंग : खेल के प्रति जुनून ने दिलाई सफलता, मिल रही बधाइयां

नैनीताल
हल्द्वानी : हम जब भी किसी चीज को समर्पित भाव और कड़ी मेहनत से करते हैं तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है। कहते हैं की खेल के लिए जुनूनी होना जरूरी है। ऐसे ही एक जुनूनी हैं कुमाऊं मंडल विकास निगम में कार्यरत प्रकाश शर्मा। प्रकाश के पास सरकारी नौकरी ही है। बावजूद, उन्होंने बॉक्सिंग के प्रति अपने जुनून को नहीं छोड़ा और अपने निगम से अवैतनिक अवकाश लेकर प्रशिक्षण के लिए पटियाला चले गए। शीशमहल निवासी प्रकाश शर्मा एशिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट, स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स, पटियाला से बॉक्सिंग खेल में कोचिंग का डिप्लोमा सफलतापूर्वक पास कर लिया है। प्रकाश शर्मा से पहले विभिन्न विद्यालय में खेल प्रशिक्षण के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पीएस बॉक्सिंग अकादमी के जरिए राज्य और देश के लिए बेहतरीन खिलाड़ी भी तैयार किए। प्रकाश ने...
एक देश एक चुनाव: हमारे लिये राष्ट्रहित सर्वाेपरि – CM धामी

एक देश एक चुनाव: हमारे लिये राष्ट्रहित सर्वाेपरि – CM धामी

देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मालसी स्थित होटल में आयोजित हिन्दुस्तान अखबार के शिखर समागम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर पूछे गये सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव पूर्णतः राष्ट्र हित में है। इससे बहुत सी सहुलियतें होंगी। उन्होंने कहा कि पांच सालों में अलग-अलग समय पर कई राज्यों को चुनावों का सामना करना पड़ता है। लोकसभा, विधानसभा, पंचायतों, नगर निकायों के चुनाव अलग-अलग समय पर होने से विकास बाधित होता और धन भी अधिक खर्च होता है। देश की उन्नति और एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना में देश को आगे ले जाने के लिए यह अच्छा कदम होगा। यह पूछे जाने पर कि उत्तराखंड में 2027 में चुनाव हैं, एक देश एक चुनाव यदि देश में लागू होता है तो, राज्य में भी तीन साल पहले चुनाव होंगे। क्या आप उसके लिए तैयार हैं? मुख्यमंत्री ने इसके जवाब में कहा कि हां, नि...
विधानसभा में अपना दुखड़ा रोते रहे विधायक, नहीं सुनते अधिकारी!

विधानसभा में अपना दुखड़ा रोते रहे विधायक, नहीं सुनते अधिकारी!

देहरादून
देहरादून: अधिकारियों के बेलगाम होने की बातें उत्तराखंड में अक्सर सामने आती रहती हैं। आम लोग तो अघिकारियों के रवैसे से दुखी और परेशान हैं ही, अब विधानसभा में सरकार और विपक्ष के विधायकों ने भी अधिकारियों की मानमानी को लेकर अपना दुखड़ा रोया है। विधानसभा में यह मामला छाया रहा। विधायकों की शिकायतों को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने भी गंभीरता से लिया और मुख्य सचिव को तलब किया। उन्होंने ऐसा एक्शन इसलिए भी लिया होगा, क्योंकि वो खुद भी भुक्तभोगी हैं। सवाल यह है कि तमाम दावे करने वाली धामी सरकार में आखिर अधिकारियों को इतनी छूट कैसे मिल रही है कि वो विधायकों को भी अनदेखा कर रहे हैं। उनको इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि फोन करने वाला विधायक है या फिर कोई और। आलम यह है कि पहले फोन नहीं उठाते और फिर बैककॉल भी नहीं करते। उत्तराखंड विधानसभा के तीसरे दिन बेलगाम ब्यूरोक्रेसी का मुद्दा कांग्रेस के सीनियर विधायक...