उत्तराखंड हलचल

CM धामी ने 17 व्यक्तियों और संस्थाओं को SDG गोलकीपर अवार्ड

CM धामी ने 17 व्यक्तियों और संस्थाओं को SDG गोलकीपर अवार्ड

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सुभाष रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में 17 व्यक्तियों और संस्थाओं को एसडीजी गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया। जिसमें 12 संस्थाओं एवं 05 लोगों को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वर्ष 2030 तक सत्त विकास लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए जनपदों में प्रतियोगिता की भावना के दृष्टिगत इस वर्ष से ‘‘एस0डी0जी0 एचीवर ट्रॉफी’’ प्रदान की जायेगी जिसमें सभी 13 जनपदों के विजेता एवं उपविजेता घोषित किये जायेंगे। एस.डी.जी. को पंचायत स्तर तक क्रियान्वित करने के लिए वर्ष 2030 तक 17 सितम्बर से 23 सितम्बर तक एस.डी.जी सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा। जिसमें सभी विकासखण्डों, पंचायतों विद्यालयों, जनपदों एवं राज्य स्तर पर कार्यशालाएं, जन जागरूकता कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा ...
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट : लंदन में होगा पहला रोड-शो, धामी सरकार ने झोंकी ताकत

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट : लंदन में होगा पहला रोड-शो, धामी सरकार ने झोंकी ताकत

देहरादून
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संकल्प रंग ला रहा है। विदेशी निवेशक भी उत्तराखंड में निवेश करने में खासी रुचि दिखा रहे हैं। धामी सरकार ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के माध्यम से ढाई लाख करोड़ का लक्ष्य रखा है। निवेशकों की सुविधा के लिए उनके सुझावों पर नीतियों का सरलीकरण करने के साथ ही 28 नई नीतियां भी बनाई हैं। इसके अलावा कई अन्य जरूरी ढांचागत सुविधाएं भी सरकार देने जा रही है। 8-9 दिसंबर को देहरादून में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सरकार पूरी तरह जुट गई है। 14 सितंबर को दिल्ली में कर्टेन रेजर से आगाज होगा। रोड शो के माध्यम से निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। विदेशी निवेशकों को उत्तराखंड में अधिकाधिक निवेश के लिए आकर्षित करने की खातिर कई देशों में रोड शो होंगे। पहला अंतराष्ट्रीय रोड-शो 25 से 28 सितंबर तक लन्दन में होगा। इस मौके ...
उत्तरकाशी: पुरोला में आयुष्मान भवः सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ

उत्तरकाशी: पुरोला में आयुष्मान भवः सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ

उत्तरकाशी
पुरोला: आयुष्मान भवः सेवा पखवाड़ा का आज उत्तरकाशी जिले में शुभारंभ हो गया है। इसके तहत जहां जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी अभिषेक रुहोला ने शुभारंभ किया। वहीं, जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में भी अभियान के तहत आयोजन किए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरोला में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रीता पंवार ने किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ फार्मासिस्ट देश के ख्यातिलब्ध साहित्यकार महावीर रवांल्टा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों को रक्तदान करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में रक्तदान को लेकर भ्रांतियां पूरी तरह से दूर नहीं हुई हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। ब्लॉक प्रमुख ने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई...
उत्तराखंड : यहां खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत

उत्तराखंड : यहां खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत

टिहरी गढ़वाल
  टिहरी: टिहरी जिले के तहसील नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत हिंडोलाखाल-नीरगड्डू मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए. जबकि दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वाहन ऋषिकेश से आगरखाल की ओर जा रहा था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि कखुर के पास सड़क से नीचे खाई में गिरने से दुघर्टनाग्रस्त हो गई। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। चार लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जबकि दो लोगों को नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया। बताया कि एम्स से मिली जानकारी के अनुसार दो घायलों बबलू उर्फ संजीत एवं दिलबर की मौत हो गई है।अन्य सभी घायल ठीक हैं। वाहन सवार दिलबर पुत्र ज्ञान सिंह ( 35 वर्ष) निवासी ग्राम कोथली कुसराणी ,नरेंद्र नगर। शीला पत्नी दिलबर (30 वर्ष) पता उपरोक्त। आरव पुत्र दिलबर (6 वर्ष) शिवांशी पुत्री दिलबर (4 वर्ष) बबलू उर्फ संजीत पुत्र रणजीत...
उत्तराखंड: GMS रोड पर गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, इन पर झोंका फायर!

उत्तराखंड: GMS रोड पर गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग, इन पर झोंका फायर!

देहरादून
  देहरादून: राजधानी देहरादून में बेखौफ बदमाशों ने जमकर फायरिंग की GMS रोड स्थित सैफ्रान लीप होटल लीफ के निकट दुकान में चश्मे लेने गए व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड हवाई फायर किए। आरोप है कि गोलियां करणी सेना के जिलाध्यक्ष के ऊपर चलाई गई हैं। वसंत विहार थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करणी सेना के जिलाध्यक्ष अभिषेक ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह सैफ्रान लीफ होटल के पास ही एक दुकान पर चश्मा लेने गए थे। जैसे ही वो अपनी कार के पास पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। आरोप है कि हमलावरों के हाथ में बेसबॉल का बैट भी था। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पांच राउंड फायर किए हैं। कुछ गोलियां कार पर लगी हैं। सूचना के बाद थानाध्यक्ष वसंत विहार महादेव उनियाल और इसके बाद एसपी सिटी सरिता डोबाल मौके पर पहुंची और आसपास पूछताछ की, लेकिन गोलियां चलाने ...
सीएम धामी एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने किया ‘विद्या समीक्षा केन्द्र’ व ‘पीएम श्री योजना’ का शुभारंभ

सीएम धामी एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने किया ‘विद्या समीक्षा केन्द्र’ व ‘पीएम श्री योजना’ का शुभारंभ

उत्तराखंड हलचल
  देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्य के 141 पी.एम.श्री विद्यालयों एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय का शिलान्यास भी किया गया। मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने राज्य में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति योजना एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में एन.डी.ए एवं आई.एम.ए में चयनित कैडेट को पुरूस्कार की धनराशि भी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा आज राज्य में केंद्र सरकार सहायतित “विद्या समीक्षा केन्द्र“ एवं “पीएम श्री योजना“ का शुभारंभ किया गया है, यह प्रदेश के लिए हर्ष का विषय है। इसके लिए उन्होंने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द प्रध...
धामी कैबिनेट में 6 अहम प्रस्ताव पास, जानिए सभी निर्णय विस्तार से..

धामी कैबिनेट में 6 अहम प्रस्ताव पास, जानिए सभी निर्णय विस्तार से..

देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक आज मंगलवार को राज्य सचिवालय में संपन्न हुई, जिसमे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट द्वारा लिये गए महत्वपूर्ण निर्णय 1. पर्यटन विभाग के अंतर्गत श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान के वास्तुविद सेवाओं के कार्य M/s INI Design Studio Pvt. Ltd द्वारा किए जाने के दृष्टिगत श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ धाम में विभिन्न स्थानों पर स्थापित की जाने वाली विभिन्न विशेष प्रकृति की कलाकृतियों एवं मूर्तियों के Conceptual Desing, Detailed Design DPR, Post-Implementation हेतु M/s INI Design Studio Pvt. Ltd से 6.5 प्रतिशत की दर से एकल स्रोत के माध्यम से कन्सलटेन्सी सेवायें लिये जाने का निर्णय। 2. इसके अतिरिक्त औली को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किये जाने हेतु Skiing Destination Plan एवं उसके क्रियान्वयन हेतु औली विकास प्राधिकरण का गठन किये जाने ...
इन्वेस्टर समिट से पहले धामी सरकार का मास्टर स्ट्रोक, उत्तराखंड सेवा क्षेत्र नीति-2023 की गई प्रख्यापित

इन्वेस्टर समिट से पहले धामी सरकार का मास्टर स्ट्रोक, उत्तराखंड सेवा क्षेत्र नीति-2023 की गई प्रख्यापित

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: दिसंबर माह में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले धामी सरकार ने उत्तराखंड सेवा क्षेत्र नीति-2023 के रूप में मास्टर स्ट्रोक चला है। इस नीति के लागू होने से राज्य की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र को जहां बढ़ावा मिलेगा तो इस सेक्टर के जरिये रोजगार के भी तमाम नए दरवाजे खुलने जा रहे हैं। धामी सरकार का पूरा फोकस इस समय राज्य में निवेश को बढ़ावा देने पर है। इसी उद्देश्य के साथ दिसंबर माह में बड़े स्तर पर राज्य की राजधानी देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होने जा रही है। इसी के साथ-साथ राज्य के औद्योगिक विकास विभाग के द्वारा उद्योगों की सहूलियत को देखते हुए नई नीतियां लायी जा रही हैं। इसी क्रम में आज हुई धामी सरकार की मंत्रिमंडल बैठक में औद्योगिक विकास विभाग के अंतर्गत उत्तराखण्ड सेवा क्षेत्र नीति-2023 लायी गयी है। इसके तहत उत्तराखण्ड सरकार द्वारा स्वास्थ्य देखभाल, वेलनेस एवं पारम्...
एचआईएमएस जौलीग्रांट ने दी आईएमए कैडेट्स को बीएलएस ट्रेनिंग

एचआईएमएस जौलीग्रांट ने दी आईएमए कैडेट्स को बीएलएस ट्रेनिंग

उत्तराखंड हलचल
एचआईएमएस जौलीग्रांट ने दी आईएमए कैडेट्स को बीएलएस ट्रेनिंग भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में बीएलएस ट्रेनिंग का किया गया आयोजन एचआईएमएस के 8 विशेषज्ञों की टीम 400 से ज्यादा जेंटलमैन केडैट्स को दिया प्रशिक्षणदेहरादून: हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एचआईएमएस) जौलीग्रांट ने राष्ट्र सेवा को समर्पित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के वीर जवानों को जीवनी दायनी कहे जाने वाले बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) व फर्स्ट एड ट्रेनिंग दी। एचआईमएस के 8 विशेषज्ञों के दल ने 400 से ज्यादा कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के कुलाधिपति डॉ.विजय धस्माना के दिशा-निदेशानुसार एचआईएमएस की ओर से आईएमए देहरादून में कैडेट्स के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) व प्राथमिक चिकित्सा पर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण आयोजित किया। कुलाधिपति डॉ.विजय धस्माना ने कहा कि राष्ट्र हित...
सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने डेंगू रोकथाम के लिए की महाअभियान की शुरूआत, 24 हाई रिस्क वार्डों में संचालित

सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने डेंगू रोकथाम के लिए की महाअभियान की शुरूआत, 24 हाई रिस्क वार्डों में संचालित

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: देहरादून जनपद में डेंगू रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मुख्य सचिव एस एस संधु के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने चार दिवसीय महा-अभियान का शुरूआत की। इस महा-अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न सरकारी ईकाईयों द्वारा मिलकर जनपद देहरादून के विभिन्न स्थानों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। जनपद के विभिन्न इलाकों में घरों एवं मोहल्लों में जाकर डेंगू का लार्वा को नष्ट किया गया तथा लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक किया गया तथा आशाओं के माध्यम से दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आई0ई0सी0 सामग्री का वितरण आशाओं एवं टीम के सदस्यों द्वारा किया गया। इसके साथ ही नगर निगम टीम द्वारा शहर के कई इलाकों में फॉगिंग अभियान चलाया गया। हाई रिस्क क्षेत्रों में चलाया गया डेंगू रोकथाम महाअभियान मंगलवार को देहरादून ...