
उत्तराखंड : गहरी खाई में गिरा वाहन, 6 लोगों की मौत!
उत्तराखंड : गहरी खाई में गिरा वाहन, 6 लोगों की मौत!पिथौरागढ़: धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर गर्बाधार के समीप आदि कैलाश यात्रियों को ला रहा वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमें चालक सहित 6 लोग सवार थे। इनमें चार बेंगलुरू के बताए जा रहे हैं। दुर्घटनास्थल के बेहद खतरनाक होने और भारी बारिश के चलते कल रेस्क्यू नहीं किया जा सका। आज रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आदि कैलाश यात्रियों को लेकर धारचूला की ओर लौट रही जीप मंगलवार को करीब ढाई बजे गर्बाधार के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर धारचूला, पांगला थानों से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। इसी दौरान क्षेत्र में बारिश होने से पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इसके चलते जवान रेस्क्यू के लिए खाई में नहीं उतर सके।
दुर्घटनाग्रस्त जीप में जिन लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है उनके नामों की सूची पुलिस को ITBP ...









