उत्तराखंड हलचल

मुख्यमंत्री धामी से चेन्नई में उद्योगपतियों के विभिन्न समूहों ने की भेंट, उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री धामी से चेन्नई में उद्योगपतियों के विभिन्न समूहों ने की भेंट, उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड हलचल
चेन्नई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को चेन्नई में रात्रि भोज के अवसर पर उद्योगपतियों के विभिन्न समूहों ने भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा अनेक नई नीतियां बनाई गई हैं। उद्योग जगत से जुड़े लोगों के सुझाव को शामिल करते हुए नीतियों में परिवर्तन भी किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल है। राज्य में रोड, रेल, रोपवे और हवाई कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत अभी तक 55 हजार करोड़ से अधिक के करार हो चुके हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सौरभ बहुगुणा, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिन कुर्वे, डॉ. आर राजेश कुमार उपस्थित थे।...
आज से दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़

आज से दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़

उत्तराखंड हलचल
गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में करेंगे दर्शन। वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में कंट्री लेड इनिशिएटिव के समापन समारोह को संबोधित करेंगे उपराष्ट्रपति।देहरादून : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और डॉ. सुदेश धनखड़ 26 और 27 अक्टूबर को उत्तरखंड की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य में उनकी यह पहली यात्रा होगी। उपराष्ट्रपति धनखड़ पहले 26 अक्टूबर को गंगोत्री जायेंगे और फिर अगले दिन वे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के दर्शन भी करेंगे। इसके पश्चात 27 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति धनखड़ वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित कंट्री लेड इनिशिएटिव (सी एल आई) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।अपनी इस यात्रा में उनका देहरादून राजभवन जाने का भी कार्यक्रम है।...
पत्रकार से अभद्रता करने वाला दरोगा निलंबित, SSP अजय सिंह ने की बड़ी कार्रवाई

पत्रकार से अभद्रता करने वाला दरोगा निलंबित, SSP अजय सिंह ने की बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उप निरीक्षक हर्ष अरोड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी डालनवाला को 03 दिवस के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। 24 अक्टूबर 2023 को परेड ग्राउंड में विजयदशमी पर्व के अवसर पर रावण दहन के आयोजित कार्यक्रम ड्यूटी का एक वीडियो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को प्राप्त हुआ, जिसमें एक उप निरीक्षक द्वारा मीडिया कर्मी के साथ उचित व्यवहार ना करना पाया गया। उक्त वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने उक्त प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकार डालनवाला को सौंपी है व उक्त उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया था, जिसके बाद अब निलंबित कर दिया गया।...
सीएम धामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए चेन्नई रोड़ शो में करेंगे प्रतिभाग

सीएम धामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए चेन्नई रोड़ शो में करेंगे प्रतिभाग

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखण्ड के देहरादून में आगामी दिसंबर माह में आयोजित होगा ग्लोबल इन्वेस्टर समिटदेहरादून: उत्तराखण्ड में आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर उत्तराखण्ड सरकार द्वारा गुरुवार को चेन्नई में रोड शो आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद अपने अधिकारियों के साथ में चेन्नई के महात्मा गांधी रोड़ स्थित होटल ताज कोरोमंडल में विभिन्न सेक्टर्स से जुड़े निवेशकों के साथ संवाद करेंगे। इस रोड शो में मुख्य रूप से हेल्थकेयर, फार्मा, एनर्जी सेक्टर पर फोकस किया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी इस रोड शो में प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखण्ड सरकार अब तक देश एवं विदेश के विभिन्न उद्योग समूहों के साथ कुल 54 हजार 550 करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन कर चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धा...
सरकारी नौकरी : पुलिस में होना है भर्ती तो शुरू कर दें तैयारी, पूरा करें अपना सपना

सरकारी नौकरी : पुलिस में होना है भर्ती तो शुरू कर दें तैयारी, पूरा करें अपना सपना

उत्तराखंड हलचल
सरकारी नौकरी : अगर आप भी दिल्ली पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। दिल्ली पुलिस में बंपर भर्ती निकलनने जा रही है। जल्द ही दिल्ली पुलिस में 13013 भर्तियां निकलेंगी। इन पदों को अलग-अलग चरणों में भरा जाएगा। इसको लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रिक्तियों की समीक्षा करने के बाद भर्ती करने का आदेश दिया है। तकनीकी पदों पर होगी भर्तियां 418 तकनीकी पद फोटोग्राफर, ड्राफ्ट्समैन, स्टोर क्लर्क, फिटर, मास्ट लास्कर, एमटी हेल्पर, एमटी स्टोरमैन, सांख्यिकीविद, सहायक, रेडियो तकनीशियन और वर्कशॉप हैंड्स सहित अन्य की भर्तियां होंगी। इनके लिए ट्रेड कौशल परीक्षा आयोजित करने के लिए आवश्यक विभिन्न रैंकों को भी भरा जा रहा है। इसके अलावा 840 मल्टी टास्किंग स्टाफ की भी नियुक्ति की जा रही है। एसएससी द्वारा की जा रही भर्तियों में से 11,214 भर्तियां भरने के विभिन्न चरण हैं। वहीं 1799 रिक्तियों प...
जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, रंग लाई CM धामी की मेहनत

जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, रंग लाई CM धामी की मेहनत

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार प्रधानमंत्री से विगत दिनों में हुई बैठकों में निरंतर इस मामले को उठाते रहे हैं सीएम धामीदेहरादून। उत्तराखंड के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इस बांध परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ होने से हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई की समस्या का हल होगा। उत्तराखण्ड के जनपद नैनीताल में काठगोदाम से 10 कि०मी० अपस्ट्रीम में गौला नदी पर जमरानी बांध (150.60 मी0 ऊंचाई) का निर्माण प्रस्तावित है। परियोजना से लगभग 1,50,000 हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र सिंचाई सुविधा से लाभान्वित होगा, साथ ही हल्द्वानी शहर को वार्षिक 42 एमसीएम पेयजल उपलब्ध कराए जाने तथा 63 मिलियन यूनिट जल विद्...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में शोध लेखन और प्रकाशन की कला पर आधारित व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में शोध लेखन और प्रकाशन की कला पर आधारित व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन

उत्तराखंड हलचल
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में शनिवार को शोध लेखन और प्रकाशन की कला पर आधारित एक दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया। सेमिनार के मुख्य वक्ता वन अनुसंधान अकादमी के वैज्ञानिक डॉ विनीत कुमार रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज, कुलपति प्रोफेसर डॉ यशबीर दीवान और कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूड़ी ने शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने छात्रों को इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की प्रेरणा दी| व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन डीन अकादमिक प्रोफेसर डॉ कुमुद सकलानी, आईक्यूएसी निदेशक प्रोफेसर डॉ सुमन बिज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मुख्य वक्ता डॉ विनीत कुमार ने उपस्थित छात्रों और शोधार्थियों को शोध लेखन और प्रकाशन की कला पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की आईक्यूएसी निदेशक, डीन अकादमिक, वि...
सूबे को जल्द मिलेगा नया DGP, इन तीन नामों पर हो रही चर्चा

सूबे को जल्द मिलेगा नया DGP, इन तीन नामों पर हो रही चर्चा

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड में नए पुलिस महानिदेशक (DGP) के चयन के लिए कबायद शुरू हो गई है। पुलिस महानिदेशालय के स्तर पर तीन नाम का पैनल शासन को भेज दिए गए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही शासन इन तीन नामों को UPSC को भेज देगा, जिसके बाद नवंबर में होने वाली बैठक के दौरान राज्य को 12वां नया पुलिस महानिदेशक मिल जाएगा। प्रदेश में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के नवंबर में रिटायरमेंट से पहले नए DGP के चयन की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साशन की और से पुलिस महानिदेशालय से तीन नाम का पैनल मांगे जाने के बाद अब महानिदेशालय के स्तर से वरिष्ठ तीन अधिकारियों के नाम शासन को भेज दिए गए हैं। खबर है कि जिन तीन अधिकारियों के नाम भेजे गए हैं, उनमें दीपम सेठ, पीवीके प्रसाद और अभिनव कुमार का नाम शामिल हैं। दीपम सेठ फिलहाल प्रतिनियुक्ति पर हैं, जबकि PVK प्रसाद और अभिनव कुमार राज्य में सेवाएं...
पूर्व CM हरीश रावत देर रात हादसे में  घायल, अस्पताल में भर्ती

पूर्व CM हरीश रावत देर रात हादसे में घायल, अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड हलचल
पूर्व CM हरीश रावत मंगलवार देर रात को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए.  जानकारी के अनुसार देर रात हल्द्वानी से काशीपुर की ओर जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार हरियाणा मिष्ठान भंडार के समक्ष सड़क के बीच लगे डिवाइडर से उनकी गाड़ी सीधी टकरा गई. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसके तेज धमाके की आवाज सुनकर दशहरा मेला देख कर से लौट रहे तमाम लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. इस दुर्घटना में घायल हुए पूर्व CM हरीश रावत को तत्काल अस्पताल लें जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है. हरीश रावत का इलाज कर रहें डाक्टरों ने फिलहाल किसी भी खुली चोट गंभीर चोट नहीं लगने की बात बताई है. दुर्घटना में पूर्व सीएम के साथ साथ वाहन चालक तथा उनके गनर कों भी चोटे आई है. पूर्व सीएम की इतनी महंगी कार के धमाके से टकरा जाने के बावजूद फॉर्च्यूनर के बैलून नहीं खुले, जिसको लेकर अब सवाल उठ रहें हैं....
उत्तराखंड : गहरी खाई में गिरा वाहन, 6 लोगों की मौत!

उत्तराखंड : गहरी खाई में गिरा वाहन, 6 लोगों की मौत!

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड : गहरी खाई में गिरा वाहन, 6 लोगों की मौत!पिथौरागढ़: धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर गर्बाधार के समीप आदि कैलाश यात्रियों को ला रहा वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमें चालक सहित 6 लोग सवार थे। इनमें चार बेंगलुरू के बताए जा रहे हैं। दुर्घटनास्थल के बेहद खतरनाक होने और भारी बारिश के चलते कल रेस्क्यू नहीं किया जा सका। आज रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आदि कैलाश यात्रियों को लेकर धारचूला की ओर लौट रही जीप मंगलवार को करीब ढाई बजे गर्बाधार के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर धारचूला, पांगला थानों से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। इसी दौरान क्षेत्र में बारिश होने से पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इसके चलते जवान रेस्क्यू के लिए खाई में नहीं उतर सके। दुर्घटनाग्रस्त जीप में जिन लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है उनके नामों की सूची पुलिस को ITBP ...