नैनीताल

भीमताल में उप-तहसील सहित कई बड़ी घोषणाएं, CM पुष्कर सिंह धामी ने ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया शुभारंभ

भीमताल में उप-तहसील सहित कई बड़ी घोषणाएं, CM पुष्कर सिंह धामी ने ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया शुभारंभ

नैनीताल
 हिमांतर ब्यूरो, भीमताल/नैनीतालमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का भव्य शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं—भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा ओखलकाण्डा के भीड़ापानी में आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थापना विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित की जाएंगी रामगढ़, धारी और ओखलकाण्डा में किसानों के लिए मंडी निर्माण लेटीबुंगा और सतबुंगा में कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे ककोड़ और दाड़िम में मिनी स्टेडियम निर्माण बिड़ला संस्थान में ड...
शीशमहल महिला रामलीला: केवट प्रसंग और राम-भरत मिलाप ने दर्शकों को किया भावविभोर

शीशमहल महिला रामलीला: केवट प्रसंग और राम-भरत मिलाप ने दर्शकों को किया भावविभोर

नैनीताल
  एसआरआई संस्था द्वारा आयोजित महिला रामलीला में जब मंच पर उमड़ी आस्था, संवेदना और नारी शक्ति की धाराहिमांतर ब्यूरो, हल्द्वानीहल्द्वानी के शीशमहल काठगोदाम में इन दिनों चल रही एसआरआई (SRI) संस्था की महिला रामलीला सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि भावनाओं, आस्था और नारी सशक्तिकरण का जीवंत उत्सव बन गई है। पांचवें दिन मंचित केवट प्रसंग और राम-भरत मिलाप ने दर्शकों को ऐसा भावविभोर किया कि कई आंखें नम हो उठीं। रामलीला के इस मंच पर जब केवट ने प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण को गंगा पार कराने से पहले उनके चरण धोने की विनम्र जिद की, तो यह दृश्य केवल अभिनय नहीं रहा—यह भक्ति का साक्षात रूप बन गया। केवट के संवादों में समर्पण था, श्रद्धा थी और वह भाव था जो सीधे दर्शकों के हृदय तक पहुंचा। राम नाम की महिमा का गुणगान करते इस प्रसंग ने माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद ...
उत्तराखंड के गांवों, कस्बों व शहरों में गूंज रही होली गायन की धूम

उत्तराखंड के गांवों, कस्बों व शहरों में गूंज रही होली गायन की धूम

नैनीताल
 सी.एम. पपनैं, भतरौंजखान (नैनीताल)रंगों का पर्व होली सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहार है. इसे होली, होलिका या होलाका के नाम से बड़े आनंद और उल्लास के साथ मनाया जाता है. फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व उत्तर भारत में लगभग एक सप्ताह तक चलता है, जबकि Manipur में यह उत्सव छह दिनों तक मनाया जाता है.बैठकी होली से होती है शुरुआत उत्तराखंड के पर्वतीय अंचल में पौष माह से बैठकी होली की शुरुआत हो जाती है. बसंत पंचमी तक आध्यात्मिक होली, पंचमी से महाशिवरात्रि तक अर्ध-श्रृंगारिक और उसके बाद पूर्ण श्रृंगार रस में डूबी होली गाई जाती है. बसंत पंचमी के साथ ही होल्यारों का उत्साह चरम पर पहुंच जाता है. महाशिवरात्रि से खड़ी होली प्रारंभ होती है और रंग एकादशी को चीर बांधी जाती है. इसके बाद होली का पर्व पूरे शबाब पर होता है. महिला और पुरुष समूह कदमताल...
महिला लायनेस क्लब : तनुजा जोशी बनीं अध्यक्षा, शालिनी गुप्ता सचिव

महिला लायनेस क्लब : तनुजा जोशी बनीं अध्यक्षा, शालिनी गुप्ता सचिव

नैनीताल
महिला लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन हल्द्वानी. महिला लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन सुन्दरम बैंक्वेट हॉल में आयोजित भव्य समारोह के दौरान किया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी तनुजा जोशी, सचिव का दायित्व शालिनी गुप्ता, कोषाध्यक्ष अलका वार्ष्णेय तथा सोशल मीडिया प्रभारी पूनम सैनी को सौंपा गया. कार्यक्रम में नई अध्यक्षा तनुजा जोशी ने कहा कि वे निष्ठा और ईमानदारी के साथ क्लब को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने पूर्व पदाधिकारियों के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार जताया तथा नई टीम को शुभकामनाएँ दीं.इस अवसर पर संस्था की पूर्व अध्यक्ष रीता अग्रवाल, संगीता टंडन, ऊषा मुकेश, कामिनी पाल, हेमा नेगी, मीरा पाल, राधा अग्रवाल, अन...
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति – साहित्य, भाषा और शिक्षा के समर्पित साधक प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति – साहित्य, भाषा और शिक्षा के समर्पित साधक प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

नैनीताल
 सूर्य प्रकाश सेमवाल उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी को नया नेतृत्व मिला है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार, भाषाविद एवं शिक्षाविद प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। यह नियुक्ति न केवल शैक्षणिक जगत के लिए बल्कि उत्तराखंड राज्य के लिए भी गौरव का क्षण है।35 वर्षों से अधिक का शैक्षिक अनुभव प्रो. लोहनी वर्तमान में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग में वरिष्ठ आचार्य/अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे हैं। वह इसी विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता, मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा निदेशक, साहित्यिक-सांस्कृतिक परिषद संयोजक और कुलसचिव जैसे अनेक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। 1 मार्च 2007 को वे आचार्य तथा 28 जून 2019 को वरिष्ठ आचार्य के पद पर पदोन्नत हु...
हरेला की पूर्व संध्या पर हरियाली का संदेश, वुडलैंड स्कूल में बच्चों ने किया पौधारोपण

हरेला की पूर्व संध्या पर हरियाली का संदेश, वुडलैंड स्कूल में बच्चों ने किया पौधारोपण

नैनीताल
  पौधारोपण कार्यक्रम में बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प हल्द्वानी. उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला की पूर्व संध्या पर वुडलैंड स्कूल कमलुवागांजा में प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का सुंदर संगम देखने को मिला। सेल्फ रिलायंस इनिशियेटिव संस्था के तत्वावधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बच्चों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर हरियाली का संदेश दिया। कार्यक्रम में संस्थाध्यक्ष तनुजा जोशी, मिथुन जायसवाल, स्कूल प्रबंधक रंजना धामी, प्रिंसिपल मनप्रीत कौर, स्कूल की शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बच्चों में कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। कई बच्चे अपने घरों से पौधे लेकर आए थे—यह स्वयं में एक सकारात्मक संकेत था कि आज की पीढ़ी पर्यावरण के प्रति सजग हो रही है।लगाए गए जीवनदायी पौधे सभी ने मिलकर आंवला, बेलपत्र, कनेर, गुलमोहर, जामुन...
कुमाऊं मंडल में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण प्रक्रिया की हुई शुरुआत

कुमाऊं मंडल में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण प्रक्रिया की हुई शुरुआत

नैनीताल
मंडल के 6 जनपदों के सांस्कृतिक दलों के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड में पंजीकरण हेतु हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार से ऑडिशन प्रक्रिया प्रारम्भ हल्द्वानी. सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों का विभागीय गीत नाट्य योजना के तहत पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाता है. इसके तहत गढ़वाल मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों का ऑडिशन सूचना भवन देहरादून में विगत 13 मई से 20 मई तक संपन्न हुआ. सोमवार से कुमांऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों का ऑडिशन हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में प्रारम्भ हो गया है जो 30 मई, 2025 को संपन्न होगा.  इस अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग देहरादून से आए संयुक्त निदेशक के. एस. चौहान ने कहा कि सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग राज्य सरकार की योजनाओं उपलब्धियों का प्रचार प्रसार विभिन्न माध्यमों से करत...
38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन : उत्तराखंड की देवभूमि के साथ खेलभूमि के तौर पर भी बनी पहचान – अमित शाह

38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन : उत्तराखंड की देवभूमि के साथ खेलभूमि के तौर पर भी बनी पहचान – अमित शाह

नैनीताल
राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन से उत्तराखंड में नई संभावनाओं और उम्मीदों की शुरुआत: सीएम धामी हल्द्वानी. 38वें राष्ट्रीय खेल का समापन समारोह केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में अन्तरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गोलापार, हल्द्वानी में आयोजित किया गया. भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने इसके समापन की घोषणा की. इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले सर्विसेज, महाराष्ट्र और हरियाणा को सम्मानित किया.उत्तराखंड के हर जिले में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड के चारों धामों के देवी देवताओं को प्रणाम करते हुए कहा कि सीएम धामी ने उत्तराखंड के हर जिले में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो गया है. उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने देवभूमि को राष्ट्रीय खेलों के नक्शे पर 25वें स्थान से 7वें स्थान प...
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के लिए विदेशी पर्यटक अब अपने देश से ही कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के लिए विदेशी पर्यटक अब अपने देश से ही कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग

नैनीताल
हिमांतर ब्यूरो, नैनीतालनैनीताल जिले का कॉर्बेट टाइगर रिजर्व विदेशी पर्यटकों को लुभाने की तैयारी कर रहा है. नए पर्यटन सीजन में विदेशियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा जल्द शुरू होगी. अब विदेशी पर्यटक अपने देश से ही रोजर पे के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व यानी सीटीआर के निदेशक डाॅ. साकेत बडोला के मुताबिक पार्क प्रशासन ने विदेशी पर्यटकों के लिए कार्य योजना तैयार की है. उन्होंने बताया कि अब विदेशी पर्यटक अपने देश से ही https://corbettgov.org पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है. ढिकाला की ऑनलाइन बुकिंग छह अक्तूबर से शुरू होगी और विदेशी पर्यटकों को बुकिंग के लिए भारत में पर्यटन कारोबारियों से संपर्क करने की जरूरत नहीं होगी. उन्होंने बताया कि विदेशी पर्यटक रोजर पे के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं. निदेशक डॉ. बडोला के मुताबिक रोजर पे एक ऑनलाइन भुगतान गेटवे और वि...
अंतरिक्ष दिवस पर चित्र प्रदर्शनी और कार्यक्रमों की शुरुआत

अंतरिक्ष दिवस पर चित्र प्रदर्शनी और कार्यक्रमों की शुरुआत

नैनीताल
पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी, विभिन्न प्रतियोगिताओं और जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत हो गई. केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल की तरफ से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत DRDO के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ पीएस नेगी, परिसर निदेशक प्रवीण बिष्ट, पूर्व कुलपति प्रोफ़ेसर जगत बिष्ट, प्रोफ़ेसर देव सिंह पोखरिया ने मिलकर किया. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रोफेसर शेखर जोशी ने कहा कि हमारा सपना है कि एक दिन अंतरिक्ष में उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला मनाया जाय. उन्होंने चंद्रयान की सफलता पर बनी नखक्षत पेंटिंग केंद्रीय संचार ब्यूरो को भेंट की. निदेशक प्रवीण सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्रीय संचार ब्यूरो की चित्र प्रदर्शनी में बहुत कुछ सीखने को है. इस तरह के कार्यक्रम से विज्ञान की तरफ आम लोगों का जुड़ाव बढ़ेगा.इस मौके परिसर में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल के भावेश कुमार को ...