
फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल की जीबीएम का आयोजन
नई दिल्ली में फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मण्डल की वार्षिक राष्टीय आम सभा की बैठक आयोजित की गई जिसमें 14 राज्यों के प्रतिनिधि सदस्यों ने प्रतिभाग किया. पूर्व राष्ट्रीय महासचिव श्री वी.के.बंसल जी को श्रद्धापूर्वक याद करने के साथ बैठक की कार्यवाही शुरू की गयी. पूरे दिन की कार्ययोजना सहित जिन मुख्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की जानी तय रही, उसके मुख्य बिंदुओं के विषय में फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश्वर पैन्यूली ने जानकारी देते हुए बताया कि –
"वार्षिक राष्ट्रीय आम सभा की बैठक में श्री सुशील पोद्दार को कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया. नई कार्यकारणी का चुनाव श्री पोद्दार की अध्यक्षता में जल्द ही किया जाएगा. भारत सरकार ने राष्ट्रीय व्यापारी बोर्ड के पांच सदस्यों को फेडरेशन के सदस्य के रूप में नामित किया है.
बैठक में प्रमुखता के साथ यह तय किया गया कि एकल बिन्दु जीएसटी व्यवस्था लागू करवाने ...









