Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
उत्तराखंड  : पुलवामा अटैक की बरसी आज, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड : पुलवामा अटैक की बरसी आज, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड हलचल
पुलवामा अटैक के काले दिन को कोई भी हिंदुस्तानी नहीं भूल पाया है। आज ही के दिन पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुलवामा बलिदानियों को याद करते हुए कहा कि कायरतापूर्ण पुलवामा आतंकी हमले में अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले मां भारती के अमर सपूतों को कोटिशः नमन। वीर जवानों द्वारा राष्ट्र रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा। जम्मू कश्मीर में श्रीनगर में 2019 हुए पुलवामा हमले को आज पूरे पांच साल हो गए हैं। पुलवामा में हुए हमले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आदिल अहमद डार ने 350 किलो विस्फोटक से भरी एसयूवी आर्मी जवानों के ट्रक से भिड़ा दी थी। इस हमले में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के 40 जवान शहीद हो गए थे। आज पुलवामा आतंकी हमले की पांचवी...
नेशनल फिल्म कैटगरी से हटा इंदिरा गांधी और नरगिस दत्त पुरुस्कार,

नेशनल फिल्म कैटगरी से हटा इंदिरा गांधी और नरगिस दत्त पुरुस्कार,

उत्तराखंड हलचल
नेशनल अवार्ड्स में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें से एक बदलाव ये भी किया गया है कि अब पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और दिवंगत एक्ट्रेस नरगिस दत्त के नाम से नेशनल फिल्म अवॉर्ड नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा भी कई पुरुस्कारों में फेरबदल किया गया है। आइये जानते हैं किन-किन पुरुस्कारों में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं।नेशनल अवॉर्ड में पूर्व पीएम इंदिरा गांदी और दिंवगत एक्ट्रेस नरगिस दत्त के नाम का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की कमेटी के विचार विमर्श के बाद ये फैसला लिया गया है कि नरगिस द्त् पुरस्कार की बजाय इस सम्मान को अब सामाजिक, राष्ट्रीय और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने के मद्देनजर से बेस्ट फीचर फिल्म अवॉर्ड्स से जाना जाएगा। वहीं अब डायरेक्टर के बेस्ट डेब्यू फिल्म के लिए इंदिरा गांधी अवॉर्ड का नाम बदलकर डायरेक्टर की बेस्ट डेब्यू फिल्म कर दिया गया है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार...
उत्तराखंड : 12 मई को खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम केकपाट

उत्तराखंड : 12 मई को खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम केकपाट

उत्तराखंड हलचल
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहुर्त प्रात: 6 बजे खुलेंगे। बसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्रनगर (टिहरी) स्थित राजदरबार में कपाट खुलने की तिथि घोषित हो गयी।
हल्द्वानी हिंसा  : बनभूलपुरा में अवैध मदरसे की जगह पुलिस चौकी शुरू

हल्द्वानी हिंसा : बनभूलपुरा में अवैध मदरसे की जगह पुलिस चौकी शुरू

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः CM पुष्करसिंह धामी की घोषणा के दूसरे ही दिन बनभूलपुरा में पुलिस चौकी बना दी गई है। ढहाए गए अवैध मदरसे की जगह पर चौकी की शुरुआत हिंसा में घायल पुलिसकर्मी बबीता और ज्योति कुरंगा ने की। इस बीच, पुलिस ने सात और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।इनसे दो तमंचे, छह कारतूस व दो खोखे भी बरामद हुए हैं। पुलिस अब तक दो पार्षदों समेत 37 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 41 शस्त्रधारकों से असलहे जमा कराए गए हैं। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए थे। पुलिस CCTV की मदद से उपद्रवियों को गिरफ्तार कर रही है। पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं। जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्त में होंगे। पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। हिंसाग्रस्त बनभूलपुरा में लोग घरों के बाहर ताला लगाकर अंदर रहते हुए मिले। उपद्रवियों की तलाश में पुलिस ने करीब 150 घरों में दबिश दी। इस दौरान...
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, 10% तक बढ़ सकता है मानदेय!

उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, 10% तक बढ़ सकता है मानदेय!

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः  उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) के 25 हजार कर्मचारियों का 10% मानदेय बढ़ाने जा रही है। मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का अनुमोदन मिल चुका है। सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में जल्द आदेश जारी हो सकता है।उपनल कर्मचारी मंत्रिमंडलीय उप समिति की रिपोर्ट को लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले दो दिनों से कार्य बहिष्कार पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने उनके मसले पर अमल के लिए तीन मंत्रियों की समिति गठित की थी। मंत्रिमंडल की यह उप समिति सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है, लेकिन इस रिपोर्ट को लागू नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एसएलपी को वापस नहीं लिया जा रहा है। उनका कहना है कि सरकार एसएलपी को वापस लेते हुए नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर अमल करे। कर्मचारि...
केंद्रीय मंत्री ने दी कुमाऊं को सौगात, 2200 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का किया शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री ने दी कुमाऊं को सौगात, 2200 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का किया शिलान्यास

उत्तराखंड हलचल
केन्द्रीय सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को टनकपुर पहुंच कर गांधी मैदान में कुमाऊं मंडल को 2200 करोड़ से ज्यादा की आठ योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उनके साथ सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।बता दें मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 पर केन्द्रीय सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी और केन्द्रीय रक्षा एंव पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उनका स्वागत किया। पंतनगर से टनकपुर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ने कुमाऊं मंडल को 2200 करोड़ से ज्यादा की आठ योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने कहा कि देश में अनेक परियोजनाओं पर काम हो रहा है। प्रदेश में जारी विकास कार्यों की प्रगति संतोषजनक है। हर साल 50 लाख से अधिक श्रद्धालु मां पूर्णागिरी के धा...
बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी!

बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी!

उत्तराखंड हलचल
प्रदेश में आज मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। इसी के साथ तापमान में थोड़ी गिरावट भी दर्ज की जी सकती है। मंगलवार सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल छाए रहे।मौसम विभाग ने मंगलवार को चोटियों पर हल्के हिमपात की संभावना जताई है। जहां एक ओर ऊंचाई वाले इलाकों पर बर्फबारी की संभावना है तो वहीं इसके आस-पास के पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में आज मौसम बदल सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। जबकि कहीं-कहीं पर बारिश भी हो सकती है। प्रदेश में सोमवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल छाए रहे...
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे देहरादून, सीएम धामी ने किया स्वागत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे देहरादून, सीएम धामी ने किया स्वागत

उत्तराखंड हलचल
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक दिवसीय देहरादून दौरे पर हैं। शाम चार बजे वो जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनका स्वागत किय।केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जिसके बाद वो एमआई-17 हेलीकॉप्टर से वहां से देहरादून के लिए रवाना हुए। केंद्रीय रक्षा मंत्री देहरादून दौरे के दौरान एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वो रात करीब साढ़े आठ बजे वापस लौट जाएंगे।सैन्यभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर आदरणीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। pic.twitter.com/aoxnz0tkRj — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 12, 2024 ...
मंत्री गणेश जोशी पर लगे हल्द्वानी हिंसा को साम्प्रदायिक रंग देने के आरोप

मंत्री गणेश जोशी पर लगे हल्द्वानी हिंसा को साम्प्रदायिक रंग देने के आरोप

उत्तराखंड हलचल
कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर हल्द्वानी हिंसा को साम्प्रदायिक रंग देने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने उनके खिलाफ कांग्रेस पार्टी के नेताओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी और प्रदेश का साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने की चेष्टा के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा कांग्रेस पार्टी के नेताओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी एवं प्रदेश का साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने की चेष्टा के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कांग्रेस ने कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित मलिक के बगीचे में घटित घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है जिसकी कांग्रेस पार्टी कठोर शब्दों में भर्तसना करती है। कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा इलेक्ट्रोनिक मीडिया चैनल न्यूज-18 उत्तराखण्ड / उत्तर प्रदेश पर...
लोअर PCS परीक्षा-2021 में वैभव जोशी टापर, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परिणाम किया जारी

लोअर PCS परीक्षा-2021 में वैभव जोशी टापर, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परिणाम किया जारी

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस-2021 का अंतिम चयन परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। लोअर पीसीएस परीक्षा-2021 में वैभव जोशी टापर रहे, जबकि अवनीश सिंह ने दूसरा और अनुराग शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अगस्त-2021 में नोटिफिकेशन जारी कर उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 अंतर्गत विभिन्न विभागों में 191 पदों पर आनलाइन आवेदन मांगे थे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि आयोग की ओर से विभिन्न विभागों में लोअर पीसीएस-2021 के 191 पदों पर अभ्यर्थियों का अंतिम चरण परिणाम जारी किया गया है। लोअर पीसीएस-2021 परीक्षा में वैभव जोशी ने प्रथम, अवनीश सिंह ने द्वितीय और अनुराग शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बताया कि लोअर पीसीएस-2021 अंतर्गत नायब तहसीलदार के 36 पद, उपकारापाल के 27 पद, पूर्ति निरीक्षक के ...