
एचआईएमएस जौलीग्रांट ने दी आईएमए कैडेट्स को बीएलएस ट्रेनिंग
एचआईएमएस जौलीग्रांट ने दी आईएमए कैडेट्स को बीएलएस ट्रेनिंग
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में बीएलएस ट्रेनिंग का किया गया आयोजन
एचआईएमएस के 8 विशेषज्ञों की टीम 400 से ज्यादा जेंटलमैन केडैट्स को दिया प्रशिक्षणदेहरादून: हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एचआईएमएस) जौलीग्रांट ने राष्ट्र सेवा को समर्पित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के वीर जवानों को जीवनी दायनी कहे जाने वाले बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) व फर्स्ट एड ट्रेनिंग दी। एचआईमएस के 8 विशेषज्ञों के दल ने 400 से ज्यादा कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया।
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के कुलाधिपति डॉ.विजय धस्माना के दिशा-निदेशानुसार एचआईएमएस की ओर से आईएमए देहरादून में कैडेट्स के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) व प्राथमिक चिकित्सा पर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण आयोजित किया। कुलाधिपति डॉ.विजय धस्माना ने कहा कि राष्ट्र हित...









