Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया 142 पीएम-श्री स्कूलों का शिलान्यास, विद्या समीक्षा केंद्र का शुभारंभ

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया 142 पीएम-श्री स्कूलों का शिलान्यास, विद्या समीक्षा केंद्र का शुभारंभ

देहरादून
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय ननूरखेड़ा में विद्या समीक्षा केंद्र का शुभारंभ किया। साथ उन्होंने इस मौके पर पीएम-श्री स्कूलों का शिलान्यास कर उत्तराखंड को 142 पीएम-श्री स्कूलों की सौगात भी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने राज्य में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और नई शिक्षा नीति समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई नेता भी पहुंचे। धर्मेंद्र प...
उत्तराखंड: नौगांव, बड़कोट, पुरोला और यमुनोत्री जाने वालों के लिए जरूरी खबर, मसूरी बैंड के पास हाई-वे बंद

उत्तराखंड: नौगांव, बड़कोट, पुरोला और यमुनोत्री जाने वालों के लिए जरूरी खबर, मसूरी बैंड के पास हाई-वे बंद

देहरादून
मसूरी : अगर आपको देहरादून से लाखामंडल, नैनबाग, डामटा, नौगांव, पुरोला, बड़कोट या यमुनोत्री धाम जाना हो तो, मसूरी रूप का प्रयोग ना करें। देर रात हुए भारी भूस्खलन होने से कारण नेशनल हाईवे 707-A बंद हो गया। हाईवे बंद होने से दर्जनों वाहन रास्ते में ही फंसे हैं। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी है। हाईवे को खोलने के लिए दो जेसीबी मशीन लगाई गई हैं। वहीं, हाईवे बंद होने से देहरादून से कैंपटी तक पहुंचे यात्रियों को पुलिस ने वापस भेज दिया। साथ ही नैनबाग, नौगांव, बड़कोट,यमुनोत्री, पुरोला जाने वाले यात्रियों को भी कैंपटी से वापस भेजा जा रहा है।...
भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत, 228 रनों से हराया

भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत, 228 रनों से हराया

उत्तराखंड हलचल
  रत ने एशिया कप के सुपर-4 में पाकिस्तान को 228 रन से हरा दिया। बारिश से बाधित यह मैच दो दिन में समाप्त हुआ। 10 सितंबर को मुकाबला शुरू हुआ था। लेकिन, बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। भारत ने खेल रोके जाने तक 24.1 ओवर में 147 रन बनाए थे। सोमवार को मैच का रिजर्व डे था। भारतीय टीम ने आगे खेलते हुए 50 ओवर में 356 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन ही बना सकी। नसीम शाह और हारिस रऊफ चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके। भारतीय टीम आज 12 सितंबर को सुपर-4 में अपना दूसरा मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। सुपर-4 में भारत का खाता खुल गया है। उसके खाते में दो अंक जुड़ गए हैं। पाकिस्तान और श्रीलंका के भी दो-दो अंक हैं। विराट कोहली और पांच माह बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे केएल राहुल ने सोमवार को रिजर्व डे पर एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। विरा...
सीएम धामी ने राजस्थान में सैनिक सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाले राजस्थान को बताया वीरों की भूमि

सीएम धामी ने राजस्थान में सैनिक सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाले राजस्थान को बताया वीरों की भूमि

देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड और वीरभूमि राजस्थान सांस्कृतिक रूप से एक-दूसरे के पूरक रहे हैं। उत्तराखंड ने आध्यात्मिक क्षेत्र में जहां दुनिया को एक नई राह दिखाने का कार्य किया है, वहीं राजस्थान की महान धरती की प्राचीनकाल से ही अपनी अद्धितीय सांस्कृतिक विरासत रही है। राजस्थान प्राचीन काल से ही वीर भूमि रही है। यहां के वीरों तथा वीरांगनाओं ने अपना सर कटा दिया पर शत्रुओं के सामने कभी सर नहीं झुकाया। उन्होंने कहा कि उनका भी राजस्थान की इस महान धरती से गहरा सम्बन्ध है, क्योंकि उनके पूर्वज भी राजस्थान से ही उत्तराखंड में आये थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सूरतगढ, श्री गंगानगऱ राजस्थान में सैनिक सम्मान समारोह कार्यक्रम में वीर सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करते हुये कहा कि राजस्थान और उत्तराखंड, वीरों एवं बलिदानियों की भूमि है, ये बात हमारे स...
सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने डेंगू रोकथाम के लिए दिये महाअभियान चलाने के निर्देश, हॉटस्पाट बन रहे इलाकों से होगी शुरूआत

सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने डेंगू रोकथाम के लिए दिये महाअभियान चलाने के निर्देश, हॉटस्पाट बन रहे इलाकों से होगी शुरूआत

उत्तराखंड हलचल
सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने डेंगू रोकथाम के लिए दिये महाअभियान चलाने के निर्देश, हॉटस्पाट बन रहे इलाकों से होगी शुरूआत देहरादून। राज्य सचिवालय में आज सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार द्वारा डेंगू नियंत्रण हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस वर्चुवल बैठक में जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह, निदेशक चिकित्सा शिक्षा आशुतोष सयाना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ संजय जैन, निदेशक राज्य संचरण परिषद डॉ अजय नगरकर, कार्यक्रम अधिकारी एनएचएम डॉ पंकज सिंह सहित जनपद देहरादून के नगर स्वास्थ्य अधिकारी तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। अन्य जनपदों के मुकाबले देहरादून जनपद में डेंगू के ज्यादा मामले देखने में सामने आ रहे हैं। सचिव स्वास्थ्य ने इसको लेकर जिलाधिकारी देहरादून सोनिका से पूरा फीडबैक लिया। डेंगू के हॉट स्पाट बन रहे इलाको को लेकर भी बैठक में बात हुई। समीक्षा बैठक में ...
उत्तराखंड: महिला कर्मचारियों के लिए खुश खबरी, आदेश जारी

उत्तराखंड: महिला कर्मचारियों के लिए खुश खबरी, आदेश जारी

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड: महिला कर्मचारियों के लिए खुश खबरी, आदेश जारीदेहरादून: राज्य सरकार के नियंत्रणाधीन विभागों / संस्थाओं में विभागीय एवं वाहय स्रोत के माध्यम से दैनिक वेतन पर नियोजित महिलाओं को प्रसूति अवकाश की सुविधा अनुमन्य करने का आदेश जारी कर दिया गया है। यह फैसला कैबिनेट में लिया गया था। शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त लिये गये निर्णय के क्रम में राज्य सरकार के नियंत्रणाधीन विभागों / संस्थाओं में विभागीय एवं वाह्य स्रोत के माध्यम से दैनिक वेतन पर नियोजित महिलाओं को प्रसूति प्रसुविधा अधिनियम, 1961 (समय-समय पर यथासंशोधित) के अधीन अधिनियम में उल्लिखित शर्तों एवं प्रतिबन्धों को पूर्ण करने पर अधिनियम में दिये गये निर्देशानुसार प्रसूति / मातृत्व अवकाश की सुविधा निम्नलिखित शर्तों / प्रतिबन्धों के अधीन अनुमन्य किये जाने की  राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं:-(i) विभागीय माध्यम से दैनिक वेतन पर...
उत्तराखंड : लेफ्टिनेंट कर्नल ने ‘सिंदूर’ के बदले दी मौत, आखिर क्यों कातिल बना सेना का अफसर?

उत्तराखंड : लेफ्टिनेंट कर्नल ने ‘सिंदूर’ के बदले दी मौत, आखिर क्यों कातिल बना सेना का अफसर?

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड : लेफ्टिनेंट कर्नल ने ‘सिंदूर’ के बदले दी मौत, आखिर क्यों कातिल बना सेना का अफसर?देहरादून: कत्ल करने वाला कितना होशियार क्यों ना हो, कुछ ना कुछ ऐसे सबूत छोड़ जाता है, जिससे वह पकड़ा जाता है। संडे के दिन 11 सितंबर को रायपुर में सड़क किनारे एक युवती का शव मिला था, जिसका खुलासा देहरादून पुलिस ने महेश 24 घंटे के भीतर कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि महिला का हत्यारा कोई आम आदमी नहीं, बल्कि सेना का एक अफसर निकला। जिस लड़की का मर्डर किया गया, वह मूल रूप से नेपाल की बताई जा रही है, जो सिलीगुड़ी में बार डांसर थी। लेफ्टिनेंट कर्नल को बार में जाते-जाते बार डांसर से मोहब्बत हो गई और यह मोहब्बत शारीरिक संबंधों तक जा पहुंची।सिलीगुड़ी से देहरादून ट्रांसफर होने के बाद बार डांसर भी लेफ्टिनेंट कर्नल का पीछा करते हुए देहरादून आ पहुंची। युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। युवती बार...
उत्तरकाशी: बड़कोट, पुरोला, मोरी में भूकंप के झटके, इतनी थी तीव्रता

उत्तरकाशी: बड़कोट, पुरोला, मोरी में भूकंप के झटके, इतनी थी तीव्रता

उत्तराखंड हलचल
  उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिला भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है। जिले में भूकंप के झटके अक्सर महसूस किए जाते रहे हैं। इतना ही नहीं बड़े भूकंप भी उत्तरकाशी जिला झेल चुका है।इस बीच खबर आई है कि आज सुबह उत्तरकाशी जिले के बड़कोट,  पुरोला और मोरी समेत विभिन्न क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिससे लोग दहशत में आ गए। हालांकि, कहीं से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।  ...
सीएम धामी ने जन्म दिवस पर पं. गोविंद बल्लभ पंत का किया भावपूर्ण स्मरण

सीएम धामी ने जन्म दिवस पर पं. गोविंद बल्लभ पंत का किया भावपूर्ण स्मरण

देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का उनकी जन्म जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। सीएम ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा भारत रत्न स्व. पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक थे। उन्होंने कहा कि पंडित पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हिंदी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने तथा उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में भी उनकी महती भूमिका रही। उनका संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।...
यशपाल आर्य का बयान: जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पाई सरकार

यशपाल आर्य का बयान: जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पाई सरकार

देहरादून
देहरादून : नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधानसभा सत्र को लेकर बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र मे जहां कांग्रेस विधायक दल ने राज्य के प्रमुख विपक्षी दल का पूरा दायित्व निभाते हुए सरकार को हर कदम पर घेरा। वहीं, सरकार विधानसभा में विपक्ष के माध्यम से पूछे गए जनता के प्रश्नों का जबाब देने में असफल रही है। माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को कुशलता और निष्पक्षता से संचालित करते हुए माननीय विधायकों की गरिमा की रक्षा के लिए पीठ से कठोर निर्णय लिए उसके लिए कांग्रेस विधायक दल उन्हें धन्यवाद देता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार मानूसन सत्र को भी पिछले सत्रों की तरह बहुत ही कम दिनों के लिए चला रही है। कम समय के बाबजूद भी कांग्रेस के सभी विधायकों ने अपने विधाई कर्तव्यों का पालन करते हुए विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली 2005 के हर प्रावधान का पूरा प्रयोग कर विधानसभा...