Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिथौरागढ़ जिले के भ्रमण के दौरान दिए गए विजन को साकार करने के लिए शासन के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये है। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा सीमान्त क्षेत्रों के विकास के लिये संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये समेकित प्रयासों की भी मुख्यमंत्री ने जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का समूचे उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव रहा है। यह समय समय पर उनके उत्तराखण्ड भ्रमण के दौरान स्पष्ट नजर भी आता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक देश के अग्रणी रा...
सीएम धामी ने दून में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का किया शुभारंभ

सीएम धामी ने दून में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का किया शुभारंभ

उत्तराखंड हलचल
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने डिजिटलाईजेशन के क्षेत्र में तेजी से की है प्रगति देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दून बिजनेस पार्क, ट्रांसपोर्ट नगर, देहरादून में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि जिस उद्देश्य को लेकर इस कार्यालय का शुभारंभ किया गया है, उस उद्देश्य में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी अवश्य सफल होगी। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। यह क्षेत्र सशक्तिकरण का माध्यम बन रहा है और लोगों को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया भारत, टेक्नोलॉजी का न सिर्फ कंज्यूमर है, बल्कि टेक्नोलॉजी के विकास में और उसके क्रियान्वयन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। 2जी, 3जी, 4जी के समय भारत टेक्नोलॉजी के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहा, लेकिन ...
पीएम की ऐतिहासिक धार्मिक यात्राओं में शामिल हुई मानसखंड सर्किट यात्रा, सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

पीएम की ऐतिहासिक धार्मिक यात्राओं में शामिल हुई मानसखंड सर्किट यात्रा, सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

देहरादून
पीएम मोदी को मंत्रमुग्ध कर गई आदि कैलाश एवं जागेश्वर धाम यात्रा देहरादून: हाल में ही उत्तराखण्ड के एकदिवसीय कुमांऊ दौरे से लौटे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश एवं जागेश्वर धाम यात्रा उनके जीवन की ऐतिहासिक यात्राओं में शामिल हो गई है। यह बात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं अपने आधिकारिक एक्स हेंडल साझा की है। पीएम मोदी ने आदि कैलाश एवं जागेश्वर धाम यात्रा से मंत्रमुग्ध होते हुए लिखा है कि “यदि कोई मुझसे पूछे – यदि आपको उत्तराखण्ड में एक जगह अवश्य देखनी चाहिए तो वह कौन सी जगह होगी, तो मैं कहूंगा कि आपको राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर अवश्य देखने चाहिए। प्राकृतिक सुंदरता और दिव्यता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।”https://twitter.com/narendramodi/status/1713044060448112767?ref_src=twsrc%5Etfwप्रधानमंत्री मोदी अपने दूसरी पोस्ट में लिखते हैं...
इज़राइल से दूसरे विशेष विमान से वापिस लाए गए उत्तराखण्डियों को सीएम धामी के निर्देश पर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि ने किया एयरपोर्ट पर रिसीव, परिवार ने सरकार को कहा धन्यवाद

इज़राइल से दूसरे विशेष विमान से वापिस लाए गए उत्तराखण्डियों को सीएम धामी के निर्देश पर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि ने किया एयरपोर्ट पर रिसीव, परिवार ने सरकार को कहा धन्यवाद

उत्तराखंड हलचल
नई दिल्ली: आज प्रातः 6.30 बजे ऑपरेशन अजय के अन्तर्गत इज़राइल से भारत सरकार द्वारा दूसरे विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापिस लाया गया। इसमें उत्तराखंड की एक नागरिक- सोभिका परिमार- को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया। परमार देहरादून की रहने वाली है और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में उनका ससुराल है। अपने सकुशल वापिस आने के बाद वह अपने परिवार के साथ अपने ससुराल मेरठ के लिए चली गई और सरकार को धन्यवाद कहा। ...
नवरात्रि : जानें क्या हैं इस बार शुभ मुहूर्त!

नवरात्रि : जानें क्या हैं इस बार शुभ मुहूर्त!

अध्यात्म
इस साल 15 अक्टूबर 2023 को नवरात्रि का आरंभ हो रहा है और 23 अक्टूबर को नवरात्रि समाप्त होगी। नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने का बड़ा धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा-उपासना से वह प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं। नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि को विधिवत कलश स्थापित किया जाता है और नौ दिनों तक व्रत का संकल्प लिया जाता है। मान्यता है कि इस साल मां दुर्गा हाथी की सवारी पर आ रही हैं। वैसे तो माता का वाहन शेर हैं, लेकिन धरती पर माता अपने अलग-अलग वाहनों से आती हैं। भागवत पुराण के अनुसार, जब भी माता हाथी पर सवार होकर आती हैं, तो वह अपने साथ सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आती हैं। आइए शारदीय नवरात्रि की पूजा और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त जानते हैं।नवरात्रि पर्व पर मुख्यमंत्री ने की प्रदेशवासियों के ...
राजस्थान के रण में अहम भूमिका निभाएगी देवभूमि की बेटी, मिली अहम जिम्मेदारी

राजस्थान के रण में अहम भूमिका निभाएगी देवभूमि की बेटी, मिली अहम जिम्मेदारी

देश—विदेश
राजस्थान: देवभूमि की बेटी भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज को राजस्थान के विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने जिम्मेदारी मिलने के साथ ही अपने मिशन भी शुरू कर दिया है। लगातार लोगों को बीच पहुंचकर राजस्थान की गहलोत सरकार को बेनकाब करने का काम कर रही हैं। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री और उदयपुर जिला प्रवासी प्रभारी दीप्ति रावत ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यों, जनहितैषी नीतियों, सुशासन और विकास का रोड मैप लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान महिला अपराध में नंबर वन पर पहुंच गया है। केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की पहल कर नारी का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा उदयपुर शहर के नारी शक्ति सम्मेलन में महिलाओं को जी...
खाही में गिरा वाहन, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

खाही में गिरा वाहन, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड हलचल
  देहरादून: उत्त्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चकराता क्षेत्र में मीनस के पास एक वाहन के खाई में गिरनेे से तीन लोगों की मौत हो गई। सभी लोग हिमाचल प्रदेश की ओर से विकासनगर आ रहे थे। सुबह तहसीलदार चकराता ने SDRF को सूचना दी कि मीनस के पास पाटण नामक स्थान पर एक बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर पहुची टीम ने राहत कार्य शुरू किया। बोलेरो कैंपर (HP 63 C 5039) जिसमें 03 लोग सवार थे जो नेवल टिकरी, तहसील- चौपाल, हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर आ रहे थे। विकासनगर की ओर आते समय मीनस के पास वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे ला गिरा। इसमें तीनों सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनाकर वाहन में फंसे तीनों शवों को बाहर निकाला जिसके पश्चात ...
उत्तराखंड: जीवन संघर्ष का नाम था शैलेश मटियानी

उत्तराखंड: जीवन संघर्ष का नाम था शैलेश मटियानी

उत्तराखंड हलचल
देवेन मेवाड़ी जी का संस्मरण आज 14 अक्टूबर शैलेश मटियानी जी का जन्म दिन है। कभी जब मैं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा इंस्टिट्यूट), नई दिल्ली में शोध कार्य कर रहा था तो वे एक दिन अपना बड़ा-सा टीन का बक्सा लेकर मेरे किराए के कमरे में आकर बोले थे,”देबेन, इस बार दो-चार दिन तुम्हारे पास रुकूंगा।”(वे मुझे छोटा भाई मानते थे और देवेन नहीं देबेन कहते थे)। दिन भर शहर की खाक छानने के बाद थके-मांदे लौटते तो फर्श पर दरी में बिस्तर बिछा कर आराम से लेट जाते और दिन भर की घटनाओं के किस्से सुनाते। उनको याद करते हुए उन्हीं में से ये दो किस्से। एक दिन शाम को लौटे तो हाथ में खरौंच थी। पूछा तो कहने लगे, “मामूली चोट है। थोड़ा बंद चोट लग गई।” “क्यों क्या हुआ?” मैंने पूछा। “अरे कुछ नहीं। रिक्शा पलट गया था। लेकिन, रिक्शे वाले की कोई गलती नहीं थी। सामने से गाड़ी आ गई। अंसारी रोड वैसे ही संकरी है, ऊपर से गा...
उत्तराखंड: यहां एक साथ 150 से ज्यादा कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल के ट्रांसफर

उत्तराखंड: यहां एक साथ 150 से ज्यादा कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल के ट्रांसफर

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: देहरादून SSP अजय सिंह ने बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने एक साथ करीब 150 पुलिस कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल का ट्रांसफर कर दिया। इनमें वो पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिनको एक ही थाने या कोतवाली में तीन साल से ज्यादा समय से तैनात थे। इनमें पीएसी के जवान भी शामिल हैं। साथ ही उन जवानों को भी थाने और चौकियों में तैनाती की गई है, जो लंबे वक्त से पुलिस लाइन में ही तैनाती दे रहे थे। कई पुलिस जवानों को थाना-कोतवाली और चौकियों से पुलिस लाइन में भेजा गया है।...
उत्तराखण्ड के अप्रवासियों हेतु “अप्रवासी सेल” गठित करने की घोषणा संबंधी शासनादेश जारी

उत्तराखण्ड के अप्रवासियों हेतु “अप्रवासी सेल” गठित करने की घोषणा संबंधी शासनादेश जारी

देहरादून
मुख्यमंत्री धामी की एक और घोषणा कम समय में हुई पूरी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते माह लंदन में देश से बाहर रह रहे उत्तराखण्ड के अप्रवासियों हेतु “अप्रवासी सेल” गठित करने की घोषणा संबंधी शासनादेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री धामी द्वारा बीते 25 सितम्बर को लंदन में आयोजित रोड शो से पूर्व अप्रवासी सम्मेलन में यह घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री धामी की प्राथमिकता के अनुरूप एक माह से भी कम समय में शासनादेश जारी कर दिया गया है। उत्तराखण्ड में अप्रवासी उत्तराखण्डियों के लिए विशेष सेल में अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना सदस्य, आर मीनाक्षी सुन्दरम्, सचिव, नियोजन विभाग, शैलेश बगौली, सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग समन्वयक, विनय शंकर पाण्डेय, सचिव, औद्योगिक विकास विभाग एवं सुधीर नौटियाल, से.नि. निदेशक, उद्योग को इस अप्रवासी सेल में शामिल किया गया है। इस सेल का मुख्य ...