Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 106वां संस्करण, कहा – यह कार्यक्रम सभी को अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की देता है प्रेरणा

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 106वां संस्करण, कहा – यह कार्यक्रम सभी को अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की देता है प्रेरणा

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ब्रह्मपुरी, पटेलनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 106वां संस्करण सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का मन की बात कार्यक्रम सभी को अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए त्योहारों के सीजन में स्थानीय उत्पादों को जरूर खरीदें। वोकल फॉर लोकल की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सबको प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अभी तक के 09 साल के कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। गरीबों और वंचितों को केन्द्र में रखते हुए उनके कार्यकाल में अनेक कार्य किये गये हैं। गरीबों के जन-धन खाते खोलने, गरीबों के लिए आवास निर्माण, आयुष्मान भारत योजन...
आर्मी चीफ मनोज पांडे ने किए बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन

आर्मी चीफ मनोज पांडे ने किए बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन

उत्तराखंड हलचल
बद्रीनाथ/केदारनाथ: थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे ने आज सपरिवार भगवान बदरीविशाल और भगवान केदारनाथ के दर्शन किये उनके साथ सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी दर्शन को पहुंचे। थलसेना अध्यक्ष ने यात्रियों के बीच ही दर्शन किये।इस दौरान किसी भी तरह यात्रियों को दर्शन करने से नहीं रोका गया। थल सेनाध्यक्ष रविवार प्रात: साढ़े आठ बजे प्रात: भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे जहां BKTC मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह तथा कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनकी अगवानी की दर्शन पूजा-अर्चना तत्पश्चात पूर्वाह्न साढ़े दस बजे थल सेना प्रमुख केदारनाथ से हैलीकॉप्टर द्वारा बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये और सपरिवार विशेष पूजा में शामिल हुए। इसके पश्चात थल सेना प्रमुख बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से मिले तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद गृहण किया। इससे पहले बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर ...
पहाड़ के इस शहर के लिए बनेगी सुरंग, जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति, कुछ सवाल भी?

पहाड़ के इस शहर के लिए बनेगी सुरंग, जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति, कुछ सवाल भी?

पौड़ी गढ़वाल
पौड़ी: पौड़ी को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए समाधान निकालने की मांग लंबे समय से उठ रही है। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए अब शहर को बाइपास करने की तैयारी कर ली गई है। लेकिन, सवाल यह है कि इस सुरंग से कहीं जमीन ना किसकने लगे। जिन जगहों पर सुरगें बनी हैं, उन जगहों पर भू-धंसाव रिपोर्ट किया गया है। ऐसे में सुरंग निर्माण से पहले सभी तरह के खतरों का आंकलन किया जाना भी जरूरी है। पौड़ी से पहले प्रेमनगर से एक चार किमी लंबी सुरंग बनाई जाएग, शहर से आगे घोड़ीखाल में पार होगी। करीब 800 करोड़ की इस परियोजना को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सैद्धांतिक मंजूरी दी है। अब परियोजना की डीपीआर बनाने के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति की जाएगी। पौड़ी के प्रेमनगर से लेकर घोड़ीखाल तक करीब 18 किमी क्षेत्र में घनी आबादी, संकरा बाजार और विकट भौगोलिक परिस्थितियां हैं। यहां पहले सड़क चौड़ीकरण की संभावनाओं पर विचार ...
कोटद्वार-आनंद विहार टर्मिनल नई रेल सेवा शुरु, CM धामी ने वर्चुअली हुए शामिल, बलूनी ने दिल्ली से दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार-आनंद विहार टर्मिनल नई रेल सेवा शुरु, CM धामी ने वर्चुअली हुए शामिल, बलूनी ने दिल्ली से दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: शनिवार को कोटद्वार और आनंद विहार टर्मिनल के मध्य नई रेल सेवा की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून से वर्चुअली और सांसद अनिल बलूनी द्वारा दिल्ली से शनिवार को सायं पांच बजे इसे हरी झंडी दिखाकर किया गया। राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि रेल मंत्री ने विकास के कार्यों में आगे बढ़कर सहयोग किया है। साथ ही उन्होंने इस दौरान देहरादून से लखनऊ के बीच एक और बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा, उनको उम्मीद है कि उनकी इस मांग को भी रेल मंत्री जरूर पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार आनन्द विहार दिल्ली के मध्य संचालित हो रही ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसके लिए पौड़ी से सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा ...
कोटद्वार और आनंद विहार टर्मिनल के मध्य नई रेल सेवा शुरु, सीएम धामी ने वर्चुअली और सांसद बलूनी ने दिल्ली से दिखाई हरी झंडी, मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी व रेल मंत्री का जताया आभार

कोटद्वार और आनंद विहार टर्मिनल के मध्य नई रेल सेवा शुरु, सीएम धामी ने वर्चुअली और सांसद बलूनी ने दिल्ली से दिखाई हरी झंडी, मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी व रेल मंत्री का जताया आभार

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: शनिवार को कोटद्वार और आनंद विहार टर्मिनल के मध्य नई रेल सेवा की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून से वर्चुअली और सांसद अनिल बलूनी द्वारा दिल्ली से शनिवार को सायं पांच बजे इसे हरी झंडी दिखाकर किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार आनन्द विहार दिल्ली के मध्य संचालित हो रही ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसके लिए पौड़ी से सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और कोटद्वार से विधायक ऋतु खंडूरी के प्रयासों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से कोटद्वार और दिल्ली के बीच ट्रेन के संचालन की मांग चल रही थी, अब कोटद्वार से दिल्ली बस के साथ ट्रेन से भी सुगम यात्रा हो सकेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से इस ट्रेन का नाम वीर चंद्...
मुख्यमंत्री धामी ने 53.43 करोड़ लागत के पुलिस लाईन के प्रशासनिक भवनों, बैरकों तथा आवासीय भवनों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री धामी ने 53.43 करोड़ लागत के पुलिस लाईन के प्रशासनिक भवनों, बैरकों तथा आवासीय भवनों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

उत्तराखंड हलचल
राज्य सरकार पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्ध पुलिस के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के लिए अगले तीन वर्षों में की जाएगी 100 करोड़ की व्यवस्था मुख्यमंत्री ने किया उपवा दीपावली मेले का शुभारंभ प्रदेश में महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिये जा रहे है प्रयास- मुख्यमंत्रीदेहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पुलिस लाइन में 53.43 करोड़ लागत के पुलिस लाइन, प्रशासनिक भवनों, बैरको एवं आवासीय भवनों का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। इसमें 13.14 करोड़ लागत से निर्मित पुलिस लाइन देहरादून के प्रशासनिक भवन, पुलिस लाइन तथा आई आर बी के बैरको का लोकार्पण तथा 40.29 करोड़ लागत के पुलिस लाईन देहरादून, सरदार पटेल भवन देहरादून, धौरणखास देहरादून तथा पुलिस कॉलोनी किशनपुर में विभिन्न श्रेणियों के आवासीय भवनों के साथ वर्चुअल रूप से पुलिस लाईन अल्मोड़ा के प्रशासनिक भवन, बैरक, गार्द रू...
उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए बेंगलुरु में आयोजित भव्य रोड शो में 4600 करोड़ के एमओयू

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए बेंगलुरु में आयोजित भव्य रोड शो में 4600 करोड़ के एमओयू

उत्तराखंड हलचल
अब तक सभी रोड़ शो के दौरान कुल 69300 करोड़ के हुए एमओयू देहरादून। शनिवार को उत्तराखंड सरकार तथा राज्य में निवेश हेतु उत्साहित विभिन्न क्षेत्रों की 18 कंपनियों के मध्य बेंगलुरु रोड शो में कुल 4600 करोड़ के MoU किए गए जिनमे भारत सेमीकंडक्टर सोसायटी (सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकोसिस्टम के लिए एमएसएमई इकाइयों का क्लस्टर), हेज प्रिसिजन प्रोडक्ट्स लिमिटेड (ऑटो कंपोनेंट प्लांट), रेडवुड ग्रुप (पर्यटन रिज़ॉर्ट) , केईसी एग्रीटेक (वैकल्पिक ऊर्जा),हिमालयन बास्केट (एफपी विनिर्माण), सिलेज एग्रो (पशु पोषण, चारा, भ्रूण स्थानांतरण और क्लस्टर आधारित डेयरी फार्मिंग), इंस्पायर (कौशल, महिला उद्यमिता), जीरोहार्म (मेडिकल कैनबिस), निशांत अरोमास (आवश्यक तेल), कुमाऊं हिमालयन बेवरेजेज लिमिटेड (पेय पदार्थ विनिर्माण संयंत्र), न्यूट्रियार्क प्राइवेट लिमिटेड (न्यूट्रास्यूटिकल्स, डीई पेड्रो शुगर इंडस्ट्रीज (अस्पताल), स्काईला...
मुख्यमंत्री धामी ने जमरानी बांध परियोजना समेत विभिन्न मामलों पर उत्तराखंड की जनता की ओर से पीएम मोदी का जताया आभार

मुख्यमंत्री धामी ने जमरानी बांध परियोजना समेत विभिन्न मामलों पर उत्तराखंड की जनता की ओर से पीएम मोदी का जताया आभार

देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की कमेटी ने अपनी मंजूरी दे दी। है। इस महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बांध परियोजना के निर्माण से हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई की समस्या का हल होगा तथा विद्युत उत्पादन भी होगा। उत्तराखण्ड के जनपद नैनीताल में काठगोदाम से 10 कि०मी० अपस्ट्रीम में गौला नदी पर जमरानी बांध (150.60 मी0 ऊंचाई) का निर्माण प्रस्तावित है। परियोजना से लगभग 1,50,000 हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र सिंचाई सुविधा से लाभान्वित होगा, साथ ही हल्द्वानी शहर को वार्षिक 42 एमसीएम पेयजल उपलब्ध कराए जाने तथा 63 मिल...
‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय ‘अमृत कलश यात्रा’ में प्रतिभाग किया

‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय ‘अमृत कलश यात्रा’ में प्रतिभाग किया

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमालयन संस्कृति केन्द्र, निम्बूवाला, गढ़ी कैंट में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय ‘अमृत कलश यात्रा’ में प्रतिभाग किया। मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत दिल्ली में देश भर से लाये गये अमृत कलशों का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। अमर शहीदों की वीरता की अटूट विरासत कों समेटकर भविष्य की प्रेरणादायी नींव रखने के उद्देश्य से कर्तव्य पथ पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमें “मेरी माटी, मेरा देश“ अभियान के तहत उन वीरों की वंदना करने का अवसर प्राप्त हुआ है, जिन्होंने देश की माटी की खातिर अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस महाभियान में सबने अपनी भागीदारी निभाई है। जिसका परिणाम है कि “अमृत कलश यात्...
खुल सकती है 195 युवाओं की किस्मत, पुलिस भर्ती से जुड़ी खबर

खुल सकती है 195 युवाओं की किस्मत, पुलिस भर्ती से जुड़ी खबर

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर बड़ी खबर है। भर्ती के बाद चयनित युवा इन दोनों प्रशिक्षण ले रहे हैं। लेकिन, इस बीच करीब 195 युवाओं के लिए बड़ा मौका बाहर खड़ा नजर आ रहा है। दरअसल, पुलिस में कांस्टेबल के 1521 पदों पर भर्ती की गई थी। चयनित 1521 अभ्यर्थियों में 195 ने ज्वाइन ही नहीं किया। चुने गए 1521 में से 195 अभ्यर्थियों ने ज्वाॅइन ही नहीं किया। इस वजह से ये पद खाली रह गए। BJP नेता रवींद्र जुगरान ने पुलिस मुख्यालय में आईजी कार्मिक विम्मी सचदेवा से मुलाकात कर मांग की है कि एकल संवर्ग के नए नियम के तहत इन खाली पदों के लिए वेटिंग लिस्ट जारी की जाए। जुगरान ने ने कहा कि सरकार ने 10 अक्तूबर को एकल संवर्ग के पदों पर परिणाम के साथ वेटिंग लिस्ट जारी करने की नियमावली जारी की है। इसके तहत खाली रहने वाले पदों को वेटिंग लिस्ट से भरे जाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने मांग की कि पुलिस कांस्ट...