Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून के प्रोफेसर राजेश रयाल ‘टीचर ऑफ द ईयर-2023’ अवार्ड से सम्मानित, उत्कृष्ट शोध एवं वाटर माईट्स (जलीय मकड़ी) की सज दो नई प्रजातियों की खोज पर मिला अवार्ड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून के प्रोफेसर राजेश रयाल ‘टीचर ऑफ द ईयर-2023’ अवार्ड से सम्मानित, उत्कृष्ट शोध एवं वाटर माईट्स (जलीय मकड़ी) की सज दो नई प्रजातियों की खोज पर मिला अवार्ड

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक देहरादून में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून के जंतु एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश रयाल को टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड जैव विविधता एवं पारिस्थितिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध, गंगा एवं सौन्ग नदी में वाटर माईट्स (जलीय मकड़ी) की दो नई प्रजातियों की खोज के लिए दिया गया।प्रोफेसर राजेश रयाल ने अब तक 75 शोध पत्रों का प्रकाशन राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में किया है तथा उनके शोध निर्देशन में 4 शोध छात्रों को एस.जी.आर.आर. विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी डिग्री प्रदान की गई हैं।पुरस्कार अपर मुख्य सचिव उत्तराखंड सरकार श्री आनंद वर्धन, पूर्व मुख्य सचिव आर. रवि शंकर वर्तमान में चांसलर डी0आई0टी0 विश्वविद्यालय देहरादून एवं यूकास्...
उत्तरकाशी: सेना के एडवेंचर दल का कीर्ति इंटर कॉलेज में भव्य स्वागत

उत्तरकाशी: सेना के एडवेंचर दल का कीर्ति इंटर कॉलेज में भव्य स्वागत

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: भारतीय सेना के 288 मीडियम आर्टिलरी रेजीमेंट रुड़की के 20 सदस्य हिमालय माउंटेन बाइकर्स एडवेंचर दल, स्वच्छ भारत अभियान, ज्वाइन इंडियन आर्मी और अग्नि स्कीम के प्रति छात्र छात्राओं को जागरूक करने और उतराखण्ड की सीमावर्ती क्षेत्रों में जाकर अभियान को सफल बनाने के संकल्प के साथ गंगोत्री से राजकीय कीर्ति इण्टरमीडिएट कालेज उतरकाशी आगमन पर कालेज के प्रधानाचार्य श्री विजेन्द्र सिंह राणा, एनसीसी ऑफिसर कैप्टन लोकेन्द्र पाल सिंह परमार, एस ओ प्रभाकर सेमवाल के  साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों व एनसीसी कैडेट्स और छात्रों के द्वारा एडवेंचर टीम का बड़े हर्ष के साथ स्वागत किया गया.सेना के इस 20 सदस्य एडवेंचर दल में टीम लीडर मेजर एच के सोनिक, लेफ्टिनेंट अभिजीत नायर, नायब सूबेदार रंजीत सिंह , हवलदार भंवर सिंह, हवलदार बालिस्टर कुमार सहित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के तीन कैडेट्स भी हैं. मेजर सोनिक ने छात्र...
सीएम धामी ने अहमदाबाद में ‘अटल फुट ओवर ब्रिज’ का किया भ्रमण, इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी ब्रिज बनाए जाने की संभावनाएं तलाशे जाने के सचिव को दिए निर्देश

सीएम धामी ने अहमदाबाद में ‘अटल फुट ओवर ब्रिज’ का किया भ्रमण, इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी ब्रिज बनाए जाने की संभावनाएं तलाशे जाने के सचिव को दिए निर्देश

उत्तराखंड हलचल
  अहमदाबाद: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को साबरमती रिवरफ्रंट के पश्चिम और पूर्वी हिस्से को जोड़ने वाले प्रतिष्ठित अटल फुट ओवर ब्रिज का भ्रमण किया। उन्होंने इसे आधुनिक तकनीकि का बेजोड़ नमूना बताया, उन्होंने कहा कि यह पुल अपने सुंदर संरचना से साबरमती के सौंदर्य से भी पर्यटकों को आकर्षित कराता है। इसमें लोगों के आवागमन की भी बेहतर व्यवस्थायें की गई हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अटल ब्रिज के प्रोजेक्ट हेड सुशांत से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने सचिव विनय शंकर पांडे को उत्तराखंड में भी अटल ब्रिज की तर्ज पर ब्रिज बनाए जाने की संभावनाएं तलाशे जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अटल ब्रिज देखने हेतु विभिन्न प्रदेशों से आए पर्यटकों से भी मुलाकात की।...
उत्तराखंड: शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, 692 पदों पर होगी सीधी भर्ती

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, 692 पदों पर होगी सीधी भर्ती

उत्तराखंड हलचल
  शासन ने राज्य लोक सेवा आयोग को भेजा अधियाचन। विभागीय हेडमास्टर व वरिष्ठ प्रवक्ता होंगे आवेदन को पात्र।देहरादून : शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है। राज्य के इण्टरमीडिएट कॉलेजों में वर्षों से रिक्त पड़े प्रधानाचार्यों के 50 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरे जायेंगे। इस संबंध में शासन ने राज्य लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेज दिया है। उक्त प्रस्ताव विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा दो माह पूर्व शासन को उपलब्ध कराया गया था। अब उम्मीद की जानी चाहिये कि प्रधनाचार्यों के रिक्त पदों को सीधी भर्ती से भरे जाने के उपरांत संबंधित विद्यालयों में पठन-पाठन व प्रशासनिक सुधार होगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा विगत दो-तीन वर्षों में एलटी और प्रवक्ता संवर्ग के हजारों रिक्त पदों को भरा जा चुका है। इसी क्रम में इंटरमीडिएट कॉलेजों में वर्षों से रिक्त प्रधानाचार्य और प्रधानाचार्या के 1024 ...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ई.एस.आई.एस. सेवा दोबारा शुरू, अस्पताल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई के लिए सीएम धामी व कर्मचारी राज्य बीमा योजना निदेशक दीप्ति रावत का जताया आभार

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ई.एस.आई.एस. सेवा दोबारा शुरू, अस्पताल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई के लिए सीएम धामी व कर्मचारी राज्य बीमा योजना निदेशक दीप्ति रावत का जताया आभार

उत्तराखंड हलचल
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ई.एस.आई.एस.) के लाभार्थियों के लिए सामान्य उपचार की सेवाएं (स्पेशलिटी सेवाओं में) गुरुवार दिनांक 2 नवम्बर 2023 से शुरू हो गई हैं। इसके अन्तर्गत मरीजों को मेडिसिन विभाग, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, नाक कान गला रोग विभाग, शिशु एवम् बाल रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, सर्जरी विभाग, त्वचा रोग विभाग, टी.बी. छाती एवम् श्वास रोग, मनोरोग विभाग, दंत रोग विभाग आदि सभी सामान्य विभागों में ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों को योजना का लाभ दोबारा मिलना शुरू हो गया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कर्मचारी राज्य बीमा योजना की निदेशक श्रीमती दीप्ति रावत का आभार जताया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रशासन व ईएसआईएस के अधिकारियों के बीच योजना को दोबारा शुरू किए जाने सम्बन्धित ...
अहमदाबाद में सीएम धामी से प्रवासी उत्तराखण्डवासियों ने की भेंट, मुख्यमंत्री ने की राज्य के विकास में प्रवासियों के सहयोगी बनने की अपेक्षा

अहमदाबाद में सीएम धामी से प्रवासी उत्तराखण्डवासियों ने की भेंट, मुख्यमंत्री ने की राज्य के विकास में प्रवासियों के सहयोगी बनने की अपेक्षा

उत्तराखंड हलचल
अहमदाबाद: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को अहमदाबाद में उत्तराखण्ड सेवा समिति अहमदाबाद के प्रतिनिधियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डवासी देश व विदेश में अपनी मेहनत एवं प्रतिभा के बल पर स्वयं के साथ प्रदेश को भी पहचान देने का कार्य कर रहे है। उन्होंने अहमदाबाद सहित गुजरात के अन्य शहरों में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासियों से अपने राज्य के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डवासियों द्वारा उन्हें दिये गये ज्ञापन में उठाये गये विषयों के समाधान के संबंध में आवश्यक कार्यवाही एवं सहयोग का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डवासियों से अपने बच्चों को अपनी बोली भाषा सिखाने पर भी ध्यान देने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति एवं परमपराओं से यदि हम जुडे रहेंगे तो हमारी भावी पीढी भी इससे जुडी रह सकेगी। उत्तराखण...
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु सीएम धामी ने अहमदाबाद में आयोजित रोड शो में किया प्रतिभाग, निवेशकों को समिट के लिए किया आमंत्रित

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु सीएम धामी ने अहमदाबाद में आयोजित रोड शो में किया प्रतिभाग, निवेशकों को समिट के लिए किया आमंत्रित

देश—विदेश
उत्तराखण्ड में आगामी 8-9 दिसंबर को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अहमदाबाद में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न उद्योग समूहों के साथ बैठक करते हुए सभी निवेशकों को समिट के लिए आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अहमदाबाद में यह छटवां रोड शो आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने 08 और 09 दिसम्बर 2023 को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में निवेशकों को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात भगवान श्रीकृष्ण की धरा है। महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे महापुरूषों की यह भूमि है। इस भूमि ने भारत को नरेन्द्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री दिये हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर एक अलग पहचान बनाई है। आज दुनिया में भारत का मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ रहा है। मुख...
सरकारी नौकरी: 10 से 30 नवंबर के बीच करें आवेदन, 10वी-12वीं पास के लिए भी मौका

सरकारी नौकरी: 10 से 30 नवंबर के बीच करें आवेदन, 10वी-12वीं पास के लिए भी मौका

उत्तराखंड हलचल
सरकारी नौकरी:  अगर आपको सरकारी नौकरी का इंतजार है तो इसी नवंबर माह में कई विभागों में भर्ती के लिए आवेदन का मौका है। 10 नवंबर से 30 नवंबर के बीच उत्तराखंड समेत देश के केंद्रीय विभागों में कई पदों पर जारी भर्ती विज्ञापनों के लिए आवेदन करने का मौका है। इस आर्टीकल में हाम आपके के लिए सभी भर्तियों की पूरी जानकारी दे रहे हैं। सभी भर्तियों के लिए लिंक भी दिए गए हैं, जिन पर जाकर आप आवेदन भी कर सकते हैं और पूरी जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।करेंसी नोट प्रेस नासिक ने जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों की कुल 113 रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन भर्ती अभियान शुरू किया है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र और अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट –cnpnashik.spmsil.com पर जाकर करियर टैब के तहत देख सकते हैं। आवेदन पत्र को भरकप जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है।रेलवे में भर्ती रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में ...
बैक करते हुए खाई में गिरी कार, हादसे में एक की मौत

बैक करते हुए खाई में गिरी कार, हादसे में एक की मौत

उत्तराखंड हलचल
अल्मोड़ा। आज सुबह एक आल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा मजखाली रानीखेत के पास हुआ। पुलिस के अनुसार सुबह 9:30 बजे लगभग रानीखेत पुलिस को सूचना मिली की मजखाली से आगे अल्मोड़ा रोड पर एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई। जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेमचन्द्र पंत पुलिस बल के साथ मौके पर गए। वह घटना स्थल बब्बरखोला के पास गांव को जाने वाले लिंक मार्ग पर पहुँचे। यहां पर ऑल्टो कार संख्या- UK-01 C- 3818 सड़क से नीचे लगभग 40-50 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी हुई थी। जिसे चालक कैलाश सिंह (56) पुत्र नारायण सिंह निवासी बब्बर खोला, मजखाली रानीखेत चला रहा था। वाहन चालक वाहन को बैक कर रहा था। इस समय संतुलन बिगड़ जाने से वाहन खाई में गिर गया था। जिसमें चालक कैलाश सिंह घायल हो गए। जिन्हें खाई से निकाल कर उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय रानीखेत भेजा गया। चिकित्सालय में डाक्टरों...
गुजरात दौरे पर सुबह सीएम धामी ने किया ‘साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र’ का भ्रमण, स्थानीय लोगों से बातचीत कर उत्तराखण्ड आने के लिए किया आमंत्रित

गुजरात दौरे पर सुबह सीएम धामी ने किया ‘साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र’ का भ्रमण, स्थानीय लोगों से बातचीत कर उत्तराखण्ड आने के लिए किया आमंत्रित

उत्तराखंड हलचल
दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर आज प्रातःकाल मॉर्निंग वॉक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साबरमती रिवर फ्रंट (Sabarmati Riverfront) क्षेत्र का भ्रमण किया। सुनियोजित रुप से विकसित किया गया यह रिवर फ्रंट गुजरात के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। देश-विदेश से इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को लगभग 20 से अधिक पुरस्कार मिले हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके विचार एवं अनुभव को सुना और उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड आने के लिए आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य गुजरात प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुआ है। यह फ्रंट इकोलॉजी और इकॉनमी के अद्भुत समन्वय का प्र...