Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
अखतीर मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, देववन पहुंचे पवासी महासू देवता

अखतीर मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, देववन पहुंचे पवासी महासू देवता

उत्तरकाशी
शाही स्नान और परियों से भेंट की मान्यता से जुड़ी है सदियों पुरानी देव परंपरानीरज उत्तराखंडी | पुरोलाजनपद उत्तरकाशी के सीमावर्ती बंगाण क्षेत्र में आस्था, लोकसंस्कृति और देव परंपरा का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब ठडियार मंदिर से श्री पवासी महासू देवता की प्रवास यात्रा शनिवार को ढोल-दमाऊं और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच देववन मंदिर पहुंची। देवता की इस पवित्र यात्रा के साथ देववन के हरे-भरे बुग्यालों में प्रसिद्ध अखतीर मेले का भी भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मान्यता है कि श्री पवासी महासू देवता वर्ष में एक बार ज्येष्ठ मास में देववन पहुंचकर शाही स्नान करते हैं तथा परियों से भेंट करते हैं। इसी परंपरा के निर्वहन के लिए देवता दो दिवसीय प्रवास पर देववन आते हैं। शनिवार सुबह ठडियार मंदिर से शु...
स्वातंत्र्यवीर श्रीदेव सुमन पर डाक टिकट जारी करने की मांग

स्वातंत्र्यवीर श्रीदेव सुमन पर डाक टिकट जारी करने की मांग

दिल्ली-एनसीआर
76 वर्षों से बदहाल टिहरी को केवल छला गया और सौतेला व्यवहार हुआ उपेक्षित टिहरी की अनदेखी और बदहाली पर प्रधानमंत्री को श्वेतपत्र देगी पर्वतीय लोकविकास समितिहिमांतर ब्यूरो | नई दिल्लीप्रेस क्लब ऑफ इंडिया में हिमालयी क्षेत्र के प्रमुख पत्रकारों,बुद्धिजीवियों और सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से स्वाधीनता सेनानी और टिहरी के मुक्तिनायक अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन की स्मृति में डाक टिकट जारी करने की माँग की। पर्वतीय लोकविकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.सूर्य प्रकाश सेमवाल ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम में 84 दिन तक भूख हड़ताल करने वाले एकमात्र क्रांतिकारी और अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को केवल टिहरी राजशाही का बागी बताकर स्वाधीनता समर के इतिहास में स्वातंत्र्यवीर सावरकर का नाममेट कर दिया गया। टिहरी राज परिवार और कांग्रेस के इशारे पर कम्युनिस्ट इतिहासकारों ने श्रीद...
उत्तराखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: डॉ. आशीष चौहान होंगे देहरादून के नए जिलाधिकारी, सचिव नियोजन बने सविन बंसल

उत्तराखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: डॉ. आशीष चौहान होंगे देहरादून के नए जिलाधिकारी, सचिव नियोजन बने सविन बंसल

देहरादून
हिमांतर ब्यूरो | देहरादूनउत्तराखंड शासन ने शनिवार को व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), पीसीएस और सचिवालय सेवा के कुल 28 अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण विभागों और जिलों में नए चेहरे जिम्मेदारी संभालेंगे। सबसे चर्चित बदलावों में डॉ. आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी (डीएम) नियुक्त किया गया है, जबकि सविन बंसल को सचिव नियोजन विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों को शासन की विकास और प्रशासनिक गति को नई दिशा देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।देहरादून को मिला नया जिलाधिकारी अब तक उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और खेल एवं युवा कल्याण विभाग...
सुमित्रानंदन पंत जयंती: लेखक गांव में बोले डॉ. कुमार विश्वास- किताबों से जुड़ें युवा

सुमित्रानंदन पंत जयंती: लेखक गांव में बोले डॉ. कुमार विश्वास- किताबों से जुड़ें युवा

देहरादून, साहित्‍य-संस्कृति
हिमांतर ब्यूरो, देहरादून “मैं तुम्हें सपने देने आया हूं, बेचने नहीं. लेखक गांव जैसे स्थान ही उन सपनों को संस्कार और दिशा देते हैं.” यह बात प्रख्यात कवि एवं कथावाचक डॉ. कुमार विश्वास ने देश के पहले लेखक गांव, थानो में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान कही. उन्होंने कहा कि लेखक गांव केवल एक स्थान नहीं, बल्कि भारतीय साहित्य, संस्कृति और संवेदनाओं का ऐसा जीवंत केंद्र बनता जा रहा है, जहां नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा प्राप्त कर रही है. प्रकृति के सुकुमार कवि एवं छायावाद के प्रमुख स्तंभ सुमित्रानंदन पंत की जयंती के अवसर पर लेखक गांव स्थित नालंदा पुस्तकालय एवं अटल प्रेक्षागृह में “सुमित्रानंदन पंत साहित्य पर्यटन पथ” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई. कार्यक्रम उत्तराखंड भाषा संस्थान, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय तथा लेखक गांव के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ.कार्यक...
मुख्य चुनाव आयुक्त ने हर्षिल में बीएलओ मिंटो देवी के कार्यों को सराहा, कहा- “पूरे देश के लिए प्रेरणा”

मुख्य चुनाव आयुक्त ने हर्षिल में बीएलओ मिंटो देवी के कार्यों को सराहा, कहा- “पूरे देश के लिए प्रेरणा”

उत्तरकाशी
गंगोत्री पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, साधु-संतों से किया संवाद; लोकतांत्रिक भागीदारी की सराहनानीरज उत्तराखंडी | उत्तरकाशीमुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को सीमांत जनपद उत्तरकाशी पहुंचे, जहां उन्होंने भारत-चीन सीमा से सटे हर्षिल एवं गंगोत्री धाम में मतदान केंद्रों तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) मिंटो देवी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मिंटो देवी जिस दक्षता और प्रतिबद्धता के साथ स्मार्टफोन आधारित ‘बीएलओ ऐप’ का उपयोग कर मतदाता सूची के शुद्धीकरण का कार्य कर रही हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से पारदर्शी, अद्यतन और सटीक मतदाता सूची तैयार करने में उनका योगदान उल्लेखनीय है।उन्होंने बताया कि बीए...
चारधाम यात्रा: गंगोत्री–यमुनोत्री मार्ग पर QR आधारित प्लास्टिक नियंत्रण व्यवस्था लागू, डीएम की बड़ी अपील

चारधाम यात्रा: गंगोत्री–यमुनोत्री मार्ग पर QR आधारित प्लास्टिक नियंत्रण व्यवस्था लागू, डीएम की बड़ी अपील

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो | उत्तरकाशीउत्तरकाशी में चारधाम यात्रा अपने चरम पर पहुंच चुकी है। ऐसे में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपद के सभी होटल व्यवसायियों, होमस्टे संचालकों, स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों से हिमालयी पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।जिलाधिकारी ने कहा कि गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल चुके हैं और यात्रा मार्गों पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की आवाजाही जारी है। ऐसे में हिमालयी क्षेत्र तथा गंगा–यमुना के उद्गम स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने बताया कि बढ़ते प्लास्टिक कचरे की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने नेताला से गंगोत्री धाम तथा दुबाटा (बड़कोट) से यमुनोत्री धाम मार्ग पर QR कोड आधारित डिपॉजिट रिफंड सिस्टम (DRS) लागू किया है। इस व्यवस्था के अंत...
मुख्यमंत्री धामी ने किया नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 काउंटडाउन रन का शुभारंभ, 27 राज्यों से 900+ प्रतिभागी

मुख्यमंत्री धामी ने किया नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 काउंटडाउन रन का शुभारंभ, 27 राज्यों से 900+ प्रतिभागी

देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम को फ्लैग ऑफ किया तथा मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतिभागियों के साथ प्रतीकात्मक दौड़ में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 31 मई 2026 को आयोजित होने वाली नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के शुभंकर ‘क्यालु - हिम तेंदुआ’ का अनावरण भी किया। सीएम धामी ने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, नए अवसर और नए विश्वास को जागृत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास यह दर्शाता है कि देवभूमि उत्तराखंड के युवाओं में साहस, संकल्प और देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज्बा कूट-कूट कर भरा है। उन्होंने कहा कि आज यहां गूंज रहे युवाओं के कदम आने वाले स...
दारु हल्दी को बचाने की मुहिम: 5000 किल्मोड़ पौधों के संरक्षण का संकल्प

दारु हल्दी को बचाने की मुहिम: 5000 किल्मोड़ पौधों के संरक्षण का संकल्प

खेती-बाड़ी
 जे पी मैठाणी | फोटो : जयदीप किशोर वर्ल्ड बायोडायवर्सिटी दिवस (अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस) हर साल 22 मई को मनाया जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य पृथ्वी पर जीवों और वनस्पतियों की घटती प्रजातियों, पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व और जैव विविधता संरक्षण के प्रति दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाना है.आज विश्व जैव विविधता दिवस पर हमार्री टीम ने बायोटूरिज्म पार्क- पीपलकोटी में - पाली हाउस में बीज से उगाये गए 5000 किल्मोड़, की छोटी छोटी पौधों को पालीबैग में प्रत्यारोपण करना शुरू कर दिया है . किल्मोड़ को जिसको आम बोलचाल की भाषा में दारु हल्दी भी कहते हैं.विकिपीडिया के अनुसार- दारुहरिद्रा, एक औषधीय पौधा है. यह पादप भारत और नेपाल के पर्वतीय हिमालयी क्षेत्रों का देशज वृक्ष है. यह श्रीलंका में भी पाया जाता है. यह मधुमेह की चिकित्सा में बहुत उपयोगी है.  किल्मोड़ क्यूँ बचाएं  पिछले ...
शब्दों से मन तक – “दिल से दिल तक” की यात्रा

शब्दों से मन तक – “दिल से दिल तक” की यात्रा

पुस्तक-समीक्षा
 आशिता डोभाल “गिर गए हैं सफर में तो फिर उठ जाएंगे, कदम अब रुकेंगे नहीं भले ही हम मिट जाएंगे…”                                          — शशि कुड़ियाल “चंद्रभा” लिखना केवल शब्दों को कागज़ पर उतार देना नहीं होता, यह अपनी ही बिखरी हुई कड़ियों को जोड़ने का एक मौन अनुष्ठान है। यह स्वयं को खाली करने की नहीं, बल्कि स्वयं को नए सिरे से भरने की प्रक्रिया है। लिखने की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि हम अपनी सोच, अपने एकांत और अपनी पीड़ाओं को एक चेहरा दे पाते हैं। कई बार पंक्तियाँ किसी सोचे-समझे प्रयास से नहीं जन्म लेतीं; वे मन के किसी अनदेखे कोने से स्वतः बह निकलती हैं। धीरे-धीरे वे शब्द आकार लेते हैं, पंक्तियों में ढलते हैं और उन्हीं से कविता, ग़ज़ल, नज़्म, किस्से और कहानियाँ जन्म लेती हैं। शायद इसी भावभूमि से जन्मा है शशि कुड़ियाल जी का पहला काव्य-संग्रह “दिल से दिल तक”। यह संग्रह केवल...
नीती घाटी बनेगी एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र, 4,384 मीटर पर अल्ट्रा रन

नीती घाटी बनेगी एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र, 4,384 मीटर पर अल्ट्रा रन

देहरादून
31 मई से 2 जून तक चमोली की सीमांत नीती घाटी बनेगी अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर टूरिज्म का केंद्र, 27 राज्यों के 912 धावक और केन्या के प्रतिभागी भी होंगे शामिलहिमांतर ब्यूरो, देहरादून हिमालय की दुर्गम वादियों में बसी सीमांत नीती घाटी अब साहस, रोमांच और पर्यटन की नई उड़ान भरने जा रही है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वावधान में पहली बार 31 मई से 2 जून 2026 तक ‘बियोंड द कैन्यन’ थीम पर नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के सहयोग से आयोजित यह ऐतिहासिक प्रतियोगिता उत्तराखंड को विश्वस्तरीय एडवेंचर टूरिज्म हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीमावर्ती क्षेत्र विकास के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ग्रामीण स्वरोजगार नीति को नई ऊर्जा देने वाला माना जा रहा ...