जौनसार-बावर के रणवीर सिंह चौहान बने उत्तराखंड के वित्त सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर

IAS Ranveer Singh Chauhan

 

2009 बैच के आईएएस अधिकारी को मिली अहम जिम्मेदारी, क्वाणू गांव के निवासी हैं रणवीर सिंह चौहान

  • हिमांतर ब्यूरो, (जौनसार-बावर) देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड सरकार द्वारा किए गए हालिया प्रशासनिक फेरबदल में 2009 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रणवीर सिंह चौहान को राज्य का वित्त सचिव (सेक्रेटरी, फाइनेंस) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद उनके गृह क्षेत्र जौनसार-बावर में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।

रणवीर सिंह चौहान जौनसार-बावर क्षेत्र के क्वाणू गांव के मूल निवासी हैं। उन्होंने अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान चीनी उद्योग, गन्ना विकास, पेयजल विभाग तथा मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में सेवाएं दी हैं। प्रशासनिक क्षेत्र में उनकी पहचान एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और जनहितैषी अधिकारी के रूप में रही है।

Ranvir Singh Chauhan

प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। संगठन का कहना है कि रणवीर सिंह चौहान के अनुभव और प्रशासनिक दक्षता का लाभ राज्य के वित्तीय प्रबंधन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को मिलेगा।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वित्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर क्षेत्र के एक अधिकारी की नियुक्ति जौनसार-बावर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य का वित्तीय प्रबंधन और अधिक पारदर्शी, प्रभावी तथा विकासोन्मुख बनेगा।

क्षेत्रवासियों ने भी उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि साबित करती है कि दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले युवा भी अपनी प्रतिभा, मेहनत और ईमानदारी के बल पर प्रशासनिक सेवा में उच्च पदों तक पहुंच सकते हैं। उनकी नियुक्ति से जौनसार-बावर सहित पूरे प्रदेश में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *