चारधाम यात्रा-2026 : मुखवा से गंगोत्री धाम रवाना हुई मां गंगा की डोली, कल खुलेंगे कपाट

Ganga ki Doli Gangotri Dham yatra

 

  • हिमांतर ब्यूरो, गंगोत्री धाम / मुखवा गांव

चारधाम यात्रा की पावन परंपरा के तहत मां गंगा की उत्सव डोली शनिवार को उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा गांव से गंगोत्री धाम के लिए विधिवत पूजाअर्चना के साथ रवाना हो गई। डोली यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

मुखवा गांव में डोली प्रस्थान के अवसर पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों, धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, तीर्थ पुरोहित और प्रशासनिक अधिकारी इस पावन यात्रा के साक्षी बने। मां गंगा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भावभीनी विदाई दी।

Mukhva Village Uttarkashi

गंगोत्री धाम के कपाट आज (रविवार) निर्धारित शुभ मुहूर्त में विधिविधान के साथ खोले जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ही देशविदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हो जाएंगे, जिससे चारधाम यात्रा का औपचारिक शुभारंभ भी माना जाता है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया गया है, ताकि तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी हो।

चारधाम यात्रा के इस प्रथम चरण को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *