
उत्तरकाशी: जट्टा–कोटियालगांव में SHGs री-पैकेजिंग यूनिट और नौगांव में युवा हिमालय आउटलेट का उद्घाटन, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
आशिता डोभाल, नौगांव उत्तरकाशीउत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक उद्यमिता को नई गति देते हुए युवा हिमालय द्वारा दो महत्वपूर्ण पहलें शुरू की गईं। जट्टा–कोटियालगांव में स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की री-पैकेजिंग यूनिट तथा नौगांव बाज़ार में युवा हिमालय के नए रिटेल आउटलेट का विधिवत उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रुचि भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा, उत्तराखंड रहीं। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. हिमानी वैष्णव डिमरी, प्रदेश मंत्री डॉ. नेहा शर्मा, प्रदेश मीडिया संयोजक डॉ. दिव्या नेगी, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी शकुंतला देवलाल, प्रदेश कार्यालय सह-प्रभारी बबली चौहान, गढ़वाल संयोजक रेखा डंगवाल, अमिता परमार (मंडल अध्यक्ष, नौगांव), चंडी प्रसाद बेलवाल (प्रदेश मंत्री, ओबीसी मोर्चा – भाज...
