
‘शैलेश मटियानी’ राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित होंगे पुरोला के शिक्षक पृथ्वी सिंह रावत
नीरजउत्तराखंडी, देहरादून/पुरोलाउत्तराखंड सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 शिक्षकों के नाम ‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’ के लिए घोषित कर दिए हैं। यह प्रतिष्ठित सम्मान शिक्षकों के नवाचार, समर्पण और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है।
घोषित सूची में जनपद उत्तरकाशी के पुरोला ब्लॉक स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय, उदकोटी के प्रधानाध्यापक पृथ्वी सिंह रावत का नाम भी शामिल है। उन्हें विद्यालयी शिक्षा में सुधार, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों के प्रयोग तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए चयनित किया गया है।शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का सम्मान
राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार प्रख्यात साहित्यकार शैलेश मटियानी की स्मृति में प्रदान किया जाता है। ...
