Tag: OBC

उत्तराखंड : कांग्रेस का एक और नेता BJP में शामिल

उत्तराखंड : कांग्रेस का एक और नेता BJP में शामिल

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के एक और नेता ने पार्टी छोड़ दी है। कांग्रेस OBC आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा अपने बेटे शिवा वर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव पास आते-आते जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली है। बता दें लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के करीब छह हजार से अधिक नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। जिसके बाद से कांग्रेस की टेंशन बढ़ गई है। उत्तरकाशी, हरिद्वार, रुड़की सहित कई जनपदों के कांग्रेस सहित अन्य पार्टी के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। सभी नेताओं को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सदस्यता दिलाई है। सभी नेताओं का कहना है कि भाजपा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने ये फैसला लिया है।  ...
SC, ST और OBC के लिए बड़ी खबर, अब इन नौकरियों में भी मिलेगा आरक्षण!

SC, ST और OBC के लिए बड़ी खबर, अब इन नौकरियों में भी मिलेगा आरक्षण!

उत्तराखंड हलचल
हाल ही में बिहार में हुई जातीय गणना का साइड इफेक्ट नजर आने लगा है। केंद्र सरकार ने कोर्ट में एक रिट याचिका के जवाब में कुछ ऐसी बातें कही हैं, जिससे कॉट्रैक्ट वाली नौकरियों में भी आरक्षण का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि इसको लेकर जल्द ही सरकार आधिकारिक फैसला भी ले सकती है। ऐसे में आरक्षण कोे लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देने के लिए मोदी सरकार ने यह दांव चला है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ पार्टी BJP ने बड़ा दांव खेला है। अब सरकारी मंत्रालयों और विभागों में कॉन्ट्रैक्ट नौकरियों में भी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को आरक्षण दिया जाएगा। यह फैसला जातीय जनगणना कराने की हो रही मांग के बीच आया है। रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार ने आरक्षण की मांग करने वाली एक रिट याचिका का जवाब देते हुए सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सरकारी विभागों में ...