Tag: mori block news

अग्निकांड पीड़ित को अब तक नहीं मिली राहत, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

अग्निकांड पीड़ित को अब तक नहीं मिली राहत, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

उत्तराखंड हलचल
नीरज उत्तराखंडी, आराकोट/मोरी (उत्तरकाशी)विकासखंड मोरी अंतर्गत आराकोट बंगाण क्षेत्र के थुनारा गांव निवासी हरदयाल सिंह राणा को भीषण अग्निकांड में तीन मंजिला मकान नष्ट होने के बावजूद अब तक कोई ठोस आर्थिक सहायता नहीं मिल पाई है. पीड़ित ने राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री से शीघ्र मुआवजा और पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है. पीड़ित के अनुसार 6 दिसंबर 2025 को उनके बगीचे में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. आग की चपेट में उनका कंक्रीट से बना तीन मंजिला मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया. इस हादसे में घर में रखा अनाज, बिस्तर, सेब की खाली पेटियां और खेती के उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए.हरदयाल सिंह राणा के अनुसार इस अग्निकांड में उन्हें लगभग 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. आग में चार बकरियां और दो खरगोश जिंदा जल गए, जबकि बगीचे में लगे करीब 40...