Tag: Khatling yatra 2024

भव्य रूप से संपन्न हुआ 40 वाँ ऐतिहासिक खतलिंग हिमालय जागरण महोत्सव

भव्य रूप से संपन्न हुआ 40 वाँ ऐतिहासिक खतलिंग हिमालय जागरण महोत्सव

टिहरी गढ़वाल
हिमांतर ब्यूरो, टिहरी गढ़वालउत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले की भिलंगना घाटी में पहाड़ के गांधी हिमालय गौरव इंद्रमणि बडोनी जी द्वारा प्रवर्तित ऐतिहासिक खतलिंग महायात्रा की समाप्ति पर  आयोजित किया गया. 14 सितम्बर से 18 सितम्बर 2024 को भगवती जगदंबा और सोमेश्वर देवता की डोलियों के साथ खतलिंग महादेव दर्शन यात्रा समिति के नेतृत्व में भिलंग के गांवों और गंगी गांव के श्रद्धालुओं सहित देशभर से पहुंचे डेढ़ सौ से अधिक श्रद्धालु खतलिंग महायात्रा में सम्मिलित हुए. यात्रा की पूर्णता के उपरांत 19 सितम्बर 2024को श्री नवजीवन आश्रम इंटर कॉलेज घुत्तू में पर्वतीय लोकविकास समिति और भिलंगना क्षेत्र विकास समिति द्वारा स्थानीय समितियों के सहयोग से 40 वां खतलिंग हिमालय जागरण महोत्सव आयोजित किया गया. समारोह का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार और इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई. श्री नवजीवन आश्र...