
बड़कोट में फिर दिखा गुलदार, दो जगहों पर दस्तक से दहशत- वन विभाग से कार्रवाई की मांग
नीरज उत्तराखंडी, बड़कोटबड़कोट क्षेत्र में एक बार फिर गुलदार की दस्तक से लोगों में भय और दहशत का माहौल बन गया है. अपर यमुना वन प्रभाग अंतर्गत बीते गुरुवार शाम दो अलग-अलग स्थानों पर गुलदार दिखाई देने की घटनाओं ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम कृष्णा गांव के निकट एक गुलदार देखा गया. वहीं दूसरी घटना शाम करीब साढ़े सात बजे बड़कोट नगर के वार्ड सात स्थित रतन पैलेस क्षेत्र में सामने आई, जहां गुलदार आबादी के बीच घूमता नजर आया. दोनों स्थानों पर गुलदार के दिखने से लोगों में दहशत फैल गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही गुलदार दिखाई दिया, आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया. हालांकि, लगातार दो स्थानों पर उसकी मौजूदगी से क्षेत्र में उसकी सक्रियता बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.
गौरतलब है कि यह पहली घटना नहीं ...
