
चारधाम यात्रा से पहले चरमराईं स्वास्थ्य सेवाएं: टेक्नीशियन न होने से ठप एक्सरे और जांचें
नीरज उत्तराखंडी, नौगांव (उत्तरकाशी)चारधाम यात्रा शुरू होने से ठीक पहले उत्तरकाशी जनपद के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर संकट से गुजर रही हैं. आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत एक्सरे और लैब टेक्नीशियनों का वार्षिक अनुबंध समाप्त होने के कारण पिछले करीब एक माह से कई अस्पतालों में एक्सरे और पैथोलॉजी जांचें ठप पड़ी हैं.
सबसे ज्यादा असर यमुनोत्री धाम के प्रमुख यात्रा पड़ाव नौगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में देखने को मिल रहा है. यहां टेक्नीशियन के अभाव में एक्सरे मशीन बंद है, जबकि पैथोलॉजी जांचें भी नियमित रूप से नहीं हो पा रही हैं. इससे स्थानीय मरीजों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी परेशानी बढ़ने की आशंका है.
जानकारी के अनुसार, नौगांव, बड़कोट, डुंडा, चिन्यालीसौड़ और भटवाड़ी ब्लॉकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मार्च ...
