Tag: स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय

हिमफेस्ट 2026 समापन समारोह: चिकित्सा सेवा को मानवता की सेवा मानने का आह्वान

हिमफेस्ट 2026 समापन समारोह: चिकित्सा सेवा को मानवता की सेवा मानने का आह्वान

देहरादून
ऋतु भूषण खंडूरी ने विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने हेतु मूल्यपरक शिक्षा को बताया अनिवार्यहिमांतर ब्यूरो, देहरादून“स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय केवल कुशल चिकित्सक ही नहीं, बल्कि संवेदनशील, संस्कारवान और उत्तरदायी नागरिकों का निर्माण भी कर रहा है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए नैतिक मूल्यों और सुदृढ़ संस्कारों से युक्त शिक्षा अनिवार्य है।” यह उद्गार ऋतु भूषण खंडूरी ने देहरादून स्थित हिमालय आयुर्वेदिक योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान के स्थापना दिवस समारोह ‘हिमफेस्ट 2026’ के समापन अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने नई शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्णय लेने की स्वतंत्रता प्रदान किए जाने को समयोचित एवं दूरदर्शी पहल बताया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं छात्र-छात्राओं की सुमधुर सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसने संपूर्ण परिसर को आध्यात्मि...