
ड्रैगन फ्रूट, कीवी और अति सघन सेब बागवानी से उत्तराखंड बनेगा ‘फल पट्टी’, 10 क्लस्टर विकास पर जोर
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में बैठक; मुख्यमंत्री कृषि विकास योजना, एप्पल मिशन और सुफल योजना के तहत तकनीक-आधारित फलोत्पादन मॉडल से किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी
देहरादून. मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में राज्य में फल उत्पादन को बढ़ावा देने तथा पर्वतीय क्षेत्रों में फलोत्पादन को आजीविका का सशक्त माध्यम बनाने के उद्देश्य से गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक सचिवालय सभागार में आयोजित की गई.
बैठक में उत्तराखंड को “फल पट्टी” के रूप में विकसित करने की दिशा में ड्रैगन फ्रूट उत्पादन, मुख्यमंत्री कृषि विकास योजना के अंतर्गत कीवी संवर्धन, सेब की अति सघन बागवानी योजना तथा सेब तुड़ाई उपरांत प्रबंधन (सुफल) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई.
मुख्य सचिव ने कहा कि उच्च हिमालयी एवं मध्य पर्वतीय क्षेत्रों की जलवायु, मिट्टी और भौगोलिक परिस्थितियां फलोत्पादन के लिए अत्यंत ...
