Tag: शारदा राणा

उत्तरकाशी: डुंडा में किसान ऋण मेला, 90 लाभार्थियों को मिले 79.78 लाख रुपये के ऋण

उत्तरकाशी: डुंडा में किसान ऋण मेला, 90 लाभार्थियों को मिले 79.78 लाख रुपये के ऋण

उत्तरकाशी
 किसान ऋण मेले का भव्य आयोजन, 40 नए कृषक सदस्य जुड़े, 38 पुराने कृषक समूह पुनः सक्रियहिमांतर संवाददाता, उत्तरकाशी/डुंडाउत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लिमिटेड एवं सहकारिता विभाग उत्तरकाशी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विकासखंड डुंडा कार्यालय परिसर में किसान ऋण मेला-2026 का भव्य आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न ऋण योजनाओं के अंतर्गत 90 कृषकों एवं लाभार्थियों को कुल 79.78 लाख रुपये के ऋण चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री एवं लघु सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष जगत सिंह चौहान तथा विशिष्ट अतिथि डुंडा विकासखंड प्रमुख राजदीप सिंह परमार की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष शारदा राणा ने की। इस अवसर पर बैंक के उपाध्यक्ष हरिमोहन चंद, लोकेन्द्र सिंह बिष्ट, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं टिहरी गढ़वाल के सह प्...