
डबल इंजन का दम: दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे से विकास को नई रफ्तार
12 किमी रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, पीएम बोले- “देवभूमि हमेशा देती है नई ऊर्जा”हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनदेवभूमि उत्तराखंड ने एक बार फिर ऐतिहासिक पल का साक्षी बनते हुए विकास और जनभावना का अद्भुत संगम देखा। जब नरेंद्र मोदी ने दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया, तो यह सिर्फ एक सड़क परियोजना का उद्घाटन नहीं था, बल्कि पहाड़ के भविष्य की नई दिशा का उद्घोष भी था।
करीब 12 किलोमीटर लंबा रोड शो- जो डाट काली मंदिर से शुरू होकर देहरादून कैंट तक पहुंचा-जनसमर्थन के लिहाज़ से ऐतिहासिक बन गया। सड़क के दोनों ओर उमड़ी भीड़, गूंजते नारों और हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने इस पल को जनउत्सव में बदल दिया।“जनता का स्नेह ही मेरी ताकत है” - पीएम मोदी
रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने भावुक स्वर में कहा- “देवभूमि उत्तराखंड हमेशा मुझे नई ऊर्जा देती है। यहां के लोगों का स्...
