Tag: रेनू सकलानी

बाल पत्रकार से सीनियर पत्रकार बनने का सफर: “बेटियों को जिम्मेदारी नहीं, जिम्मेदार बनना आज की आवश्यकता है” रेनू सकलानी

बाल पत्रकार से सीनियर पत्रकार बनने का सफर: “बेटियों को जिम्मेदारी नहीं, जिम्मेदार बनना आज की आवश्यकता है” रेनू सकलानी

अभिनव पहल
  नवदुर्गा विशेष | श्रृंखला  – 7भारतवर्ष में मातृशक्ति प्राचीन काल से ही सदैव पूजनीय और वंदनीय रही है l जीवन का हर प्रसंग नारीत्व की दिशा के बिना अधूरा है। अपाला, गार्गी, सावित्रीबाई फुले, महारानी लक्ष्मीबाई, दुर्गावती, तीलू रौतेली, महारानी कर्णावती और महारानी गुलेरिया जैसी अनेक वीर नारियों ने भारत मां का मान बढ़ाया है।  इन्हीं की भांति हमारे पहाड़ की महिलाओं ने भी अपने अदम्य साहस, शौर्य और अद्भुत कृतियों से देवभूमि का वैभव और श्रृंगार किया है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने देवभूमि को वीरांगनाओं और देवियों की भूमि में तब्दील किया है। बात जब पहाड़ों की होती है तो संघर्ष और अभाव के कुछ पथ स्वतः ही जुड़ जाते हैं। पहाड़ के पहाड़ जैसे विराट और संकीर्ण गांवों के पथों से उभरकर सफलता की एक अलग कहानी लिख जाना ही हमारी इन महिलाओं एवं बेटियों की वीरता का एक पृथक परिचय कराता है। बरसों ...