Tag: राम-भरत मिलाप

शीशमहल महिला रामलीला: केवट प्रसंग और राम-भरत मिलाप ने दर्शकों को किया भावविभोर

शीशमहल महिला रामलीला: केवट प्रसंग और राम-भरत मिलाप ने दर्शकों को किया भावविभोर

नैनीताल
  एसआरआई संस्था द्वारा आयोजित महिला रामलीला में जब मंच पर उमड़ी आस्था, संवेदना और नारी शक्ति की धाराहिमांतर ब्यूरो, हल्द्वानीहल्द्वानी के शीशमहल काठगोदाम में इन दिनों चल रही एसआरआई (SRI) संस्था की महिला रामलीला सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि भावनाओं, आस्था और नारी सशक्तिकरण का जीवंत उत्सव बन गई है। पांचवें दिन मंचित केवट प्रसंग और राम-भरत मिलाप ने दर्शकों को ऐसा भावविभोर किया कि कई आंखें नम हो उठीं। रामलीला के इस मंच पर जब केवट ने प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण को गंगा पार कराने से पहले उनके चरण धोने की विनम्र जिद की, तो यह दृश्य केवल अभिनय नहीं रहा—यह भक्ति का साक्षात रूप बन गया। केवट के संवादों में समर्पण था, श्रद्धा थी और वह भाव था जो सीधे दर्शकों के हृदय तक पहुंचा। राम नाम की महिमा का गुणगान करते इस प्रसंग ने माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद ...