
एकता की डोर में बंधे कदम – एकता दिवस पर पदयात्रा में शामिल हुए हजारों लोग
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ली राष्ट्रीय एकता और नशा मुक्ति की शपथहिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशीजनपद मुख्यालय पर आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती 'राष्ट्रीय एकता दिवस' को अत्यंत उत्साह और धूम–धाम के साथ मनाई गई. इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा एक विशाल 'एकता मार्च' का आयोजन किया गया. जिसमें ज़िले के माननीय जनप्रतिनिधियों, जिलास्तरीय अधिकारियों, विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र–छात्राओं, अन्य संगठन तथा समाज के सभी वर्गों के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. यात्रा का उद्देश्य सरदार पटेल के राष्ट्र को एकजुट करने के सपने को याद करना और लोगों में एकता, अखंडता तथा राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना था.
कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ हुआ उसके बाद वहां उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय एकता और नशा मुक्त भारत ...
