Tag: युवा हिमालय

नवदुर्गा विशेष: पहाड़ों से स्वाद की सौगात- आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर पहाड़, आत्मनिर्भर युवा

नवदुर्गा विशेष: पहाड़ों से स्वाद की सौगात- आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर पहाड़, आत्मनिर्भर युवा

अभिनव पहल
  नवदुर्गा विशेष श्रृंखला  - 1 ऋचा डोभाल बंधानी की कहानी: पहाड़ के पारंपरिक स्वादों को पहचान और महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह दिखाने की पहलपहाड़ केवल प्राकृतिक सौंदर्य, ऊँचे पर्वतों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के लिए ही नहीं जाने जाते, बल्कि यहाँ की मिट्टी में आत्मनिर्भरता, संघर्ष और संभावनाओं की अनगिनत कहानियाँ भी रची-बसी हैं। इन्हीं संभावनाओं को पहचानकर उन्हें आजीविका का आधार बनाने में जुटी हैं उत्तरकाशी के नौगाँव की बहू ऋचा डोभाल बंधानी। ‘आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर पहाड़, आत्मनिर्भर युवा’ की सोच को साकार करने के उद्देश्य से ऋचा पहाड़ के पारंपरिक उत्पादों को हर घर की रसोई तक पहुँचाने का प्रयास कर रही हैं। उनकी यह पहल केवल स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम भी बन रही है, जो वर्षों से खेती...
 उत्तरकाशी: जट्टा–कोटियालगांव में SHGs री-पैकेजिंग यूनिट और नौगांव में युवा हिमालय आउटलेट का उद्घाटन, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा

 उत्तरकाशी: जट्टा–कोटियालगांव में SHGs री-पैकेजिंग यूनिट और नौगांव में युवा हिमालय आउटलेट का उद्घाटन, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा

उत्तरकाशी
 आशिता डोभाल, नौगांव उत्तरकाशीउत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक उद्यमिता को नई गति देते हुए युवा हिमालय द्वारा दो महत्वपूर्ण पहलें शुरू की गईं। जट्टा–कोटियालगांव में स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की री-पैकेजिंग यूनिट तथा नौगांव बाज़ार में युवा हिमालय के नए रिटेल आउटलेट का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रुचि भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा, उत्तराखंड रहीं। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. हिमानी वैष्णव डिमरी, प्रदेश मंत्री डॉ. नेहा शर्मा, प्रदेश मीडिया संयोजक डॉ. दिव्या नेगी, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी शकुंतला देवलाल, प्रदेश कार्यालय सह-प्रभारी बबली चौहान, गढ़वाल संयोजक रेखा डंगवाल, अमिता परमार (मंडल अध्यक्ष, नौगांव), चंडी प्रसाद बेलवाल (प्रदेश मंत्री, ओबीसी मोर्चा – भाज...