Tag: मां यमुना

अक्षय तृतीया पर खुले यमुनोत्री धाम के कपाट, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ

अक्षय तृतीया पर खुले यमुनोत्री धाम के कपाट, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, बड़कोट (उत्तरकाशी)अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। शुभ लग्नानुसार दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर कपाटोद्घाटन हुआ, जिसके साथ ही ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया।कपाट खुलने के बाद अब आगामी छह माह तक देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु यहां मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे।अक्षय तृतीया के अवसर पर सुबह मां यमुना की शीतकालीन गद्दी स्थल खरसाली (खुशीमठ) से पारंपरिक विधि-विधान के साथ डोली यात्रा प्रारंभ हुई। शनिदेव की डोली की अगुवाई में सुबह करीब साढ़े आठ बजे मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई।इस दौरान ग्रामीणों ने भव्य ढंग से मां यमुना को विदाई दी। पूरा क्षेत्र पारंपरिक वाद्य यंत्रों और आईटीबीपी के बैंड की मधुर धुनो...