
बागेश्वर मॉडल: गुलाबी गोभी की खेती से बढ़ रही किसानों की आय, जानें कैसे करें शुरुआत
नीरज उत्तराखंडीउत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में परंपरागत खेती के साथ अब किसान नवाचार की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जनपद बागेश्वर में कुछ किसानों द्वारा शुरू की गई गुलाबी गोभी (पिंक कॉलीफ्लावर pink cauliflower) की खेती अब अन्य क्षेत्रों के किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है। यह नई फसल न केवल बाजार में अलग पहचान बना रही है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने का भी प्रभावी माध्यम साबित हो रही है।बागेश्वर मॉडल से मिली नई राह
बागेश्वर जिले के किसानों ने पारंपरिक सफेद गोभी के स्थान पर गुलाबी गोभी की खेती शुरू कर बेहतर दाम हासिल किए हैं। आकर्षक रंगत के कारण बाजार में इसकी मांग अधिक है। स्थानीय बाजारों के साथ-साथ होटल और बड़े शहरों में भी इसकी अच्छी खपत हो रही है, जिससे किसानों को सामान्य गोभी की तुलना में अधिक लाभ मिल रहा है।क्यों खास है गुलाबी गोभी
गुलाबी गोभी पोषण के लि...
