Tag: प्रोफेशनल एमडी

सहकारी संघों में तैनात होंगे प्रोफेशनल एमडी : डॉ. धन सिंह रावत

सहकारी संघों में तैनात होंगे प्रोफेशनल एमडी : डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून
हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनदेहरादून. सहकारिता विभाग के अंतर्गत विभिन्न सहकारी संघों के प्रभावी संचालन व पेशेवर प्रबंधन को प्रोफेशनल मैनेजिंग डायरेक्टर तैनात किये जायेंगे, ताकि सहकारी संघों को बाजार के अुनरूप प्रतिस्पर्धा के लिये तैयार किया जा सके. दून सहकारी बाजार व निबंधक कार्यालय के निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के साथ ही एआर व डीआर के डीपीसी प्रस्ताव राज्य लोक सेवा आयोग को भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिये. आधी-अधूरी तैयारियों के साथ बैठक में पहुंचे अधिकारियों को विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कड़ी फटकार लगाई और भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की सख्त चेतावनी भी दी. सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज देहरादून में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली. जिसमें उन्होंने दून सहकारी बाजार, निबंधक कार्यालय के निर्माण कार्यों में हो रही अनावश्यक देरी पर विभागीय अधिकारियों को ...