Tag: देहरादून छात्र शैक्षिक भ्रमण

हरकीदून घाटी ट्रेक: देहरादून के छात्रों ने तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण में लिया प्रकृति और रोमांच का अनुभव

हरकीदून घाटी ट्रेक: देहरादून के छात्रों ने तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण में लिया प्रकृति और रोमांच का अनुभव

उत्तराखंड हलचल
 नीरज उत्तराखंडी, देहरादूनदेहरादून के वेलियम वाइस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सुदूरवर्ती हरकीदून घाटी में आयोजित तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के दौरान प्रकृति, रोमांच और स्थानीय संस्कृति का अद्भुत अनुभव प्राप्त किया। यह भ्रमण हिमालयन हाइकर्स टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भ्रमण के दौरान छात्रों और अध्यापकों ने घाटी के मनोरम स्थलों के साथ-साथ बनिया, देवसू और बंया टॉप जैसे खूबसूरत बुग्यालों में ट्रेकिंग की। बर्फ से आच्छादित ऊंची पर्वत चोटियां, घने देवदार व भोजपत्र के जंगल, कल-कल बहती नदियां और समृद्ध जैव विविधता ने सभी प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच छात्रों ने न केवल ट्रेकिंग का आनंद लिया, बल्कि पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता भी विकसित की।शनिवार को टीम ने सांकरी और सौड़ गांव का भ्रमण कर स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक जीवनशैली और रीति-रिवाजों क...