Tag: देवता

विस्सू मेले में झलकी जौनसार-बावर की समृद्ध परंपरा, शेडकुड़िया महाराज के दरबार में उमड़ा जनसैलाब

विस्सू मेले में झलकी जौनसार-बावर की समृद्ध परंपरा, शेडकुड़िया महाराज के दरबार में उमड़ा जनसैलाब

देहरादून
 नीरज उत्तराखंडी, त्यूणी (देहरादून)जौनसार-बावर क्षेत्र की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक विस्सू पर्व इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया. त्यूणी क्षेत्र के राइगी स्थित चार महासू देवताओं के वजीर माने जाने वाले शूलाखंडी शेडकुड़िया महाराज के मंदिर में आयोजित विस्सू मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. मेले का मुख्य आकर्षण पारंपरिक ठोठा (ठोडा) नृत्य और निशानाबाजी रहा, जिसमें दोनों पक्षों के युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में वीरता और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया. ढोल-दमाऊं की थाप पर हुए इस आयोजन ने मेले में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं, क्षेत्र की महिलाओं—ध्यानटुड़ी और रंईणटुड़ियों—ने पारंपरिक परिधान में तांदी नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक रंग को और भी प्रखर बना दिया. लोकगीतों और नृत्यों के माध्यम से महिलाओं न...